Latest JobsNaukari

RRB Technician Vacancy 2026 : आवेदन आज से होंगे शुरू, जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और पूरी डिटेल

Last Updated on 30/06/2026 6:46 अपराह्न by Prashant Shahi

RRB Technician Vacancy 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने सीइएन संख्या 02/2026 के अंतर्गत टेक्नीशियन ग्रेड 01 और ग्रेड 03 के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 6565 पदों पर उम्मीदवारों को भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों में इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिग्नल और अन्य तकनीकी विभागों में नियुक्ति दी जाएगी। रेलवे के तकनीकी विभाग में नौकरी पाने की इच्छा रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर है। इस आर्टिकल में टेक्नीशियन भर्ती से जुड़ी पात्रता, चयन प्रक्रिया, सैलरी और अन्य जानकारी देखें।

लेटेस्ट अपडेट : रेलवे टेक्नीशियन भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी

आरआरबी टेक्नीशियन भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 जून 2026 से शुरू होगी, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग पास इच्छुक अभ्यार्थी RRB की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकेंगे। भर्ती का विस्तृत नोटिफिकेशन 29 जून 2026 को जारी किया जाएगा, जिसमें जोन वाइज वैकेंसी, ट्रेड वाइज पदों का विवरण, पात्रता और आवेदन शुल्क सहित अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। उम्मीदवार अपने सभी दस्तावेज तैयार रखें। ताकि आवेदन प्रक्रिया शुरू होते ही बिना किसी देरी के फॉर्म भर सकें।

RRB Technician Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड
पद का नामटेकनीशियन
कुल पद6565
आयु सीमा18 – 30 वर्ष
योग्यता10th, 12th, इंजीनियरिंग
आवेदन प्रारंभ की तिथि30 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026
अधिकारिक वेबसाईटwww.rrbcdg.gov.in

पद का विवरण

रेलवे टेक्नीशियन भर्ती 2026 के तहत टेक्नीशियन ग्रेड 01 और ग्रेड 03 के पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवार रेलवे के तकनीकी विभाग में उपकरणों, सिग्नल सिस्टम और रखरखाव संबंधी कार्यों का संचालन करेंगे। इस भर्ती के लिए आरआरबी द्वारा कुल 6565 पद निर्धारित किए गए हैं।

पद का नामअनुमानित पद
टेक्नीशियन ग्रेड 01323
टेक्नीशियन ग्रेड 036242
कुल 6565

शैक्षणिक योग्यता

आरआरबी टेक्नीशियन 2026 में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को पद के अनुसार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता पूरी करनी होगी। टेक्नीशियन ग्रेड 01 के लिए इंजीनियरिंग डिप्लोमा या बीएससी वाले उम्मीदवार पात्र होंगे, जबकि टेक्नीशियन ग्रेड 01 के लिए 10वीं + आईटीआई योग्यता चाहिए। विस्तृत योग्यता की अंतिम पुष्टि नोटफिकेशन जारी होने के बाद होगी।

टेक्नीशियन ग्रेड 01 सिंगनल योग्यता :

  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से सम्बंधित विज्ञानं विषय से स्नातक पास।
  • बीइ/बीटेक या इंजीनियरिंग स्ट्रीम में 03 वर्षीय डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी।

टेक्नीशियन ग्रेड 03 योग्यता :

  • उम्मीदवार का मैट्रिकुलेशन/एसएसएलसी पास होना अनिवार्य।
  • संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT मान्यता प्राप्त आईटीआई प्रमाणपत्र।

आयु सीमा

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। जबकि अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है। आवेदकों के आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी। साथ ही आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट मिलेगी।

टेक्नीशियन ग्रेड 01 आयु सीमा :

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 33 वर्ष

टेक्नीशियन ग्रेड 03 आयु सीमा :

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष

श्रेणी अनुसार आयु सीमा में छूट :

  • एससी/एसटी : 05 वर्ष तक छूट
  • ओबीसी (एनसीएल) : 03 वर्ष तक छूट
  • दिव्यांग उम्मीदवार : नियमानुसार अतिरिक्त छूट
  • अन्य आरक्षित वर्गों को नियमों के अनुसार छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹500/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला₹250/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया

  • CBT (Computer Based Test)
    सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें गणित, विज्ञानं, रीजनिंग और सामान्य जागरूकता से प्रश्न पूछे जाएंगे। उम्मीदवारों की प्रारंभिक मेरिट इसी परीक्षा के आधार पर बनेगी।
  • Merit Shortlisting
    CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर उम्मीदवारों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। कटऑफ अंक अलग-अलग श्रेणी और आरआरबी जोन के अनुसार तय हो सकती है।
  • Document Verification
    शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ITI/Diploma सर्टिफिकेट, पहचान पत्र, Category Certificate और अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • Medical Examination
    रेलवे के निर्धारित Medical Standards के अनुसार उम्मीदवारों की फिटनेस जांच होगी। अलग-अलग पदों के लिए अलग मेडिकल कैटेगरी लागू हो सकती है।
  • Final Merit List
    CBT प्रदर्शन, Document Verification और Medical Fitness के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
  • Appointment & Joining
    Final Selection के बाद उम्मीदवारों को संबंधित Railway Zone में नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा।

परीक्षा पैटर्न

विषयप्रश्न
Mathematics25
General Intelligence & Reasoning25
General Science40
General Awareness10
  • कुल प्रश्न : 100
  • समय : 90 मिनट
  • Negative Marking : लागू हो सकती है

RRB Technician Salary 2026 : सैलरी

रेलवे टेक्नीशियन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7th Pay Commission के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

  • Technician Grade-III : ₹19,900 प्रारंभिक वेतन
  • Technician Grade-I : ₹29,200 प्रारंभिक वेतन

इसके अलावा DA, HRA, TA और अन्य रेलवे भत्तों का लाभ भी मिलेगा। रेलवे नौकरी में नौकरी सुरक्षा और प्रमोशन के अवसर भी बेहतर माने जाते हैं।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ सकती है :

  • 10वीं मार्कशीट
  • ITI/Diploma Certificate
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी

सभी दस्तावेज साफ और सही फॉर्मेट में स्कैन किए हुए होने चाहिए।

RRB Technician Online Form 2026 : कैसे भरें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं :

  1. RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तकनीशियन भर्ती 2026 लिंक खोलें।
  2. सबसे पहले New Registration करके Login ID और Password प्राप्त करें।
  3. आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि और व्यक्तिगत जानकारी सही भरें।
  4. शैक्षणिक योग्यता, ITI/Diploma और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करें।
  5. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अपनी Category के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  7. सभी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म Final Submit करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म और फीस रसीद का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

किन उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती सबसे महत्वपूर्ण है ?

यह भर्ती खासतौर पर निम्न उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर साबित हो सकती है :

  • ITI पास उम्मीदवार
  • Polytechnic Diploma Holders
  • रेलवे जॉब की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी
  • तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी चाहने वाले युवा
  • स्थायी और सुरक्षित नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवार

रेलवे में टेक्नीशियन पद लंबे समय से सबसे लोकप्रिय तकनीकी भर्तियों में शामिल रहा है।

RRB Technician Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
संक्षिप्त नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *