Bihar DElEd Admit Card 2026 : हॉल टिकट जारी, यहां से करें डाउनलोड, तुरंत चेक करें अपनी परीक्षा तिथि व अन्य डिटेल

Last Updated on 31/05/2026 2:18 PM by Prashant Shahi

Bihar DElEd Admit Card 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने डीएलएड परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा 08 जून से 22 जून 2026 तक 2026-28 शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा

लेटेस्ट अपडेट : बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड 2026

बीएसईबी द्वारा 28 मई 2026 को बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार आवेदन संख्या और जन्मतिथि के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा 08 जून से 22 जून 2026 के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, शिफ्ट, रिपोर्टिंग समय, परीक्षा केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। सभी अभ्यार्थी परीक्षा से पहले अपने एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल लें और उसमें दर्ज सभी जानकारी सावधानीपूर्वक जांच लें।

Bihar DElEd Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानबिहार विद्यालय परीक्षा समिति
परीक्षा का नामबिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी28 मई 2026
परीक्षा की तिथि08 जून – 22 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटbiharboardonline.bihar.gov.in

एडमिट कार्ड करने के लिए जरूरी जानकारी

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को निम्न जानकारी की आवश्यकता होगी :

  • आवेदन संख्या / रजिस्ट्रेशन नंबर
  • जन्मतिथि
  • कैप्चा कोड

यदि किसी उम्मीदवार को आवेदन संख्या याद नहीं है, तो उसे आवेदन फॉर्म या रजिस्ट्रेशन स्लिप की जांच करनी चाहिए।

Bihar DElEd Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए “Bihar DElEd Admit Card 2026” लिंक खोले।
  • अब आवेदन संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा भरकर लॉगिन करें
  • अब होम स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड में सभी विवरण जांचें और PDF डाउनलोड करें।
  • भविष्य के उपयोग के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

बिहार डीएलएड एडमिट कार्ड में उपलब्ध विवरण

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्न जानकारी अवश्य जांचनी चाहिए :

  • उम्मीदवार का नाम
  • पिता का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • जन्म तिथि
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा से संबंधित निर्देश

यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत BSEB से संपर्क करना चाहिए।

Bihar DElEd Exam Date 2026 : परीक्षा तिथि की जानकारी

बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 08 जून 2026 से 22 जून 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षा CBT मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को उनके एडमिट कार्ड पर परीक्षा तिथि, शिफ्ट और परीक्षा केंद्र की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारी ध्यानपूर्वक जांच लें।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना अनिवार्य है ?

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे :

  • Bihar DElEd Admit Card 2026 का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेज

बिना वैध फोटो पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जा सकता।

अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
  • किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में न ले जाएं।
  • परीक्षा के दौरान अनुशासन बनाए रखें।
  • एडमिट कार्ड की कम से कम दो प्रतियां अपने पास रखें।
  • परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति नहीं होगी।

Bihar DElEd Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top