Coal India CIL MT Recruitment 2026 : 660 पदों पर मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती का आवेदन शुरू, जानें योग्यता, सैलरी व चयन प्रक्रिया

Last Updated on 12/05/2026 3:27 PM by Prashant Shahi

Coal India CIL MT Recruitment 2026 : कोल इंडिया लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 660 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 12 मई 2026 से शुरू होगी, और इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती इंजीनियरिंग, फाइनेंस, पर्सोनल, मार्केटिंग, सिक्योरिटी और अन्य विभिन्न विभागों के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवारों का चयन CBT परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।

लेटेस्ट अपडेट : आवेदन प्रक्रिया शुरु

कोल इंडिया लिमिटेड ने सीआईएल मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 12 मई 2026 से ऑनलाइन शुरू कर दी है। नोटिफिकेशन के अनुसार सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स व अन्य डिसिप्लिन में कुल 660 पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 11 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी जांच लें। परीक्षा तिथि और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

Coal India CIL MT Recruitment 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाकोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल)
पद का नाममैनेजमेंट ट्रेनी
कुल पद660
आयु सीमा18 – 30 वर्ष
योग्यताइंजीनियरिंग डिग्री, एमएससी, एमसीए
आवेदन प्रारंभ की तिथि12 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11 जून 2026
अधिकारिक वेबसाईटcoalindia.in 

शैक्षणिक योग्यता

कोल इंडिया लिमिटेड सीआईएल मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड या विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से डिग्री होना अनिवार्य है। अलग-अलग विभागों के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले अपने विषय से संबंधित पात्रता अवश्य जांच लेनी चाहिए।

  • Civil Engineering पद के लिए Civil Engineering में Bachelor Degree होना चाहिए।
  • Electrical Engineering के लिए Electrical / Electrical & Electronics में Bachelor Degree जरूरी है।
  • Mechanical Engineering पद हेतु Mechanical / Mining Machinery में Degree मांगी गई है।
  • System (CS / IT) पद के लिए BE / B.Tech / B.Sc CS-IT या MCA डिग्री मान्य होगी।
  • Electronics & Communication के लिए संबंधित शाखा में इंजीनियरिंग डिग्री आवश्यक है।
  • Geology पद के लिए M.Sc / M.Tech in Geology या Applied Geology योग्यता मांगी गई है।

आयु सीमा

कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 30 अप्रैल 2026 के आधार पर तय की जाएगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी प्रदान की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : निर्धारित नहीं
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष
  • OBC उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
  • SC / ST वर्ग को अतिरिक्त आयु छूट प्रदान की जाएगी।
  • अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹1180/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांगनिःशुल्क
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

Coal India CIL MT Recruitment 2026 : आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले Coal India की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Recruitment सेक्शन में जाएं।
  3. “Management Trainee Recruitment 2026” लिंक खोलें।
  4. नया रजिस्ट्रेशन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
  6. जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  8. फाइनल सबमिट कर आवेदन का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

आवेदन करने के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन भरते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • शैक्षणिक प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि मांगा गया हो)

चयन प्रक्रिया

कोल इंडिया लिमिटेड सीआईएल मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती 2026 में उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले अभ्यर्थियों को कंप्युटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होना होगा। CBT में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम चरण में मेडिकल एग्जामिनेशन आयोजित किया जाएगा, जिसमें उम्मीदवारों की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों का अंतिम चयन किया जाएगा।

  • Written Exam (CBT)
  • Document Verification
  • Medical Examination
  • मेरिट के आधार पर अंतिम चयन
  • सभी दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य होगा।

Coal India CIL MT Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

कोल इंडिया सीआईएल मैनेजमेंट ट्रेनी परीक्षा 2026 का आयोजन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया जाएगा। परीक्षा कुल 03 घंटे की होगी और इसमें जनरल एप्टीटुड तथा प्रोफेशनल नॉलेज से प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 200 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 200 अंक निर्धारित किए गए हैं। सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रकार के होंगे। अच्छी बात यह है कि गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी। प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा। चयन के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

पेपरविषयप्रश्नअंक
Paper 1General Knowledge, Reasoning, Numerical Ability, English100100
Paper 2Professional Knowledge (Discipline Related)100100
कुल200200

Coal India MT Salary 2026 : वेतनमान

कोल इंडिया में चयनित Management Trainee उम्मीदवारों को शानदार वेतन पैकेज दिया जाएगा।

  • प्रारंभिक वेतन: ₹50,000 – ₹1,60,000
  • प्रशिक्षण अवधि के बाद वेतन वृद्धि
  • DA, HRA एवं अन्य सरकारी भत्ते
  • मेडिकल सुविधाएं
  • PF और पेंशन लाभ

PSU सेक्टर में Coal India की नौकरी को काफी प्रतिष्ठित माना जाता है।

किन उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर ?

कोल इंडिया की यह भर्ती खासतौर पर उन उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर है जो :

  • PSU सेक्टर में नौकरी चाहते हैं
  • Engineering या MBA बैकग्राउंड से हैं
  • उच्च वेतन वाली सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं
  • Long-Term Career Stability चाहते हैं

660 पदों पर भर्ती होने के कारण प्रतियोगिता काफी अधिक रहने की संभावना है। इसलिए उम्मीदवारों को अभी से परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

Coal India CIL MT Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top