UPSSSC Vidhan Bhavan Guard Vacancy 2026 : कुल 107 पदों पर भर्ती, 09 जून से शुरू होंगे आवेदन, पूरी विवरण जानें

Last Updated on 03/06/2026 3:33 PM by Prashant Shahi

UPSSSC Vidhan Bhavan Guard Vacancy 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विधान भवन रक्षक और फायर गार्ड के पदों पर सीधी भर्ती की घोषणा की गई हैं। इस भर्ती के तहत कुल 170 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उत्तर प्रदेश सचिवालय एवं विधान भवन सुरक्षा सेवा में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह भर्ती एक बड़ा अवसर है। इच्छुक उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यार्थी का 12वीं व PET-2025 परीक्षा पास होना अनिवार्य है।

यूपीएसएसएससी विधान भवन रक्षक भर्ती 2026 : अधिसूचना जारी

यूपीएसएसएससी द्वारा विज्ञापन संख्या-09/2026 के अंतर्गत जारी विज्ञापन के अनुसार विधान भवन गार्ड और फायर गार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 09 जून 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 29 जून 2026 तक अपना आवेदन फॉर्म ऑनलाइन भर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में PET 2025 स्कोर के आधार पर उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षण, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

UPSSSC Vidhan Bhavan Guard Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
पद का नामविधान भवन गार्ड और फायर गार्ड
कुल पद170
आयु सीमा18 – 40 वर्ष
योग्यतापीईटी पास एवं इंटरमीडिएट
आवेदन प्रारंभ की तिथि09 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 जून 2026
अधिकारिक वेबसाईटupsssc.gov.in

कितने पदों पर होगी भर्ती ?

आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 107 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें विधान भवन गार्ड और फायर गार्ड के दो अलग-अलग पद शामिल हैं। विस्तृत श्रेणी अनुसार कुल रिक्तियों की जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

पद का नामकुल रिक्तियाँ
विधान भवन रक्षक120
विधान भवन आग्निक50
कुल 170

शैक्षणिक योग्यता

UPSSSC Vidhan Bhavan Guard Vacancy 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा पास होना अनिवार्य है। साथ ही अभ्यर्थी का UPSSSC PET 2025 परीक्षा में शामिल होना और वैध स्कोरकार्ड होना जरूरी रहेगा।

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं उत्तीर्ण व पीईटी अंकपत्र अनिवार्य
  • अभ्यर्थियों के पास बेसिक कंप्यूटर ज्ञान होना जरुरी हैं।
  • टेरीटोरियल आर्मी में 02 वर्ष सेवा वालों को वरीयता
  • एनसीसी ‘B’ प्रमाणपत्र धारकों को अतिरिक्त लाभ

आयु सीमा

यूपीपीएससी गार्ड भर्ती 2026 में उम्मीदवारों के आयु सीमा की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु सीमा निम्नप्रकार होनी चाहिए। साथ ही आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 40 वर्ष
  • आयु सीमा में छूट : नियमानुसार
    • ओबीसी : 03 वर्ष
    • एससी/एसटी : 05 वर्ष
    • दिव्यांग : 05 वर्ष
  • भूतपूर्व सैनिक को नियमानुसार अतिरिक्त छूट

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹25/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹25/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

UPSSSC Vidhan Bhavan Guard Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे बताए निम्नलिखित चरणों का उपयोग कर अपना आवेदन फॉर्म सफलतापूर्वक पूरा सकते हैं।

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अब यूपी विधान भवन गार्ड/ फायर गार्ड भर्ती 2026” लिंक खोलें।
  3. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा करके लॉगिन आईडी बनाएं।
  4. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  6. PET 2025 विवरण और अन्य आवश्यक जानकारी सही दर्ज करें।
  7. अब निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  8. सबमिट करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर रखें लें।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवार अपने पास निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें।

  • 10वीं और 12वीं की मार्कशीट
  • PET 2025 स्कोरकार्ड
  • आधार कार्ड या अन्य फोटो आईडी प्रूफ
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अभ्यार्थी का फोटो & हस्ताक्षर
  • एनसीसी ‘B’ प्रमाणपत्र/ टेरीटोरियल आर्मी प्रमाण पत्र
  • ईडब्लूएस प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • मोबाइल नंबर और वैध ईमेल आईडी
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए)

