UP BEd Admit Card 2026 : डाउनलोड लिंक एक्टिव, ऐसे करें डाउनलोड, परीक्षा से पहले अभ्यार्थी जान लें जरूरी डिटेल्स

Last Updated on 22/05/2026 5:50 PM by Prashant Shahi

UP BEd Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

अभ्यार्थी परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लें। एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

लेटेस्ट अपडेट : UP BEd Admit Card 2026 जारी

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 21 मई 2026 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट पर अपनी लॉगिन विवरण की सहायता से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 31 मई 2026 को आयोजित होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, समय, रिपोर्टिंग टाइम और जरूरी निर्देश दिए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।

UP BEd Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानबुंदेलखंड विश्वविद्यालय
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी21 मई 2026
परीक्षा की तिथि31 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटwww.bujhansi.ac.in

UP BEd Admit Card 2026 : ऐसे करें डाउनलोड

यदि आपने UP B.Ed JEE 2026 के लिए आवेदन किया है, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Admit Card Download लिंक पर क्लिक करें।
  3. Login Credentials दर्ज करें।
  4. User ID और Password भरें।
  5. Submit बटन पर क्लिक करें।
  6. स्क्रीन पर Admit Card दिखाई देगा।
  7. PDF डाउनलोड करें।
  8. भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में दर्ज जानकारी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को नीचे दी गई जानकारियां जरूर जांचनी चाहिए :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • Category
  • Gender
  • परीक्षा संबंधी निर्देश

यदि किसी जानकारी में गलती मिले तो संबंधित प्राधिकरण से तुरंत संपर्क करना चाहिए।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज ले जाना जरूरी है ?

UP B.Ed JEE 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कुछ जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे :

  • UP BEd एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंट आउट
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • वोटर आईडी
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट (यदि उपलब्ध हो)
  • हाल की पासपोर्ट साइज फोटो

ध्यान रखें कि वैलिड पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिलने में परेशानी हो सकती है।

परीक्षा के दिन ध्यान रखने योग्य जरूरी निर्देश

उम्मीदवार परीक्षा वाले दिन निम्न बातों का विशेष ध्यान रखें :

  • परीक्षा केंद्र समय से पहले पहुंचें।
  • Admit Card और ID Proof साथ रखें।
  • इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस साथ न ले जाएं।
  • परीक्षा निर्देशों का पालन करें।
  • Reporting Time मिस न करें।
  • Admit Card पर दिए गए नियम पढ़ लें।
  • परीक्षा केंद्र पर अनुशासन बनाए रखें।

परीक्षा दिवस पर छोटी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए पहले से तैयारी रखना जरूरी है।

UP BEd JEE 2026 परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी

UP B.Ed Joint Entrance Examination 2026 राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश के विभिन्न B.Ed कॉलेजों में प्रवेश दिया जाता है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार आगे Counseling Process में शामिल हो सकेंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि अंतिम दिनों में Revision पर अधिक ध्यान दें और परीक्षा से पहले Admit Card एवं जरूरी दस्तावेज व्यवस्थित रखें।

UP BEd Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top