Rajasthan PTET Answer Key 2026 : जारी, तुरंत मिलाएं अपने उत्तर, जानें कितने अंक बनेंगे और रिजल्ट कब आएगा ?

Last Updated on 17/06/2026 9:57 AM by Prashant Shahi

Rajasthan PTET Answer Key 2026 : वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा ने राजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 14 जून 2026 को राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब उम्मीदवार अपने प्रश्न पत्र सेट (A, B, C और D पीडीएफ) के अनुसार उत्तर कुंजी डाउनलोड करके सही एवं गलत उत्तरों का मिलान कर अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। साथ ही यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो अभ्यार्थी ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज कर सकेंगे।

राजस्थान पीटीईटी 2026 : प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी

राजस्थान पीटीईटी 2026 की उत्तर कुंजी आज 16 जून 2026 से उपलब्ध हो गई है, परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब उत्तर कुंजी की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। PTET परीक्षा 02 वर्षीय B.Ed. तथा 04 वर्षीय इंटीग्रेटेड BA B.Ed./B.Sc. B.Ed. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए 14 जून 2026 को आयोजित किया गया था। उत्तर कुंजी प्रश्न पत्र सेट के किसी भी प्रश्न या उतर में त्रुटि होने पर सभवतः 20 जून 2026 तक संबंधित प्रमाण के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की और रिजल्ट प्रकाशित होगी।

Rajasthan PTET Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

आयोजन संस्थानवर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी कोटा
परीक्षा का नामराजस्थान प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट 2026
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि14 जून 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि16 जून 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि20 जून 2026 (संभवतः)
आधिकारिक वेबसाइटvmou.ac.in

Rajasthan PTET Answer Key 2026 : डाउनलोड कैसे करें ?

उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले PTET 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “PTET Answer Key 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपने कोर्स (B.Ed. या BA B.Ed./B.Sc. B.Ed) का चयन करें।
  4. अब परीक्षा में प्राप्त अपने प्रश्न पत्र सेट (A, B, C, D) को चुनें।
  5. स्क्रीन पर संबंधित सेट की उत्तर कुंजी PDF रूप में खुल जाएगी।
  6. उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों का अपने प्रश्न पत्र से मिलान करें।
  7. उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करके प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

PTET Answer Key 2026 से संभावित अंक कैसे निकालें ?

PTET 2026 की उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। परीक्षा की मार्किंग स्कीम के अनुसार अधिकांश प्रश्नों में सही उत्तर पर 03 अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर या बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। वहीं “शिक्षण के प्रति दृष्टिकोण एवं योग्यता” खंड में उत्तर की उपयुक्तता के आधार पर 0 से 3 अंक तक दिए जाते हैं। ऐसे में उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से अपने संभावित अंक आसानी से निकाल सकते हैं।

उत्तर का प्रकारप्राप्त अंक
सही उत्तर+3 अंक
गलत उत्तर0 अंक
अनुत्तरित प्रश्न0 अंक

स्कोर निकालने की प्रक्रिया

  • उत्तर कुंजी के साथ अपने सभी उत्तरों का मिलान करें।
  • प्रोविजनल आंसर की से सही उत्तरों की कुल संख्या गिनें।
  • अब सही उत्तरों की संख्या को 03 से गुणा करें।
  • गलत एवं छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं जोड़ें।
  • शिक्षण अभिरुचि खंड में श्रेणी के अनुसार 0 से 3 अंक जोड़ें।
  • सभी प्राप्त अंकों को जोड़कर कुल संभावित स्कोर निकालें।
  • अंतिम अंक फाइनल आंसर की के आधार पर निर्धारित किए जाएंगे।

Rajasthan PTET Answer Key 2026 : आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि उत्तर कुंजी में किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वह ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकता है।

  • सबसे पहले वीएमओयू, कोटा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • आवेदन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।
  • होमपेज पर “Answer Key Objection” लिंक पर क्लिक करें।
  • प्रश्न पत्र कोड (A, B, C, या D) चुनें और आपत्ति वाले प्रश्न का चयन करें।
  • सही उत्तर के समर्थन में सम्बंधित प्रमाण या पुस्तक पृष्ठ अपलोड करें।
  • प्रति प्रश्न निर्धारित ₹100 आपत्ति शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचने के बाद आपत्ति आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन की रसीद या प्रिंटआउट सुरक्षित रखें लें।

ध्यान दें कि केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर दर्ज की गई आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा।

फाइनल आंसर की और रिजल्ट कब होगा जारी ?

राजस्थान पीटीईटी 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। अब परीक्षा प्राधिकरण उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करेगा। सभी आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद फाइनल आंसर की जून 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी होने की संभावना है। इसके बाद अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखते हुए PTET Result 2026 जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। हालांकि, सटीक तिथि की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से की जाएगी।

Rajasthan PTET Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडसेट Aसेट Bसेट Cसेट D
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top