Last Updated on 21/05/2026 12:53 PM by Prashant Shahi
UPSC NDA 02 2026 : भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अधिकारी बनने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। यूपीएससी ने NDA II 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 349 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 09 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। NDA देश की प्रतिष्ठित रक्षा परीक्षाओं में शामिल है, जिसके माध्यम से उम्मीदवार भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने का अवसर प्राप्त करते हैं।
लेटेस्ट अपडेट : एनडीए एनए भर्ती के लिए आवेदन शुरू
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा NDA II 2026 भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के तहत राष्ट्रीय रक्षा अकादमी व नौसेना अकादमी में 349 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 09 जून 2026 निर्धारित की गई है, अभ्यार्थी अंतिम समय का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन पूरा कर लें। आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, चयन प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।
UPSC NDA 02 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| भर्ती संस्था | संघ लोक सेवा आयोग |
| परीक्षा का नाम | राष्ट्रीय रक्षा अकादमी एवं नौसेना अकादमी परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 349 |
| आयु सीमा | 16 वर्ष |
| योग्यता | इंटरमीडिएट |
| आवेदन प्रारंभ की तिथि | 20 मई 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 09 जून 2026 |
| अधिकारिक वेबसाईट | upsc.gov.in |
UPSC केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगा। उम्मीदवारों को आवेदन अंतिम तिथि से पहले पूरा करना होगा।
शैक्षणिक योग्यता
UPSC NDA II 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। अलग-अलग विंग के अनुसार योग्यता तय की गई है। यदि कोई अभ्यर्थी निर्धारित योग्यता पूरी नहीं करता है, तो उसका आवेदन निरस्त किया जा सकता है।
- आर्मी विंग – उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।
- वायुसेना और नौसेना विंग – उम्मीदवार ने भौतिकी व गणित विषय के साथ 12वीं पास की हो।
- नौसेना अकादमी (कैडेड एंट्री स्कीम) – 12वीं में भौतिकी और गणित विषय अनिवार्य होना चाहिए।
आयु सीमा
UPSC NDA 02 2026 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आयोग द्वारा निर्धारित आयु मानदंड पूरा करना अनिवार्य होगा। NDA परीक्षा में केवल अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार ही आवेदन के पात्र होते हैं। अभ्यार्थी आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई जन्म तिथि सीमा को ध्यान से जांच लें।
- आयु की गणना UPSC द्वारा जारी आधिकारिक मानदंड के अनुसार की जाएगी।
- जन्मतिथि 01 जनवरी 2008 से पहले और 01 जनवरी 2011 के बाद का नहीं होना चाहिए
- आरक्षण श्रेणी के लिए आयु छूट संबंधी नियम नोटिफिकेशन अनुसार लागू होंगे।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस | ₹100/- रूपये |
| एससी/एसटी/महिला | ₹00/- रूपये |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई |
चयन प्रक्रिया
UPSC NDA 02 2026 भर्ती प्रक्रिया कई चरणों में पूरी की जाती है। उम्मीदवारों को प्रत्येक चरण सफलतापूर्वक पास करना होता है। अंतिम चयन प्रदर्शन, योग्यता और मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाता है।
- लिखित परीक्षा : सबसे पहले उम्मीदवारों को NDA लिखित परीक्षा देनी होगी। इसमें गणित और जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) के प्रश्न पूछे जाते हैं। लिखित परीक्षा क्वालीफाई करने वाले अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र होते हैं।
- SSB Interview : लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को SSB इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। इसमें उम्मीदवार की व्यक्तित्व क्षमता, नेतृत्व कौशल, मानसिक योग्यता और निर्णय लेने की क्षमता का मूल्यांकन किया जाता है।
- मेडिकल टेस्ट : SSB इंटरव्यू सफल होने के बाद उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण होता है। इसमें शारीरिक फिटनेस और निर्धारित मेडिकल मानकों की जांच की जाती है।
- फाइनल मेरिट लिस्ट : लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू के आधार पर मेरिट सूची जारी की जाती है। चयनित उम्मीदवारों को संबंधित अकादमी में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाता है।
UPSC NDA 02 2026 : परीक्षा पैटर्न
UPSC NDA II 2026 परीक्षा में उम्मीदवारों की गणितीय क्षमता, सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी समझ और विश्लेषण क्षमता की जांच की जाती है। परीक्षा ऑफलाइन में आयोजित होती है। प्रश्न पत्र ऑब्जेक्टिव टाइप आधारित होता है। उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न की सही जानकारी होने से तैयारी रणनीति बेहतर बनाने में मदद मिलती है। NDA लिखित परीक्षा कुल 900 अंकों की होती है, जिसमें दो अलग-अलग पेपर शामिल रहते हैं। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी लागू रहती है।
पेपर 01 : Mathematics Paper
- कुल प्रश्न – 120
- अंक – 300
- समय – 2.5 घंटे
पेपर 02 : General Ability Test (GAT)
- कुल प्रश्न – 150
- अंक – 600
- समय – 2.5 घंटे
परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू रहती है।
आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर (Signature)
- पहचान पत्र (Aadhaar / PAN / Voter ID)
- 10वीं मार्कशीट
- 12वीं मार्कशीट
- Category Certificate (यदि लागू हो)
- OTR Registration Details
- Email ID और Mobile Number
दस्तावेज स्पष्ट और निर्धारित फॉर्मेट में होने चाहिए।
UPSC NDA 02 2026 : ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं :
- सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- पहले से पंजीकरण नहीं किया है, तो ओटीआर प्रक्रिया पूरी करें।
- होमपेज पर उपलब्ध UPSC NDA II 2026 फॉर्म लिंक खोलें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत व शैक्षणिक विवरण दर्ज करें।
- निर्धारित फॉर्मेट में फोटो, हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करें।
- श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद प्रिंटआउट या PDF कॉपी सुरक्षित रख लें।
UPSC उम्मीदवारों को सलाह देता है कि आवेदन जमा करने से पहले सभी जानकारी ध्यान से जांच लें।
एनडीए अधिकारी बनने के फायदे
NDA केवल नौकरी नहीं बल्कि देश सेवा का अवसर है।
- प्रतिष्ठित करियर
- नेतृत्व क्षमता विकास
- आकर्षक वेतन
- मेडिकल सुविधाएं
- सरकारी आवास
- देश सेवा का अवसर
- उच्च सम्मान और करियर ग्रोथ
UPSC NDA 02 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
