RRB Technician Result 2026 : टेक्नीशियन ग्रेड 01 परिणाम घोषित, स्कोरकार्ड, कटऑफ अंक व अगली प्रक्रिया देखें

Last Updated on 22/05/2026 9:18 PM by Prashant Shahi

RRB Technician Result 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने टेक्नीशियन ग्रेड 01 परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया है, उम्मीदवार अब अपने रीजनल RRB वेबसाइट के माध्यम से रिजल्ट और स्कोर कार्ड देख सकते हैं। CBT परीक्षा का आयोजन 6, 9, 10 और 13 मार्च 2026 को किया गया था। यह भर्ती परीक्षा कुल 6238 पदों के लिए आयोजित किया गया था, जिसमें टेक्नीशियन के ग्रेड 01 और ग्रेड 03 दोनों श्रेणियां शामिल हैं। जो उम्मीदवार CBT परीक्षा में सफल हुए हैं, उन्हें अब अगले चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और चिकित्सा परिक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

लेटेस्ट अपडेट : RRB Technician Grade 1 Result 2026 हुआ जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीईएन 02/2025 के तहत टेक्नीशियन ग्रेड 01 (सिग्नल) पदों का परिणाम 21 मई 2026 को PDF फॉर्मेट में घोषित किया है। उम्मीदवार अब आरआरबी वेबसाइट पर अपने रोल नंबर के माध्यम से रिजल्ट और मेरिट लिस्ट पीडीऍफ़ की जांच सकते हैं। रिजल्ट लिंक कई रीजनल RRB पोर्टल पर जोन अनुसार सक्रिय कर दिए गए हैं। साथ ही स्कोरकार्ड और कटऑफ अंक भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे उम्मीदवार अपने प्राप्त अंक व चयन स्तिथि देख सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया में टेक्नीशियन ग्रेड 1 पदों के लिए कुल 183 रिक्ति शामिल है।

RRB Technician Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

परीक्षा का नामआरआरबी तकनीशियन ग्रेड 01 परीक्षा 2026
आयोजन संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड
विज्ञापन संख्याCEN 02/2025
कुल पद6238
रिजल्ट मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि6, 9, 10 और 13 मार्च 2026
ग्रेड 01 रिजल्ट जारी की तिथि21 मई 2026
अधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in

RRB Technician Result 2026 : कैसे चेक करें ?

अगर आपने परीक्षा दी थी, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले अपने संबंधित Regional RRB वेबसाइट पर जाएं।
  2. Homepage पर “RRB Technician Grade 1 Result 2026” लिंक खोजें।
  3. Result PDF लिंक पर क्लिक करें।
  4. PDF खुलने के बाद Ctrl + F की मदद से अपना Roll Number सर्च करें।
  5. यदि रोल नंबर दिखाई देता है, तो आप अगले चरण के लिए योग्य हैं।
  6. PDF डाउनलोड करके सुरक्षित रखें।
  7. अंक पत्र लिंक पर जाकर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि से लॉगिन करें।
  8. भविष्य के लिए Score Card डाउनलोड कर लें।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी मिलेगी ?

RRB Technician Grade 1 Score Card 2026 में उम्मीदवारों को निम्न जानकारी दिखाई दे सकती है,:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • CBT में प्राप्त अंक
  • Normalized Marks
  • Qualifying Status
  • Category Details
  • Cut Off Comparison
  • Selection Status

Score Card जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने प्रदर्शन का बेहतर विश्लेषण कर सकते हैं।

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 01 कटऑफ 2026

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 01 परिणाम जारी होने के साथ रेलवे भर्ती बोर्ड ने जोन और श्रेणी अनुसार कटऑफ अंक भी जारी किया हैं। कटऑफ अंक नीचे निम्न प्रकार है –

क्षेत्ररेलवेसामान्यएससीएसटीOBC/EWSपूर्व सैनिकदिव्यांग
बेंगलुरुSWR79.5973.4671.0865.98
भोपालWCR81.6377.5572.1079.2580.2765.30
भोपालWR81.44
बिलासपुरCR77.5571.4273.4673.1276.8747.61
बिलासपुरSECR70.0664.28
रांचीECR78.2377.2167.3477.5568.02
चेन्नईSR80.9576.5373.8066.32
चंडीगढ़NR82.6577.2174.8280.9581.9763.94
गुवाहाटीNFR80.9573.8061.2277.8978.2357.82
प्रयागराजNCR74.14
कोलकाताER86.73
तिरुवनंतपुरमSR78.2377.55

रिजल्ट के बाद क्या होगा ?

आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 01 परीक्षा रिजल्ट जारी होने के बाद CBT परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा, जहां शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच होगी। इसके बाद उम्मीदवारों को चिकित्सा परिक्षण से गुजरना होगा, जिसमें रेलवे के निर्धारित मेडिकल मानकों के अनुसार फिटनेस जांची जाएगी। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। अंतिम चयन के बाद उम्मीदवारों को टेक्नीशियन पद पर नियुक्ति दी जाएगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए जरूरी दस्तावेज

दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के दौरान निम्न दस्तावेज मांगे जा सकते हैं :

  • 10वीं की मार्कशीट
  • 12वीं / डिप्लोमा / इंजीनियरिंग डिग्री
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS Certificate
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आवेदन फॉर्म की कॉपी
  • CBT Admit Card
  • Result PDF की कॉपी

उम्मीदवारों को सभी दस्तावेज मूल और फोटोकॉपी दोनों रूप में तैयार रखना चाहिए।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • रिजल्ट डाउनलोड करके उसकी PDF कॉपी सुरक्षित रखें।
  • अभ्यार्थी स्कोरकार्ड और कटऑफ अंक ध्यान से जांच लें।
  • दस्तावेज सत्यापन के लिए सभी जरूरी दस्तावेज तैयार रखें।
  • अपना शैक्षणिक प्रमाण पत्र और पहचान पत्र अपडेट रखें।
  • मेडिकल टेस्ट के लिए जरूरी फिटनेस पर ध्यान दें।
  • RRB की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से चेक करते रहें।
  • दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल तिथि से जुड़ी सूचना मिस न करें।
  • अंतिम चयन प्रक्रिया तक धैर्य रखें और फर्जी अपडेट से बचें।

RRB Technician Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top