NTA NCHM JEE Result 2026 : होटल मैनेजमेंट प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे डाउनलोड करें स्कोरकार्ड, जानें अगला प्रोसेस

Last Updated on 24/05/2026 4:33 PM by Prashant Shahi

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NTA NCHM JEE Result 2026 को जारी कर दिया है। इस परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। NCHM JEE 2026 परीक्षा का आयोजन 25 अप्रैल 2026 को किया गया था। परीक्षा के माध्यम से देशभर के होटल मैनेजमेंट संस्थानों में एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाती है। परिणाम जारी होने के साथ अब उम्मीदवारों का फोकस काउंसलिंग, सीट अलॉटमेंट और पसंदीदा संस्थान में प्रवेश पर रहेगा। एंटीए द्वारा जारी स्कोरकार्ड में उम्मीदवारों की स्कोर और आल इंडिया देखें

लेटेस्ट अपडेट : हॉस्पिटैलिटी एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट जारी

एंटीए ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस परीक्षा 2026 का रिजल्ट को 22 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 25 अप्रैल 2026 को आयोजित परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों की आल इंडिया रैंक और स्कोर डिटेल भी जारी की गई है। परीक्षा में सफल अभ्यार्थी अब आगे की काउंसलिंग व एडमिशन प्रक्रिया के लिए अधिकारिक वेबसाइट को नियमित रूप से चेक करते रहे।

NTA NCHM JEE Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थाननेशनल टेस्टिंग एजेंसी
परीक्षा का नामहोटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि25 अप्रैल 2026
रिजल्ट जारी की तिथि22 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटexams.nta.nic.in/nchm-jee/

परीक्षा से जुड़ी मुख्य जानकारी

NTA NCHM JEE 2026 परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा 25 अप्रैल 2026 को कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में किया गया था। इस परीक्षा के लिए कुल 11,486 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि 8,503 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देशभर के 103 शहरों में बनाए गए 115 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। NCHM JEE 2026 का यह रिजल्ट या स्कोरकार्ड केवल शैक्षणिक सत्र 2026–27 में एडमिशन प्रक्रिया के लिए मान्य रहेगा।

NTA NCHM JEE Result 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले NCHM JEE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “NCHM JEE 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें
  4. अब स्क्रीन पर दिए सिक्योरिटी पिन को ध्यानपूर्वक भरें
  5. लॉगिन डिटेल भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें
  6. अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  7. भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

NCHM JEE Scorecard 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी ?

स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्न जानकारियां ध्यान से चेक करनी चाहिए :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • एप्लीकेशन नंबर
  • जन्म तिथि
  • कैटेगरी
  • सेक्शन-वाइज अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • All India Rank (AIR)
  • क्वालिफाइंग स्टेटस
  • परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण

यदि किसी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है तो उम्मीदवारों को संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

NCHM JEE Result 2026 के बाद क्या होगा ?

रिजल्ट जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों के सामने सबसे महत्वपूर्ण चरण काउंसलिंग प्रक्रिया का होगा। NCHM JEE स्कोर के आधार पर विभिन्न होटल मैनेजमेंट संस्थाओं (IHM) और अन्य संबद्ध संस्थानों में सीट आवंटन किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर काउंसलिंग पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा।

इसके बाद कॉलेज चॉइस फिलिंग, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेजों को प्राथमिकता के अनुसार भरना चाहिए। सीट आवंटन मेरिट, रैंक और उपलब्ध सीटों के आधार पर किया जाएगा।

कॉउंसलिंग के लिए में जरूरी दस्तावेज

काउंसलिंग के समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है :

  • NCHM JEE 2026 स्कोरकार्ड
  • एडमिट कार्ड
  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • कक्षा 12वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • फोटो पहचान पत्र
  • सीट अलॉटमेंट लेटर
  • माइग्रेशन सर्टिफिकेट

उम्मीदवारों को सभी दस्तावेजों की मूल और फोटोकॉपी दोनों तैयार रखनी चाहिए।

होटल मैनेजमेंट सेक्टर में करियर अवसर

NCHM JEE परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवार होटल मैनेजमेंट इंडस्ट्री में कई करियर विकल्प चुन सकते हैं :

  • होटल ऑपरेशन मैनेजर
  • फूड एंड बेवरेज मैनेजर
  • फ्रंट ऑफिस मैनेजर
  • शेफ
  • एयरलाइन कैटरिंग सेक्टर
  • क्रूज मैनेजमेंट
  • हॉस्पिटैलिटी कंसल्टेंट
  • इवेंट मैनेजमेंट

भारत में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे होटल मैनेजमेंट प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है।

NTA NCHM JEE Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
रिजल्ट नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top