UP GNM Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड जारी, 16 जून से एंट्रेंस एग्जाम, डायरेक्ट डाउनलोड लिंक और अन्य विवरण जानें

Last Updated on 13/06/2026 4:06 PM by Prashant Shahi

UP GNM Admit Card 2026 : अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विश्वविद्यालय ने उत्तर प्रदेश जीएनएम (GNM) नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने जीएनएम एडमिशन 2026 के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने लॉगिन विवरण की सहायता से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्रवेश परीक्षा राज्य के विभिन्न GNM नर्सिंग संस्थानों में 03 वर्षीय कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित की जा रही है। उम्मीदवार परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी विवरणों की जांच अवश्य कर लें।

उत्तर प्रदेश जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 : हॉल टिकट लिंक सक्रीय

उत्तर प्रदेश जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए 13 जून 2026 से एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक संबंधित पोर्टल पर सक्रिय कर दिया गया है, उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करके हॉल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार UP GNM Entrance Test 2026 का आयोजन 16 जून 2026 से किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी तथा वैध फोटो पहचान पत्र के साथ उपस्थित होना होगा। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

UP GNM Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानअटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
परीक्षा का नामउत्तर प्रदेश जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026
कोर्सजनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) – 03 साल
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी की तिथि13 जून 2026
परीक्षा की तिथि16 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटabvmuup.edu.in

UP GNM Admit Card 2026 : डाउनलोड प्रक्रिया

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. सबसे पहले ABVMU की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. UPGET 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन पेज खुलने रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  4. अब आपके स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को भरें।
  5. लॉगिन विवरण भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  6. अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करे, उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार ऐड्मिट कार्ड में दर्ज निम्नलिखित विवरण अवश्य जाँचे।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • जन्मतिथि
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

यदि प्रवेश पत्र में किसी विवरण में त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित प्राधिकरण से संपर्क करना चाहिए।

परीक्षा केंद्र पर क्या ले जाना होगा ?

UPGET 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ रखना होगा।

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी / पासपोर्ट
  • हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)
  • परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक दस्तावेज

मोबाईल फोन में मौजूद डिजिटल एडमिट कार्ड मान्य नहीं होगा। केवल प्रिंटेड कॉपी के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा।

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें।

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी साथ लाना अनिवार्य है।
  • आधार कार्ड, पैन कार्ड या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
  • परीक्षा केंद्र में मोबाइल या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना मना है।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
  • परीक्षा कक्ष में अनुशासन बनाए रखें व परीक्षा निर्देशों का पालन करें।
  • अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कार्रवाई की जा सकती है।
  • परीक्षा समाप्त होने तक हॉल में प्रवेक्षक के निर्देशों का पालन करें।

UP GNM Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
ऑफिसियल वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top