Last Updated on 15/06/2026 10:23 AM by Prashant Shahi
NTA NEET UG Re Exam Admit Card 2026 : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट यूजी री-एग्जाम 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों को पुनर्परीक्षा में शामिल होना है, वे अब एंटीए की अधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG पुनर्परीक्षा 21 जून 2026 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज परीक्षा केंद्र का नाम पता, रिपोर्टिंग समय और परीक्षा से जुड़ी निर्देशों की जांच कर लें।
नीट यूजी री-एग्जाम 2026 : हॉल टिकट डाउनलोड लिंक सक्रीय
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा NEET UG Re Exam 2026 का एडमिट कार्ड 14 जून 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया, अभ्यार्थी आवेदन संख्या और जन्मतिथि/पासवर्ड से लॉगिन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। री-एग्जाम मेडिकल प्रवेश परीक्षा 21 जून 2026 को आयोजित होगी। म्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए नया एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा, क्योंकि पहले जारी किया गया पुराना हॉल टिकट मान्य नहीं रहेगा। NTA ने परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और छात्र-अनुकूल बनाने के लिए कई नए प्रावधान लागू किए हैं।
NTA NEET UG Re Exam 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी |
| परीक्षा का नाम | नीट यूजी री-एग्जाम 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| एडमिट कार्ड जारी की तिथि | 14 जून 2026 |
| परीक्षा की तिथि | 21 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | neet.nta.nic.in |
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 Download Link
उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड केवल आधिकारिक NEET पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। NTA ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे किसी अनधिकृत वेबसाइट या सोशल मीडिया लिंक पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें।
Official Website : neet.nta.nic.in
NEET UG Re Exam Admit Card 2026 : कैसे करें डाउनलोड ?
यदि आपने NEET UG Re Exam 2026 के लिए आवेदन किया है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- “NEET UG 2026 Re Exam Admit Card” लिंक क्लिक करें।
- लॉगिन सेक्शन में अपना आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिए सिक्योरिटी पिन को भरकर लॉगिन बटन दबाए।
- अब स्क्रीन पर NEET UG 2026 एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
- अपने एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा से जुड़े सभी विवरण जांचें।
- अब प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्न विवरण अवश्य जांचना चाहिए :
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- आवेदन संख्या
- फोटो एवं हस्ताक्षर
- परीक्षा तिथि
- परीक्षा समय
- रिपोर्टिंग समय
- परीक्षा केंद्र का नाम
- परीक्षा केंद्र का पूरा पता
- परीक्षा दिवस के निर्देश
यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत NTA हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए।
परीक्षा तिथि और समय की जानकारी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा NEET UG Re Exam 2026 का आयोजन 21 जून 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन पेन और पेपर मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने से काफी पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी जाती है ताकि सुरक्षा जांच और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया समय पर पूरी हो सके।
- परीक्षा तिथि : 21 जून 2026
- परीक्षा दिवस : रविवार
- परीक्षा मोड : ऑफलाइन
- परीक्षा प्रारंभ समय : दोपहर 02:00 बजे
- परीक्षा समाप्ति समय : शाम 05:15 बजे
- कुल परीक्षा अवधि : 3 घंटे 15 मिनट (195 मिनट)
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें और अपने साथ एडमिट कार्ड तथा वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।
परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या दस्तावेज ले जाने होंगे ?
NEET UG Re Exam 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ ले जाने होंगे :
- प्रिंटेड एडमिट कार्ड की कॉपी
- आधार कार्ड / अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- NTA द्वारा मांगे गए अन्य आवश्यक दस्तावेज
NEET UG Re Exam 2026 परीक्षा में किए गए नए बदलाव
NTA ने परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और अभ्यर्थी-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए हैं। इस बार परीक्षा की अवधि को 03 घंटे से बढ़ाकर 03 घंटे 15 मिनट कर दिया गया है, जिससे उम्मीदवारों को प्रश्नों को हल करने के लिए अतिरिक्त समय मिल सके। इसके अलावा, रफ वर्क के लिए अतिरिक्त शीट उपलब्ध कराई जाएगी।
परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किया गया है तथा उम्मीदवारों की जांच के लिए उन्नत स्क्रीनिंग प्रक्रिया (बायोमेट्रिक और दस्तावेज सत्यापन) अपनाई जाएगी। NTA ने परीक्षा संचालन और प्रश्नपत्र सुरक्षा से जुड़े प्रबंधों को भी मजबूत किया है ताकि परीक्षा निष्पक्ष और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।
अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर निम्नलिखित निर्देशों का पालन करें।
- परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
- प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
- एडमिट कार्ड में दर्ज नाम, रोल नंबर व अन्य जानकारी पहले से जांच लें।
- मोबाइल, स्मार्ट वॉच, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण परीक्षा केंद्र में न ले जाएं।
- परीक्षा हॉल में केवल अनुमत दस्तावेज एवं आवश्यक वस्तुएं ही लेकर जाएं।
- परीक्षा शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।
- प्रश्नपत्र और OMR शीट पर दिए गए सभी निर्देशों को पढ़कर ही उत्तर भरें।
- परीक्षा के दौरान अनुचित साधनों का उपयोग करने पर कार्रवाई हो सकती है।
NTA NEET UG Re Exam Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| एडमिट कार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| ऑफिसियल वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।