DRDO CEPTAM 11 Tier 01 Result 2026 : घोषित, 764 पदों की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट लिंक एक्टिव, आगे की जानकरी जानें

Last Updated on 27/05/2026 7:54 AM by Prashant Shahi

DRDO CEPTAM 11 Tier 01 Result 2026 : रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने CEPTAM 11 टियर 01 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने 23 मार्च 2026 को आयोजित Tier-I CBT परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 764 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें सीनियर टेक्निकल असिस्टेंट (STA-B) और तकनीशियन (Tech-A) पद शामिल हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने चयन स्तिथि व अंक देख सकते हैं। और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए पात्र होंगे।

लेटेस्ट अपडेट

DRDO ने 25 मई 2026 को CEPTAM 11 Tier-I परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब डीआरडीओं की आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। Tier-I CBT परीक्षा का आयोजन 23 मार्च 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। उम्मीदवारों को रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। Tier-I परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण, जैसे Tier-II परीक्षा, स्किल टेस्ट या अन्य चयन प्रक्रिया, के लिए तैयार रहने की सलाह दी गई है।

DRDO CEPTAM 11 Tier 01 Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
संगठन का नामDRDO (Defence Research and Development Organisation)
भर्ती प्रक्रियाCEPTAM 11 Recruitment 2025-26
कुल पद764
पद का नामSTA-B एवं Technician-A
परीक्षा मोडCBT (Computer Based Test)
Tier-I परीक्षा तिथि23 मार्च 2026
Result Statusजारी
Result Release Date25 मई 2026
आधिकारिक वेबसाइटdrdo.gov.in

DRDO CEPTAM 11 Tier 01 Result 2026 में क्या-क्या जानकारी मिलेगी ?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्न जानकारी ध्यानपूर्वक जांचनी चाहिए—

  • उम्मीदवार का नाम
  • Application Number / Roll Number
  • Post Name
  • Category
  • Tier-I Exam Status
  • प्राप्त अंक (यदि उपलब्ध)
  • Qualifying Status
  • Next Stage Eligibility
  • Official Instructions

यदि किसी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवारों को संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

DRDO CEPTAM 11 Tier 01 Result 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं —

  • DRDO की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  • Homepage पर CEPTAM Result 2026 लिंक खोजें।
  • Result डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
  • Submit बटन दबाकर Result स्क्रीन पर देखें।
  • Result PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट सुरक्षित रखें।

टियर 01 परीक्षा के बाद क्या होगा ?

Tier 01 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद चयनित उम्मीदवारों को अगले चयन चरण, जैसे Tier-II परीक्षा (यदि लागू हो), ट्रेड / स्किल आधारित मूल्यांकन, दस्तावेज सत्यापन और अंतिम मेरिट प्रक्रिया से गुजरना पड़ सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेज पहले से तैयार रखें और आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले नए नोटिस नियमित रूप से चेक करते रहें। अंतिम चयन उम्मीदवार के प्रदर्शन और निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर किया जाएगा।

  • Tier-II Examination (यदि लागू हो)
  • Skill / Trade Related Process
  • Document Verification
  • Final Merit List

जैसी प्रक्रियाएं आयोजित की जा सकती हैं। उम्मीदवारों को आधिकारिक अपडेट नियमित रूप से चेक करते रहना चाहिए।

DRDO CEPTAM 11 Result 2026 Cut Off पर क्या असर पड़ेगा ?

कटऑफ कई महत्वपूर्ण कारकों पर निर्भर करती है :

  • परीक्षा का कठिनाई स्तर
  • कुल पदों की संख्या
  • कुल उपस्थित उम्मीदवार
  • Category-wise Competition
  • Normalization Process

चूंकि इस बार कुल 764 पदों पर भर्ती आयोजित की गई थी, इसलिए विभिन्न श्रेणियों में Cut Off अलग-अलग रहने की संभावना है। आधिकारिक Cut Off उपलब्ध होने पर उम्मीदवार उसे भी जांच सकते हैं।

Tier 02 परीक्षा कब होगा आयोजित ?

नोटिस के अनुसार, DRDO CEPTAM-11 Tier-II सीबीटी परीक्षा का आयोजन 15 जून 2026 (सोमवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए निर्धारित है जो Tier-I परीक्षा के बाद शॉर्टलिस्ट हुए हैं। नोटिस में यह भी बताया गया है कि परीक्षा से पहले City Intimation Slip DRDO वेबसाइट पर जारी की जाएगी, जिसके बाद एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव होगा। उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल नंबर पर भी सूचना भेजी जाएगी। सभी अभ्यर्थियों को नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहने की सलाह दी गई है।

DRDO CEPTAM 11 Tier 01 Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top