RSSB Forester Admit Card 2026 : वनपाल एडमिट कार्ड जारी, यहाँ से अभी करें डाउनलोड, परीक्षा तिथि व जरूरी निर्देश

Last Updated on 25/06/2026 9:15 AM by Prashant Shahi

RSSB Forester Admit Card 2026 : आरएसएसबी द्वारा वनपाल भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र उपलब्ध कर दिया हैं। जिन अभ्यर्थियों ने वनपाल पदों के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। भर्ती परीक्षा 28 जून 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने के लिए वैध एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र होना अनिवार्य है। बिना एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में सभी विवरणों की जांच कर लें।

आरएसएसबी फोरेस्टर एडमिट कार्ड 2026 : डाउनलोड लिंक एक्टिव

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वनपाल भर्ती 2026 का एडमिट कार्ड 24 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। यह भर्ती कुल 259 रिक्त पदों के लिए आयोजित की जा रही है, जबकि लिखित परीक्षा 28 जून 2026 को निर्धारित है। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और अन्य विवरणों का मिलान कर लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई दे, तो परीक्षा से पहले संबंधित प्राधिकरण से संपर्क कर उसका समाधान अवश्य करा लें।

RSSB Forester Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डराजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
पद का नामForester (वनपाल)
कुल पद259
एडमिट कार्ड जारी24 जून 2026
परीक्षा तिथि28 जून 2026
परीक्षा मोडलिखित परीक्षा
परीक्षा राज्यराजस्थान
आधिकारिक वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

एडमिट कार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्नलिखित विवरण अवश्य जांचें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • श्रेणी (Category)
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

यदि इनमें किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत RSSB से संपर्क करें।

RSSB Forester Admit Card 2026 : डाउनलोड कैसे करें ?

उम्मीदवार निम्न स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “कैंडिडेट कार्नर” सेक्शन में एडमिट कार्ड लिंक खोलें।
  3. अब RSSB Forester Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. SSO Login अथवा आवेदन संख्या एवं जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. स्क्रीन पर दिया Captcha कोड को भरकर Login करें।
  6. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  7. प्रवेश पत्र में दर्ज सभी जानकारी को ध्यान से जांच लें।
  8. PDF डाउनलोड करके कम से कम दो प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

परीक्षा केंद्र पर कौन-कौन से दस्तावेज लेकर जाएं ?

परीक्षा के दिन अभ्यर्थी प्रवेश के लिए अपने साथ निम्न दस्तावेज साथ रखें।

  • RSSB Forester Admit Card 2026 का प्रिंट
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पासपोर्ट / ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • बोर्ड द्वारा मांगा गया अन्य दस्तावेज

किसी भी अभ्यार्थी को एडमिट कार्ड और पहचान पत्र के बिना परीक्षा हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

परीक्षा वाले दिन उम्मीदवार इन बातों का रखें विशेष ध्यान

  • रिपोर्टिंग समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और फोटो आईडी साथ रखें।
  • इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर न जाएं।
  • परीक्षा हॉल में अनुशासन बनाए रखें।
  • बोर्ड द्वारा जारी सभी निर्देशों का पालन करें।
  • परीक्षा शुरू होने के बाद प्रवेश नहीं मिल सकता।
  • उत्तर पुस्तिका सावधानीपूर्वक भरें।
  • परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा कक्ष न छोड़ें।

यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें ?

यदि आपका आरएसएसबी फोरेस्टर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो सबसे पहले आवेदन संख्या, जन्मतिथि या SSO लॉगिन विवरण सही दर्ज करें। स्थिर इंटरनेट कनेक्शन व अपडेटेड ब्राउज़र का उपयोग करें तथा ब्राउज़र का कैश साफ करके दोबारा प्रयास करें। समस्या बनी रहने पर RSSB की आधिकारिक हेल्पलाइन या संबंधित सहायता केंद्र से तुरंत संपर्क करें और अंतिम समय तक इंतजार न करें।

महत्वपूर्ण निर्देश

  • एडमिट कार्ड पर कोई कटिंग या बदलाव न करें।
  • परीक्षा केंद्र बदलने की अनुमति नहीं होगी।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण प्रतिबंधित रहेंगे।
  • देरी से आने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश नहीं मिलेगा।
  • परीक्षा से पहले सभी निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ें।
  • केवल वैध फोटो पहचान पत्र ही स्वीकार किया जाएगा।

RSSB Forester Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top