RRB NTPC 10+2 UG Admit Card 2026 : जारी, यहां से डाउनलोड करें हॉल टिकट, जानें परीक्षा तिथि और जरूरी निर्देश

Last Updated on 07/05/2026 12:02 PM by Prashant Shahi

RRB NTPC 10+2 UG Admit Card 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी करना शुरू कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा 07 मई 2026 को आयोजित हो रही है, उनके एडमिट कार्ड 03 मई 2026 से उपलब्ध करा दिए गए हैं। परीक्षा 07, 08, 09 जून तथा 13, 14, 16 और 21 जून 2026 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने संबंधित RRB रीजन की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

RRB NTPC 10+2 UG Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानरेलवे भर्ती बोर्ड
परीक्षा का नामएनटीपीसी अंडरग्रेजुएट भर्ती परीक्षा 2026
कुल पद3058
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी03 मई 2026
परीक्षा की तिथि07 – 09 मई 2026, 13, 14, 16 व 21 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटrrb.digialm.com

RRB NTPC UG Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी ?

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी। डाउनलोड करने के बाद निम्न विवरण अवश्य जांचें :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • Registration Number
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा शिफ्ट
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • जरूरी परीक्षा निर्देश

यदि किसी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो तुरंत संबंधित RRB रीजन से संपर्क करें।

RRB NTPC 10+2 UG Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Homepage पर “RRB NTPC UG Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब Registration Number और Date of Birth दर्ज करें।
  4. Captcha Code भरकर Login करें।
  5. स्क्रीन पर आपका Admit Card खुल जाएगा।
  6. इसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।

परीक्षा केंद्र पर बिना Admit Card प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना जरूरी है ?

RRB NTPC परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे :

  • प्रिंटेड Admit Card
  • आधार कार्ड / वोटर ID / PAN Card / Driving License
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • यदि लागू हो तो Category Certificate

ध्यान रखें कि फोटो पहचान पत्र की मूल कॉपी साथ होना अनिवार्य है।

RRB NTPC 10+2 UG Exam Date 2026 : परीक्षा तिथि व एडमिट कार्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा NTPC Undergraduate भर्ती परीक्षा निम्न तिथियों पर आयोजित की जाएगी :

परीक्षा तिथिएडमिट कार्ड जारी
07 जून 202603 जून 2026
08 जून 202604 जून 2026
09 जून 202605 जून 2026
13 जून 202609 जून 2026
14 जून 202610 जून 2026
16 जून 202612 जून 2026
21 जून 202617 जून 2026

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने परीक्षा दिनांक के अनुसार समय पर Admit Card डाउनलोड कर लें।

RRB NTPC Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

RRB NTPC 10+2 Level CBT परीक्षा में सामान्यतः निम्न विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं :

विषयप्रश्न
गणित30
सामान्य बुद्धिमत्ता एवं रीजनिंग30
सामान्य जागरूकता40
  • कुल प्रश्न 100
  • कुल अंक : 100
  • परीक्षा अवधि : 90 मिनट
  • Negative Marking : प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

उम्मीदवारों को परीक्षा में समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

परीक्षा से पहले उम्मीदवार क्या करें ?

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवारों को केवल रिवीजन और मॉक टेस्ट पर ध्यान देना चाहिए। नई टॉपिक पढ़ने की बजाय पुराने महत्वपूर्ण प्रश्नों और Previous Year Papers को दोहराना अधिक फायदेमंद रहेगा।

  • परीक्षा केंद्र का लोकेशन पहले से चेक करें।
  • रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 1 घंटा पहले पहुंचें।
  • Admit Card और ID Proof पहले से तैयार रखें।
  • परीक्षा के दिन किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ न ले जाएं।

अभ्यर्थियों के लिए जरुरी निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग टाइम से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी प्रूफ साथ लेकर जाएं।
  • परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस प्रतिबंधित हैं।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश पहले से ध्यान से पढ़ लें।
  • बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए सहयोग करें।
  • किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि से बचें।
  • निर्धारित सीट पर ही बैठें और invigilator के निर्देश मानें।
  • परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

RRB NTPC 10+2 UG Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top