PSPCL Assistant Lineman Vacancy 2026 : आवेदन शुरू, यहाँ से करें अप्लाई पात्रता, चयन प्रक्रिया, आवेदन लिंक और वेतन जानें

Last Updated on 15/06/2026 2:41 PM by Prashant Shahi

PSPCL Assistant Lineman Vacancy 2026 : पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने विज्ञापन संख्या CRA 317/26 और 318/26 के अंतर्गत सहायक लाइनमैन के 6289 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। CRA 317/26 के लिए आवेदन 15 जून से 06 जुलाई 2026 तक चलेगी। जबकि CRA 318/26 के लिए आवेदन 19 जून से 09 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। अभ्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट www.pspcl.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईटीआई लाइनमैन ट्रेड वाले अभ्यर्थियों के लिए यह सरकारी नौकरी पाने का शानदार अवसर है।

पीएसपीसीएल अस्सिटेंट लाइनमैन भर्ती 2026 : आवेदन प्रक्रिया शुरू

पीएसपीसीएल ने CRA 317/26 के तहत सहायक लाइनमैन के 3289 पदों पर आवेदन लिंक 15 जून 2026 को सक्रिय कर दिया है। पीएसपीसीएल अस्सिटेंट लाइनमैन भर्ती 2026 की अधिसूचना 07 जून 2026 को जारी की गई थी, जबकि ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 06 जुलाई 2026 तक और आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 तक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता व भर्ती संबंधी सभी शर्तों को ध्यानपूर्वक जांच लें और अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना आवेदन पूरा करें।

PSPCL Assistant Lineman Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संगठनपंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड
नोटिस संख्याCRA 317/26, 318/26
भर्ती का नामपीएसपीसीएल अस्सिटेंट लाइनमैन भर्ती 2026
पद का नामसहायक लाइनमैन
कुल पद6000 (3289+3000)
आवेदन प्रारंभ की तिथि15 जून 202619 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 जुलाई 202609 जुलाई 2026
अधिकारिक वेबसाईट www.pspcl.in

रिक्तियों का विवरण

पीएसपीसीएल द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार सहायक लाइनमैन के कुल 6289 पद भरे जाएंगे। यह भर्ती पंजाब की बिजली वितरण व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। विभिन्न आरक्षित वं अनारक्षित वर्गों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यार्थी विस्तृत कैटेगरी-वाइज विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में देखें।

विज्ञापन संख्याकुल रिक्तियाँ
CRA 317/263289
CRA 318/263000
कुल पद 6289

शैक्षणिक योग्यता

पीएसपीसीएल अस्सिटेंट लाइनमैन भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक (10वीं) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। साथ ही उम्मीदवार के पास लाइनमैन ट्रेड में NAC प्रमाणपत्र, आईटीआई होना चाहिए। इसके अलावा अभ्यर्थी को पंजाबी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य हैं।

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण।
  • लाइनमैन ट्रेड में नेशनल अप्रेंटिसशिप प्रमाणपत्र अनिवार्य।
  • इलेक्ट्रीशियन या वायरमैन ट्रेड में आईटीआई अनिवार्य।
  • मैट्रिक या समकक्ष स्तर तक पंजाबी भाषा ज्ञान आवश्यक।

योग्यता से संबंधित विस्तृत जानकारी उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना से अवश्य जांच लें।

आयु सीमा

PSPCL Assistant Lineman भर्ती 2026 के लिए उम्मीदवारों की आयु 01 जनवरी 2026 के आधार पर निर्धारित की गई है।

  • न्यूनतम आयु : 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 37 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट
    • SC / BC वर्ग : 05 वर्ष की छूट
    • दिव्यांग उम्मीदवार : 10 वर्ष की छूट
  • पूर्व सैनिक को पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट
  • अन्य आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में राहत प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹1200/- रुपये + 18% GST
अनुसुचित जाति/दिव्यांग अभ्यार्थी₹750/- रुपये + 18% GST
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI

चयन प्रक्रिया

PSPCL Assistant Lineman Vacancy 2026 में उम्मीदवारों का चयन विभिन्न चरणों के माध्यम से किया जाएगा। प्रत्येक चरण में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए पात्र माना जाएगा। अंतिम चयन मेरिट और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा : सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित होगा। परीक्षा में तकनीकी विषयों के साथ सामान्य ज्ञान एवं संबंधित विषयों से प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • मेरिट सूची : CBT में प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी। बेहतर प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • दस्तावेज सत्यापन : मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, NAC प्रमाणपत्र, आयु प्रमाण, जाति प्रमाणपत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट : दस्तावेज सत्यापन के बाद चिकित्सीय जांच की जाएगी ताकि यह जांच की जा सके कि वे फील्ड तकनीकी कार्यों के लिए शारीरिक रूप से सक्षम हैं।
  • अंतिम चयन : सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले अभ्यर्थियों की अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी और उन्हें सहायक लाइनमैन के पद पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

PSPCL Assistant Lineman Recruitment 2026 से जुडी महत्वपूर्ण तिथियाँ

आयोजनतिथि
अधिकारिक अधिसूचना जारी07 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू15 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि06 जुलाई 2026
आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि10 जुलाई 2026
एडमिट कार्ड जारी की तिथिअभी जारी नहीं
ऑनलाइन सीबीटी परीक्षा तिथिजल्द घोषित होगी
परिणाम जारी की तिथिअभी जारी नहीं

आवश्यक दस्तावेज

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने चाहिए :

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • लाइनमैन ट्रेड NAC प्रमाणपत्र
  • पंजाबी भाषा संबंधी प्रमाण
  • आधार कार्ड / अन्य पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अभ्यार्थी का हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • PwBD प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अन्य आवश्यक प्रमाण पत्र

PSPCL Assistant Lineman Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

अभ्यार्थी अनलाइन आवेदन करने हेतु निम्नलिखित चरणों का पालन करें।

  1. पीएसपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती सेक्शन खोलें।
  2. अब ALM Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक कर आवश्यक व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करें।
  4. अब प्राप्त पंजीकरण नंबर और पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें।
  5. आवेदन पत्र में योग्यता, NAC प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक विवरण भरें।
  6. फोटो, हस्ताक्षर व आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  7. अब श्रेणी अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. सभी विवरण जांचने के बाद फॉर्म सबमिट कर प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

वेतनमान और नौकरी प्रोफाइल

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा। न्यूनतम मूल वेतन ₹19,900 प्रति माह निर्धारित किया गया है। सहायक लाइनमैन का कार्य बिजली वितरण लाइनों की स्थापना, रखरखाव, मरम्मत तथा विद्युत आपूर्ति से संबंधित फील्ड कार्यों को संभालना होता है।

  • न्यूनतम बेसिक पे : ₹19,900 प्रति माह
  • वेतन 7th CPC/Pay Matrix के अनुसार देय होगा।
  • प्रोबेशन अवधि में नियमानुसार न्यूनतम स्वीकृत वेतन मिलेगा।
  • भविष्य में वेतन वृद्धि एवं अन्य लाभ विभागीय नियमों के अनुसार लागू होंगे।

PSPCL Assistant Lineman Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
CRA 317/26 अधिसूचनायहाँ क्लिक करें
CRA 318/26 अधिसूचनायहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top