Bihar BCECE Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि, डाउनलोड प्रक्रिया, दस्तावेज और निर्देश देखें

Last Updated on 23/05/2026 8:40 AM by Prashant Shahi

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड ने BCECE 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एग्रीकल्चर और अन्य प्रोफेशनल में प्रवेश के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। BCECE 2026 परीक्षा का आयोजन 30 और 31 मई 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। एडमिट कार्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, और वे इसे समय रहते डाउनलोड कर लें।

लेटेस्ट अपडेट : बीसीईसीई एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक सक्रिय

बीसीईसीई ने बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है और अब उम्मीदवार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा केंद्र में प्रवेश केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को दिया जाएगा जिनके पास वैलिड एडमिट कार्ड और जरूरी पहचान पत्र मौजूद होगा। परीक्षा 30 और 31 मई 2026 को आयोजित होगी, बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार उम्मीदवारों को परीक्षा समय से पहले रिपोर्ट करना होगा और निर्देश का पालन करना अनिवार्य रहेगा।

Bihar BCECE Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामबिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा 2026
आयोजित संस्थाबिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (BCECEB)
एडमिट कार्ड जारी तिथि22 मई 2026
परीक्षा तिथि30 मई एवं 31 मई 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (Pen and Paper Mode)
एडमिट कार्ड मोडऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटbceceboard.bihar.gov.in
लॉगिन क्रेडेंशियलआवेदन संख्या व पासवर्ड

Bihar BCECE Admit Card 2026 : डाउनलोड कैसे करें?

यदि आपने BCECE 2026 के लिए आवेदन किया है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके Admit Card डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Bihar BCECE Admit Card 2026 लिंक खोलें।
  3. अपना Application Number और Password दर्ज करें।
  4. Login बटन पर क्लिक करके Dashboard खोलें।
  5. स्क्रीन पर दिखाई दे रहे अपने एडमिट कार्ड को जांच लें।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रख लें।

Bihar BCECE Admit Card 2026 में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्नलिखित विवरण अवश्य जांच लें :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • Subject Details
  • Reporting Time
  • परीक्षा संबंधित निर्देश

यदि किसी भी जानकारी में गलती दिखाई दे तो उम्मीदवार तुरंत BCECEB अधिकारियों से संपर्क करें।

BCECE Exam 2026 के दिन क्या-क्या साथ ले जाना जरूरी है ?

परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ रखना होगा :

  • BCECE Admit Card 2026 (Printed Copy)
  • Valid Photo ID Proof
    • Aadhaar Card
    • PAN Card
    • Voter ID
    • Passport
    • Driving License

बिना वैध पहचान पत्र और एडमिट कार्ड के उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

BCECE 2026 Exam Pattern से जुड़ी जरूरी जानकारी

BCECE परीक्षा बिहार के विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है ताकि वेरिफिकेशन प्रोसेस में किसी प्रकार की परेशानी न हो। परीक्षा केंद्र पर का रिपोर्टिंग टाइम एडमिट कार्ड में दिया गया होगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।

एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा तो क्या करें ?

कई बार सर्वर लोड या तकनीकी समस्या के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार निम्न उपाय अपना सकते हैं:

  • Browser Refresh करें
  • Cache Clear करें
  • Chrome या Edge Browser इस्तेमाल करें
  • कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करें
  • Login Details सही दर्ज करें

यदि फिर भी समस्या बनी रहती है तो BCECE Board से संपर्क किया जा सकता है।

परीक्षा दिन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा के दिन अभ्यार्थी इन महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें :

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी साथ लेकर जाएं।
  • अपना Valid Photo ID Proof अवश्य रखें।
  • परीक्षा हॉल में मोबाइल, स्मार्टवॉच या इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस न ले जाएं।
  • एडमिट कार्ड पर दिए सभी निर्देश ध्यान से पढ़ें।
  • परीक्षा कक्ष में अनुशासन और बोर्ड के नियमों का पालन करें।
  • जरूरी दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए तैयार रखें।
  • परीक्षा शुरू होने से पहले अपनी सीट और विवरण जांच लें।

छोटी सी लापरवाही भी परीक्षा में परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा से पहले सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लें।

Bihar BCECE Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top