UP TGT Admit Card 2026 : टीजीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आउट, परीक्षा तिथि, शिफ्ट, समय और जरूरी निर्देश यहाँ देखें

Last Updated on 01/06/2026 7:06 PM by Prashant Shahi

UP TGT Admit Card 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने यूपी टीजीटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह भर्ती प्रक्रिया कुल 3539 प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा तिथि, रिपोर्टिंग समय और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दर्ज हैं। अभ्यार्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी विवरणों की सावधानीपूर्वक जांच कर लें।

यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2026 : लिंक एक्टिव

यूपीईएसएससी द्वारा वि. सं. 01/2022 के तहत प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड 30 मई 2026 से डाउनलोड के लिए एक्टिव कर दिया गया हैं। अभ्यार्थी अब आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर लॉगिन डिटेल दर्ज करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। इस भर्ती के माध्यम से कुल 3539 टीजीटी पदों को भरा जाएगा। परीक्षा का आयोजन 03 और 04 जून 2026 को ऑफलाइन मोड में किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र लेकर पहुंचना होगा।

UP TGT Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाउत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग
परीक्षा का नामयूपी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्या01/2022
कुल पद3539
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी30 मई 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि03 – 04 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटupessc.up.gov.in

UP TGT Admit Card 2026 : प्रवेश पत्र डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. अभ्यार्थी सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर उपलब्ध नोटिस बोर्ड या एडमिट कार्ड सेक्शन को खोले।
  3. अब वि. सं. 01/2022 टीजीटी एडमिट कार्ड 2026 लिंक पर क्लिक करें
  4. अपना नाम, आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  5. सभी लॉगिन विवरण दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें।

UP TGT Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी होगी ?

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित जानकारियां अवश्य जांचनी चाहिए :

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • जन्मतिथि
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा शिफ्ट
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी भी जानकारी में त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत आयोग से संपर्क करना चाहिए।

यूपी टीजीटी परीक्षा तिथि, शिफ्ट और समय की जानकारी

यूपी प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा 2026 का आयोजन 03 जून और 04 जून 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा दोनों दिन दो-दो शिफ्टों में आयोजित होगी। पहली शिफ्ट सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक आयोजित होगी।

अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में उल्लिखित शिफ्ट और रिपोर्टिंग समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्र में प्रवेश प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों को निर्धारित समय से कम से कम एक घंटा पहले पहुंचना अनिवार्य होगा।

परीक्षा तिथिशिफ्टपरीक्षा समय
03 जून 2026प्रथम शिफ्टसुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक
03 जून 2026द्वितीय शिफ्टदोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक
04 जून 2026प्रथम शिफ्टसुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक
04 जून 2026द्वितीय शिफ्टदोपहर 02:30 बजे से 04:30 बजे तक

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ रखना अनिवार्य होगा :

  • यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2026 की प्रिंट कॉपी
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)
  • वैध फोटो पहचान पत्र

बिना एडमिट कार्ड या पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें।

  • परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी अवश्य लेकर जाएं।
  • प्रवेश के लिए आधार कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ और कैलकुलेटर ले जाना प्रतिबंधित है।
  • परीक्षा केंद्र, तिथि, समय और शिफ्ट की जानकारी पहले से जांच लें।
  • परीक्षा कक्ष में केवल आयोग द्वारा अनुमत सामग्री ही साथ ले जाएं।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि करने पर कार्रवाई की जा सकती है।
  • परीक्षा शुरू होने से पहले सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें व उनका पालन करें।

UP TGT Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top