IIFCL Assistant Manager Admit Card 2026 : जारी, ऐसे करें डाउनलोड, जानें परीक्षा तिथि, पैटर्न और जरूरी निर्देश

Last Updated on 16/06/2026 3:56 PM by Prashant Shahi

IIFCL Assistant Manager Admit Card 2026 : आईआईएफसीएल ने सहायक मैनेजर भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत सहायक प्रबंधक (ग्रेड ए) और प्रबंधक (ग्रेड बी) के कुल 37 पदों को भरा जाना है, परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। अभ्यार्थी एडमिट कार्ड में दर्ज सभी विवरणों की जांच करें और परीक्षा संबंधित जानकारी एवं निर्देशों को पहले से समझ लें।

IIFCL Assistant Manager Admit Card 2026 : हुआ जारी

भारत इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (IIFCL) नें असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का एडमिट कार्ड 16 जून 2026 से उपलब्ध करा दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 37 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं, जबकि परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। किसी भी अभ्यार्थी को बिना वैध एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

IIFCL Assistant Manager Admit Card 2026 : संक्षिप्त विवरण

भर्ती संस्थाभारत इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी लिमिटेड
परीक्षा का नामआईआईएफसीएल असिस्टेंट मैनेजर परीक्षा 2026
पद का नामसहायक प्रबंधक (ग्रेड ए) और प्रबंधक (ग्रेड बी)
कुल पद37
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी16 जून 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि28 जून 2026
आधिकारिक वेबसाइटwww.iifcl.in

IIFCL Assistant Manager Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें ?

यदि आपने आवेदन किया है तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं :

  1. पहले आईआईएफसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Careers/Recruitment सेक्शन को खोलें।
  3. “IIFCL Assistant Manager Admit Card 2026″** लिंक क्लिक करें।
  4. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर दिए Captcha Code दर्ज करके सबमिट बटन को दबाए।
  6. लॉगिन होने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के बाद एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरणों की जांच करनी चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा दिवस से जुड़े निर्देश

यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत IIFCL के हेल्पडेस्क से संपर्क करना चाहिए।

IIFCL Assistant Manager Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

आईआईएफसीएल सहायक मैनेजर भर्ती परीक्षा दो खंडों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी, जिसमें उम्मीदवारों की सामान्य योग्यता और प्रोफेशनल/डोमेन नॉलेज का मूल्यांकन किया जाएगा। कुल परीक्षा 200 अंकों की होगी और इसे पूरा करने के लिए 120 मिनट का समय दिया जाएगा। पहले खंड में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज और जनरल अवेयरनेस से प्रश्न पूछे जाएंगे, जबकि दूसरे खंड में संबंधित डोमेन से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।

  • परीक्षा ऑनलाइन मोड में होगी।
  • कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • अधिकतम अंक 200 होंगे।
  • कुल अवधि 120 मिनट होगी।
  • खंड-I में सामान्य योग्यता और खंड-II में प्रोफेशनल नॉलेज से प्रश्न होंगे।
खंडविषयप्रश्नअंक
खंड-Iरीजनिंग एबिलिटी, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड,
इंग्लिश लैंग्वेज, जनरल अवेयरनेस
100100
खंड-IIप्रोफेशनल/डोमेन नॉलेज50100
कुल150200

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

उम्मीदवारों को परीक्षा दिवस पर निम्नलिखित दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे।

  • प्रिंटेड एडमिट कार्ड
  • आधार कार्ड/अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)
  • आवश्यक दस्तावेजों की अतिरिक्त कॉपी

बिना पहचान पत्र के उम्मीदवार को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं मिलेगी।

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर निम्न दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती।
  • मोबाइल, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रतिबंधित रहेंगे।
  • परीक्षा केंद्र के सभी नियमों और निरीक्षकों के निर्देशों का पालन करें।
  • एडमिट कार्ड में दिए परीक्षा संबंधित विवरण पहले से जांच कर लें।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर परीक्षा रद्द की जा सकती है।
  • परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी।

IIFCL Assistant Manager Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top