UP CNET Admit Card 2026 : नर्सिंग प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, तुरंत चेक करें परीक्षा तिथि और अन्य डिटेल

Last Updated on 02/06/2026 7:14 AM by Prashant Shahi

UP CNET Admit Card 2026 : अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी नें बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए उत्तर प्रदेश कॉमन नर्सिंग एंट्रेंस टेस्ट 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। जिन अभ्यर्थियों ने यूपी सीनेट परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, परीक्षा समय और अन्य जानकारी उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

Latest Update

अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी सीनेट प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 30 मई 2026 से सक्रीय हो गया हैं। उत्तर प्रदेश संयुक्त नर्शिंग प्रवेश परीक्षा 2026 का आयोजन 06 जून 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट से लॉगिन विवरण का उपयोग करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार परीक्षा तिथि से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सभी विवरणों की जांच कर लें ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की समस्या न हो।

UP CNET Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानअटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी
परीक्षा का नामयूपी सीनेट प्रवेश परीक्षा 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी की तिथि30 मई 2026
परीक्षा की तिथि06 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटabvmuup.edu.in

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित विवरणों की जांच अवश्य करनी चाहिए :

  • अभ्यर्थी का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश

यदि एडमिट कार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित परीक्षा प्राधिकरण से संपर्क करें।

UP CNET Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

अभ्यार्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना यूपी सीनेट एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • अभ्यार्थी सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध UP CNET Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज खुलने के बाद अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब सभी विवरण सही भरने के बाद लॉगिन या सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • लॉगिन होने पर होम स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड प्रदर्शित हो जाएगा।
  • अब एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी जांच कर उसे डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद क्या करें ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्न कार्य अवश्य करने चाहिए :

  • परीक्षा केंद्र का पता पहले से देख लें।
  • यात्रा की योजना पहले से बना लें।
  • आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें।
  • परीक्षा समय और रिपोर्टिंग समय नोट कर लें।
  • अंतिम समय की भागदौड़ से बचें।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना अनिवार्य है ?

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाना होगा :

  • UP CNET Admit Card 2026 का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी / ड्राइविंग लाइसेंस
  • हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)
  • पारदर्शी पानी की बोतल (यदि अनुमति हो)

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाने की अनुमति नहीं होगी ?

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित वस्तुएं साथ लें जाना प्रतिबंधित होगा।

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • कैलकुलेटर
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
  • नोट्स या अध्ययन सामग्री
  • किसी भी प्रकार का संचार उपकरण

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंचें।
  • प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल, स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न ले जाएं।
  • एडमिट कार्ड में दिए गए सभी दिशा निर्देशों का पालन करें।
  • परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें और निरीक्षक के निर्देश को मानें।
  • अभ्यार्थी किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित गतिविधि से बचें।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद केंद्र छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
  • उत्तर भरने से पहले प्रश्नों को ध्यान से पढ़ें व समय का सही प्रबंधन करें।

UP CNET Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top