Last Updated on 31/05/2026 1:11 PM by Prashant Shahi
MPESB Van Rakshak Admit Card 2026 : मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन रक्षक, क्षेत्र रक्षक, जेल प्रहरी और सहायक जेल अधीक्षक सहित कुल 1679 पदों पर आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है, जिसमें परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय जैसी जानकारी उपलब्ध है।
लेटेस्ट अपडेट : एमपीइएसबी वन रक्षक एडमिट कार्ड 2026 जारी
एमपीइएसबी ने 28 मई 2026 को वन रक्षक, जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक सक्रिय कर दिया है। भर्ती परीक्षा 04 जून 2026 से निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन संख्या, जन्मतिथि और आवश्यक विवरण दर्ज करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा तिथि से पहले हॉल टिकट डाउनलोड कर उसमें दर्ज नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और अन्य जानकारी की जांच कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
MPESB Van Rakshak Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल |
| परीक्षा का नाम | एमपी वन रक्षक, जेल प्रहरी परीक्षा 2026 |
| कुल पद | 1679 |
| परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी | 28 मई 2026 |
| परीक्षा प्रारंभ की तिथि | 04 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | esb.mp.gov.in |
MPESB Van Rakshak Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज दिए “एडमिट कार्ड” या संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- मां के नाम के प्रथम दो अक्षर एवं अन्य आवश्यक विवरण भरें।
- कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर प्रदर्शित एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें
- परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
एडमिट कार्ड में उपलब्ध महत्वपूर्ण विवरण
उम्मीदवारों को डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड में निम्नलिखित जानकारियां अवश्य जांचनी चाहिए :
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा समय
- परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
- उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश
- रिपोर्टिंग समय
यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार तुरंत MPESB हेल्पलाइन से संपर्क करें।
MPESB Van Rakshak Exam Date 2026 : परीक्षा तिथि
एमपीइएसबी द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार वन रक्षक, जेल प्रहरी एवं संबंधित पदों की भर्ती परीक्षा 04 जून 2026 से आयोजित की जाएगी। परीक्षा विभिन्न शिफ्टों में आयोजित हो सकती है, जिसकी जानकारी उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड पर उपलब्ध रहेगी। इसलिए उम्मीदवार परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड से अवश्य जांच लें।
परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ लेकर जाना चाहिए :
- MPESB Van Rakshak Admit Card 2026 का प्रिंटआउट
- आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस जैसे वैध फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)
- नीला या काला बॉल पेन
इन दस्तावेजों के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिल सकता है।
परीक्षा केंद्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं
उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर निम्न वस्तुएं लेकर न जाएं :
- मोबाइल फोन
- स्मार्ट वॉच
- ब्लूटूथ डिवाइस
- कैलकुलेटर
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
- किसी भी प्रकार की अध्ययन सामग्री
ऐसी वस्तुएं पाए जाने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश
- परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से 60 मिनट पहले पहुंचें।
- प्रवेश पत्र का स्पष्ट प्रिंटआउट साथ लेकर जाएं।
- वैध फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ रखें।
- एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की जांच कर लें।
- परीक्षा केंद्र पर कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न ले जाएं।
- परीक्षा कक्ष में दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
- अभ्यार्थी किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।
- परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र के नियमों और निर्देशों का पालन करें।
HP Home Guard Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
