Bihar B.Ed Admit Card 2026 : लिंक एक्टिव, तुरंत करें डाउनलोड, जानें परीक्षा तिथि, पैटर्न और जरूरी निर्देश

Last Updated on 01/06/2026 5:22 PM by Prashant Shahi

Bihar B.Ed Admit Card 2026 : बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय नें बिहार बी.एड. कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बिहार बी.एड. सीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब biharcetbed.brabu.in पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा 02 वर्षीय बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा में प्रवेश के लिए अनिवार्य दस्तावेज है, उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी विवरणों की जांच कर लें।

बिहार बी.एड. सीईटी एडमिट कार्ड 2026 हुआ जारी

बीआरएबीयू मुजफ्फरपुर द्वारा बिहार बी.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 30 मई 2026 से उपलब्ध करा दिया गया है। आवेदन किए हुए सभी अभ्यार्थी आधिकारिक पोर्टल पर एप्लीकेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बी.एड एंट्रेंस परीक्षा का आयोजन 07 जून 2026 को किया जाएगा। बिना वैध एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के किसी भी अभ्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से बिहार राज्य के विभिन्न कॉलेजों में दो वर्षीय बी.एड कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।

Bihar CET B.Ed Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानबाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय
परीक्षा का नामबिहार बी.एड. सीईटी परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी की तिथि 30 मई 2026
परीक्षा की तिथि07 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटhttps://biharcetbed-brabu.in/

Bihar CET B.Ed Admit Card 2026 : ऐसे करें डाउनलोड

यदि आपने सफलतापूर्वक आवेदन किया है तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. अभ्यार्थी सबसे पहले बीआरएबीयू की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. अब “Bihar CET B.Ed Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. होमपेज पर दिए Bihar CET B.Ed 2026 लॉगिन सेक्शन को खोले।
  4. एप्लिकेंट लॉगिन सेक्शन में लॉगिन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  5. अब होमस्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, सभी विवरण जांच लें।
  6. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें व परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

सलाह : सभी अभ्यार्थी लॉगिन सेक्शन में अपनी लॉगिन आईडी और पासवर्ड को ध्यानपूर्वक दर्ज करें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित विवरण की जाँच अवश्य कर लें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रजिस्ट्रेशन नंबर & रोल नंबर
  • पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • फोटो & हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम व पता
  • परीक्षा केंद्र कोड
  • परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश

यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो सुधार के लिए तुरंत संबंधित विश्वविद्यालय से संपर्क करें।

बिहार बी.एड. सीईटी परीक्षा तिथि 2026

बिहार बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन 07 जून 2026 (रविवार) को किया जाएगा। परीक्षा राज्य नोडल विश्वविद्यालय बीआरएबीयू, मुजफ्फरपुर द्वारा बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थियों को 10:30 बजे तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश लेना अनिवार्य होगा। निर्धारित समय के बाद किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा के लिए राज्यभर में लगभग 180 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें मुजफ्फरपुर और पटना में सर्वाधिक केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

बिहार बी.एड. सीईटी परीक्षा पैटर्न 2026

Bihar CET B.Ed 2026 प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन (ओएमआर आधारित) मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 120 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए अधिकतम 120 अंक निर्धारित किए गए हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक दिया जाएगा और परीक्षा की अवधि 02 घंटे की होगी। बीएड पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों से सामान्य अंग्रेजी के प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि शिक्षा शास्त्री पाठ्यक्रम के अभ्यर्थियों के लिए सामान्य संस्कृत बोध से संबंधित प्रश्न शामिल होंगे।

  • परीक्षा का माध्यम : ऑफलाइन
  • प्रश्नों का प्रकार : वस्तुनिष्ठ (MCQ)
  • कुल प्रश्न : 120, कुल अंक : 120
  • परीक्षा अवधि : 02 घंटे
  • प्रत्येक सही उत्तर : 01 अंक
  • नकारात्मक अंकन : लागू नहीं
  • प्रश्न पत्र भाषा : हिंदी एवं अंग्रेजी
विषयप्रश्नों की संख्याअंक
सामान्य अंग्रेजी (केवल बी.एड के लिए)
सामान्य संस्कृत बोध (केवल शिक्षा शास्त्री के लिए)
1515
सामान्य हिंदी1515
तार्किक एवं विश्लेषणात्मक तर्क2525
सामान्य जागरूकता4040
विद्यालयों में शिक्षण-अधिगम वातावरण2525
कुल120120

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाना होगा ?

Bihar CET B.Ed 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर कुछ जरूरी दस्तावेज साथ ले जाना अनिवार्य होगा। यदि कोई अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय निम्न दस्तावेज साथ रखना आवश्यक है :

  • बिहार बी.एड. सीईटी एडमिट कार्ड 2026 का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • निर्देश अनुसार नीला या काला बॉल पेन

किसी भी अभ्यार्थी को बिना एडमिट कार्ड या वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों के लिए जरूरी निर्देश

  • परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले केंद्र पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देश पढ़ें।
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच आदि साथ न ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र में अनुशासन बनाए रखें।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर कार्रवाई की जा सकती है।
  • परीक्षा कक्ष में केवल अनुमत सामग्री ही ले जाएं।

Bihar B.Ed Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
एडमिट कार्ड नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top