Last Updated on 16/06/2026 6:56 PM by Prashant Shahi
UP BEd Result 2026 : बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी ने यूपी बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्रवेश परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं, और अपनी रैंक एवं मेरिट स्थिति की जांच कर सकते हैं। इस परीक्षा का आयोजन 31 मई 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। और इसके माध्यम से उत्तर प्रदेश के बीएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए प्रवेश दिया जाएगा। आपको रिजल्ट लिंक, स्कोरकार्ड और काउंसलिंग से जुड़ी जानकारी यहाँ मिलेगी।
यूपी बीएड रिजल्ट 2026 : परिणाम हुआ घोषित
उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट बुंदेलखंड विश्वविद्यालय द्वारा आज 16 जून 2026 को जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट के साथ उम्मीदवारों की राज्य स्तरीय रैंक और प्राप्त अंक भी जारी किए गए हैं, जिसके आधार पर काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस वर्ष परीक्षा में लगभग 04 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था, अब सफल उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन, कॉलेज चॉइस फिलिंग और सीट आवंटन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
UP BEd Result 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| आयोजन संस्थान | बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, झांसी |
| परीक्षा का नाम | उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 |
| परीक्षा मोड | ऑफलाइन |
| कोर्स का नाम | बीएड |
| परीक्षा की तिथि | 31 मई 2026 |
| रिजल्ट जारी की तिथि | 16 जून 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bujhansi.ac.in |
UP BEd Result 2026 : डाउनलोड करने की प्रक्रिया
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए आसान चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले यूपी बीएड 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “UP BEd Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिखाई दे रहा “कैप्चा कोड” भरें और लॉगिन बटन दबाए।
- अब “UP BEd Scorecard 2026” स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- जिसमें प्राप्त अंक, राज्य स्तरीय रैंक और अन्य विवरण दर्ज होंगे।
- स्कोरकार्ड की जांच के बाद उसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड करें।
- काउंसलिंग और एडमिशन प्रक्रिया के लिए प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी ?
UP BEd Scorecard 2026 में उम्मीदवारों से संबंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज होंगी, जिनमें शामिल हैं :
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर
- रजिस्ट्रेशन नंबर
- अभ्यार्थी की श्रेणी
- कुल प्राप्तांक
- कुल अंक
- राज्य स्तरीय रैंक
- योग्यता स्थिति
- काउंसलिंग पात्रता विवरण
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दर्ज सभी जानकारियों का सावधानीपूर्वक मिलान करें।
सरकारी और निजी बी.एड संस्थानों की जानकारी
उत्तर प्रदेश में बी.एड प्रवेश के लिए सरकारी एवं सहायता प्राप्त कॉलेजों के साथ-साथ बड़ी संख्या में निजी संस्थान भी उपलब्ध हैं। सरकारी कॉलेजों में सीटें सीमित लेकिन फीस कम होती है, जबकि निजी कॉलेजों में सीटों की संख्या अधिक होने से प्रवेश की संभावना बढ़ जाती है। राज्य में कुल 3.04 लाख से अधिक बी.एड सीटें और 2,320 से अधिक कॉलेज उपलब्ध हैं।
- सरकारी एवं सहायता प्राप्त कॉलेज : 10,000–12,000 सीटें
- सरकारी कॉलेज : लगभग 110+
- निजी संस्थान : 2,200+ कॉलेज
- निजी कॉलेज सीटें : 2.92 लाख से अधिक
- कुल बी.एड सीटें : 3.04 लाख+
- सरकारी कॉलेजों में बेहतर रैंक आवश्यक
UP BEd 2026 पंजीकरण डेटा : UP BEd 2026 के लिए कुल 4.44 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। इनमें महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुष उम्मीदवारों की तुलना में अधिक रही। कुल पंजीकरण में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा दर्ज की गई, जिससे बी.एड पाठ्यक्रम के प्रति बढ़ती रुचि का पता चलता है।
| श्रेणी | पंजीकृत अभ्यर्थी |
|---|---|
| महिला उम्मीदवार | 2,72,659 |
| पुरुष उम्मीदवार | 1,72,297 |
| ट्रांसजेंडर उम्मीदवार | 02 |
| कुल पंजीकरण | 4,44,958 |
एडमिशन एवं उत्तीर्ण होने के लिए संभावित अंक
UP BEd 2026 में प्रवेश और काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को श्रेणीवार निर्धारित संभावित उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने होंगे। बेहतर सरकारी कॉलेज में प्रवेश के लिए उच्च अंक और अच्छी राज्य रैंक महत्वपूर्ण मानी जाती है।
| वर्ग | संभावित उत्तीर्ण अंक |
|---|---|
| सामान्य | 342–353 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 340–345 |
| ईडब्ल्यूएस | 321–355 |
| अनुसूचित जाति | 213–218 |
| अनुसूचित जनजाति | 211–216 |
| लोक निर्माण विभाग | 210–215 |
काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले अभ्यार्थी निम्न दस्तावेज तैयार रखें।
- यूपी बी.एड स्कोरकार्ड 2026
- प्रवेश पत्र की कॉपी
- हाईस्कूल और इंटरमीडिएट अंकपत्र
- स्नातक अंकपत्र एवं डिग्री
- आधार कार्ड/पहचान पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
UP BEd Result 2026 के बाद आगे की प्रक्रिया
UP BEd Result 2026 जारी होने के बाद सफल उम्मीदवारों को काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। सबसे पहले ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन व फीस जमा करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेजों का चयन करेंगे। निर्धारित मेरिट और रैंक के आधार पर सीट आवंटन किया जाएगा। सीट मिलने पर दस्तावेज सत्यापन, प्रवेश शुल्क जमा करना और संबंधित कॉलेज में रिपोर्टिंग करना अनिवार्य होगा।
UP BEd Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड लिंक | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।