Haryana High Court Clerk Vacancy 2026 : हाई कोर्ट क्लर्क के 1275 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, योग्यता और पूरी जानकारी यहाँ

Last Updated on 27/05/2026 4:37 PM by Prashant Shahi

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट नें क्लर्क भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से विभिन्न जिला एवं सत्र न्यायालयों में कुल 1265 क्लर्क पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 26 मई 2026 से 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया अधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती हेतु समिति के माध्यम से आयोजित की जा रही है। यदि आप ग्रेजुएट हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक अच्छा अवसर है, आवेदन से पहले पात्रता व जरूरी दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक जांच लें

लेटेस्ट अपडेट : ऑनलाइन आवेदन शुरू

हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 मई 2026 शाम 4 बजे से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती हरियाणा अधीनस्थ न्यायालयों में क्लर्क पदों के लिए आयोजित की जा रही है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, कंप्यूटर दक्षता परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन शामिल हो सकते हैं।

Haryana High Court Clerk Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाअधीनस्थ न्यायालयों में कर्मचारियों की केंद्रीकृत भर्ती हेतु समिति 
पद का नामकोर्ट क्लर्क
कुल पद1265
आयु सीमा18 – 42 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि26 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 जून 2026
अधिकारिक वेबसाईटwww.sssc.gov.in

Haryana High Court Clerk Eligibility 2026 : पात्रता मानदंड

भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी।

शैक्षणिक योग्यता

  • उम्मीदवार किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री पास होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को कंप्यूटर संचालन का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
  • विस्तृत पात्रता नियम आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं।

आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा निर्धारित की गई है :

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 42 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

वर्गआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी (क्रीमी लेयर)₹600/- रूपये
ईडब्लूएस/ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर)/एससी/एसटी₹400/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

Haryana High Court Clerk Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

  • Computer Based Test – पहले चरण में उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, रीजनिंग और अन्य संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • Computer Proficiency Test – लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को कंप्यूटर दक्षता जांच के लिए बुलाया जा सकता है, ताकि कंप्यूटर स्किल का मूल्यांकन किया जा सके।
  • Document Verification – चयन के अगले चरण में उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • Final Merit List – सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की प्रदर्शन के आधार पर अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी।
  • Final Selection – मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों को संबंधित पदों पर नियुक्ति के लिए चयनित किया जाएगा।

Haryana High Court Clerk Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

हरियाणा कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 की भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी। सीबीटी परीक्षा में सामान्य ज्ञान और अंग्रेजी विषयों से जुड़े कुल 100 ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव प्रश्न शामिल होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33% और कुल मिलाकर 40% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

विषयप्रश्नअंक
सामान्य ज्ञान50 ऑब्जेक्टिव प्रश्न50
अंग्रेजी ऑब्जेक्टिव20 प्रश्न20
Essay, Letter, Precis, Translationसब्जेक्टिव30
कुल अंक100

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए :

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • ग्रेजुएशन मार्कशीट
  • पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

Haryana High Court Clerk Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं :

  • सबसे पहले एसएसएससी आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाएं।
  • अब होमपेज पर कोर्ट क्लर्क भर्ती 2026 आवेदन लिंक को खोलें।
  • रजिस्ट्रेशन पूरी करें और जरूरी लॉगिन विवरण प्राप्त करें।
  • आवेदन फॉर्म में जरूरी व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  • अपनी स्नातक व अन्य शैक्षणिक योग्यता संबंधी विवरण भरें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  • आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Haryana High Court Clerk Salary 2026 : वेतन

पंजाब & हरियाणा कोर्ट क्लर्क पद पर चयनित उम्मीदवारों को हरियाणा सरकार के निर्धारित पे-स्केल के अनुसार वेतन दिया जाएगा। उम्मीदवारों को मूल वेतन के साथ अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

  • मासिक वेतन : ₹25,500 से ₹81,100 तक
  • पद का वेतनमान : Pay Level-4 के अंतर्गत
  • मूल वेतन के अलावा महंगाई भत्ता और किराया भत्ता दिया जाएगा।
  • सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते और मेडिकल सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी

Haryana High Court Clerk Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन लिंकयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशन PDFयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top