SBI PO Vacancy 2026 : बैंक पीओ पदों पर निकली बंपर भर्ती, ग्रेजुएट अभ्यार्थी 08 जुलाई तक करें आवेदन, जानें पूरी डिटेल

Last Updated on 18/06/2026 3:28 PM by Prashant Shahi

SBI PO Vacancy 2026 : भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी करके ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती में विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के तहत बैंक पीओ के कुल 1500 पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 18 जून से 08 जुलाई 2026 तक सक्रिय रहेगी। यदि आप ग्रेजुएट हैं, और बैंकिंग क्षेत्र में स्थायी करियर बनाना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए महत्वपूर्ण है। इस लेख में भर्ती से जुड़ी पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां से संबंधित जानकारी दी गई है।

एसबीआई पीओ भर्ती 2026 : ऑनलाइन आवेदन शुरू

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया नें विज्ञापन संख्या CRPD/PO/2026-27/09 के अंतर्गत विभिन्न शाखाओं में बैंक पीओ भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 18 जून 2026 से शुरू कर दी हैं। पीओ भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार 08 जुलाई 2026 तक एसबीआई की अधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू शामिल होंगे। प्रोबेशनरी ऑफिसर पद के लिए योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरा करें करें और अपनी परीक्षा की तैयारी शुरू कर दें।

SBI PO Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाभारतीय स्टेट बैंक
पद का नामप्रोबेशनरी ऑफिसर
कुल पद1500
आयु सीमा21 – 30 वर्ष
योग्यतास्नातक
आवेदन प्रारंभ की तिथि18 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि08 जुलाई 2026
अधिकारिक वेबसाईटsbi.bank.in

वैकंसी डिटेल

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार प्रोबेशनरी ऑफिसर के कुल 1500 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। श्रेणी अनुसार रिक्तियों की जानकारी नीचे निम्नप्रकार हैं। यह पद बैंक के अधिकारी स्तर की प्रारंभिक नियुक्ति है, जहां प्रोबेशन अवधि पूरी करने के बाद विभिन्न शाखाओं एवं विभागों में अधिकारी के रूप में कार्य करने का अवसर मिलता है।

वर्गकुल
सामान्य588
अन्य पिछड़ा वर्ग390
ईडब्ल्यूएस144
अनुसूचित जाति234
अनुसूचित जनजाति144
कुल1500

शैक्षणिक योग्यता

SBI PO 2026 के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें 30 सितंबर 2026 तक उत्तीर्ण होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

  • अभ्यार्थी का किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पास होना अनिवार्य
  • अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर के छात्र भी आवेदन के पात्र होंगे
  • आवेदकों के पास 30 सितंबर 2026 तक डिग्री का प्रमाण आवश्यक
  • इंजीनियरिंग, मेडिकल, CA योग्यता वाले अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र

आयु सीमा

SBI PO भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी की आयु सीमा 01 अप्रैल 2026 के अनुसार न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु सीमा : 21 वर्ष।
  • अधिकतम आयु सीमा : 30 वर्ष।
  • आयु सीमा में छूट :
    • ओबीसी (NCL) : 3 वर्ष की छूट।
    • एससी/एसटी : 5 वर्ष की छूट।
    • दिव्यांग उम्मीदवार : 10 से 15 वर्ष तक छूट।
  • आयु सीमा की गणना : 01 अप्रैल 2026 के अनुसार

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹750/- रूपये
अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति/दिव्यांग₹00/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

SBI PO Vacancy 2026 : आवेदन फॉर्म कैसे भरें ?