यूपीपीएससी विधान भवन गार्ड और फायर गार्ड भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण तिथियाँ

नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि10 अप्रैल 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि09 जून 2026
आवेदन सबमिट करने की अंतिम तिथि29 जून 2026
शुल्क समायोजन व फॉर्म संशोधन की अंतिम तिथि06 जुलाई 2026
लिखित परीक्षा की तिथिअभी जारी नहीं
परिणाम जारी होने की तिथिअभी जारी नहीं

चयन प्रक्रिया कैसे होगी ?

यूपीएसएसएससी विधान भवन गार्ड और फायर गार्ड भर्ती 2026 उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के माध्यम से किया जाएगा :

  • पीईटी स्कोरकार्ड शॉर्टलिस्टिंग : सबसे पहले PET 2025 में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कट-ऑफ के अनुसार योग्य अभ्यर्थियों को अगले चरण में बुलाया जाएगा।
  • मुख्य लिखित परीक्षा : शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा। इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, सामान्य हिंदी, तर्कशक्ति, करंट अफेयर्स और संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • शारीरिक मानक परिक्षण : इस चरण में उम्मीदवारों की लंबाई, सीना (पुरुष उम्मीदवारों के लिए) और अन्य निर्धारित शारीरिक मानकों की जांच की जाएगी। निर्धारित मानक पूरा करना अनिवार्य होगा।
  • शारीरिक दक्षता परिक्षण : इस परीक्षा के तहत दौड़ एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से उम्मीदवार की फिटनेस का परीक्षण किया जाएगा। केवल सफल अभ्यर्थी अगले चरण में पहुंचेंगे।
  • दस्तावेज सत्यापन : लिखित परीक्षा एवं फिजिकल टेस्ट में सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाणपत्र, PET स्कोर कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • चिकित्सा परिक्षण : दस्तावेज सत्यापन के बाद सभी उम्मीदवारों का निर्धारित मानदंडों के अनुसार मेडिकल परीक्षण होगा, जिसमें अभ्यर्थियों के शारीरिक एवं स्वास्थ्य संबंधी मानकों की जांच की जाएगी।

एग्जाम पैटर्न

UPSSSC Vidhan Bhavan Guard Vacancy 2026 की लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी। परीक्षा में कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए 02 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक सही उत्तर पर 01 अंक मिलेगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक की नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। प्रश्नपत्र में सामान्य अध्ययन, कंप्यूटर ज्ञान और उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

  • परीक्षा का प्रकार : वस्तुनिष्ठ
  • कुल प्रश्न : 100, कुल अंक : 100
  • परीक्षा अवधि : 02 घंटे
  • प्रत्येक प्रश्न : 01 अंक
  • नेगेटिव मार्किंग : 0.25 अंक
  • प्रश्नों का स्तर : इंटरमीडिएट एवं सामान्य प्रतियोगी परीक्षा स्तर
भागविषयप्रश्नअंक
भाग-1इतिहास, भूगोल, भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन, अर्थव्यवस्था, संविधान, विज्ञान एवं सामान्य अध्ययन6565
भाग-2कंप्यूटर ज्ञान1515
भाग-3उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान2020
कुल100100

यूपी विधान भवन रक्षक और अग्नि रक्षक वेतनमान

यूपीपीएससी विधान भवन गार्ड और फायर गार्ड भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को 07वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-03 के तहत वेतन दिया जाएगा। जिसमें न्यूनतम वेतन ₹21,700 से ₹69,100 तक हैं। इसके साथ उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, किराया भत्ता और अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

  • पे लेवल : लेवल-03
  • वेतनमान : ₹21,700 – ₹69,100
  • महंगाई भत्ता, किराया भत्ता का लाभ
  • अन्य सरकारी भत्ते भी शामिल

UPSSSC Vidhan Bhavan Guard Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top