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर अपना आवेदन सकते हैं।

  1. एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर “कैरियर्स” सेक्शन खोलें।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “SBI PO Recruitment 2026′ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब “न्यू रजिस्ट्रेशन” के माध्यम से अपना पंजीकरण प्रक्रिया पूरा करें।
  4. पंजीकरण के बाद प्राप्त “रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड” से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
  6. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. सभी विवरण जांच कर फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एसबीआई पीओ भर्ती 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन शुरू होने की तिथि18 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि08 जुलाई 2026
शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि08 जुलाई 2026
प्रीलिम्स परीक्षा की तिथिअगस्त 2026 (संभावित)
मुख्य परीक्षा की तिथिसितंबर 2026 (संभावित)
साक्षात्कार की तिथिअक्टूबर/नवंबर 2026

चयन प्रक्रिया

  • प्रारंभिक परीक्षा : इसमें अंग्रेजी, रीजनिंग एबिलिटी और न्यूमेरिकल एबिलिटी से वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं। यह केवल स्क्रीनिंग परीक्षा है, इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जोड़े जाते हैं।
  • मुख्य परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यार्थी मुख्य परीक्षा में शामिल होते हैं। इसमें रीजनिंग, डेटा एनालिसिस, बैंकिंग जागरूकता, अंग्रेजी और वर्णनात्मक परीक्षा शामिल होती है।
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप एक्सरसाइज एवं इंटरव्यू : इस चरण में सफल अभ्यर्थियों की व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की योग्यता व संचार कौशल का मूल्यांकन किया जाता है।
  • अंतिम मेरिट सूची : मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है। चयनित उम्मीदवारों को बैंक पीओ के पद पर नियुक्त किया जाता है।

SBI PO 2026 प्रीलिम्स परीक्षा पैटर्न

SBI PO भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में कोई सेक्शनल कट-ऑफ नहीं होगी। प्रीलिम्स परीक्षा केवल स्क्रीनिंग के लिए होती है और इसके आधार पर उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाता है।

विषयप्रश्नअंकसमय
अंग्रेजी भाषा404020 मिनट
क्वांटिटेटिव एप्टीटुड303020 मिनट
रीजनिंग एबिलिटी303020 मिनट
कुल10010060 मिनट

SBI PO 2026 मुख्य परीक्षा पैटर्न

SBI PO 2026 की मुख्य परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। इसमें 200 अंकों की ऑब्जेक्टिव परीक्षा और 30 अंकों की डिस्क्रिप्टिव परीक्षा शामिल होगी। ऑब्जेक्टिव टेस्ट के लिए 03 घंटे तथा डिस्क्रिप्टिव टेस्ट के लिए 30 मिनट का समय दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को डिस्क्रिप्टिव टेस्ट में कंप्यूटर पर टाइप करना होगा। प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग-अलग समय निर्धारित रहेगा। मुख्य परीक्षा का स्तर प्रीलिम्स की तुलना में अधिक कठिन होता है और अंतिम चयन में इसके अंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

विषयप्रश्नअंकसमय
रीजनिंग & कंप्यूटर एप्टीटुड406050 मिनट
डाटा एनालिसिस & इंटरप्रिटेशन306045 मिनट
सामान्य जागरूकता, इकॉनमी, बैंकिंग ज्ञान606045 मिनट
अंग्रेजी भाषा402040 मिनट
कुल17020003 घंटे
विषयप्रश्नअंकसमय
ईमेल राइटिंग, प्रॉब्लम एनालिसिस, रिपोर्ट/प्रेसिस राइटिंग033030 मिनट

SBI PO Salary 2026 : वेतनमान की जानकारी

एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पद पर चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतन और विभिन्न भत्तों का लाभ दिया जाता है। इसके अलावा महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, सिटी कम्पेन्सेटरी अलाउंस, पीएफ, एनपीएस, मेडिकल सुविधा और अन्य बैंकिंग लाभ भी दिए जाते हैं। मुंबई केंद्र पर प्रारंभिक स्तर का अनुमानित वार्षिक CTC लगभग ₹21.97 लाख है।

  • प्रारंभिक बेसिक वेतन : ₹48,480 प्रति माह
  • वेतनमान : ₹48,480 – ₹85,920
  • मेडिकल, पेंशन एवं लीज रेंटल सुविधा उपलब्ध
  • मुंबई में अनुमानित वार्षिक CTC : ₹21.97 लाख
  • पदोन्नति के साथ वेतन और सुविधाओं में वृद्धि के अवसर

SBI PO Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top