Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 : भारतीय नौसेना में भर्ती, आज से आवेदन प्रारंभ, कौन कर सकता है आवेदन ?

Last Updated on 26/06/2026 3:16 PM by Prashant Shahi

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 : भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी भर्ती 2026 का अधिसूचना जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से लघु सेवा आयोग (एसएससी) अधिकारी के कुल 275 पदों पर योग्य अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 27 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को भारतीय नौसेना की विभिन्न शाखाओं में प्रशिक्षण के बाद अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

भारतीय नौसेना एसएससी अधिकारी भर्ती 2026 : आवेदन जारी

भारतीय नौसेना ने जून 2027 कोर्स के लिए एसएससी अधिकारी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज 25 जून 2026 से शुरू कर दिया हैं। इस भर्ती में एग्जीक्यूटिव, टेक्निकल, एजुकेशन, इलेक्ट्रिकल, लोजिस्टिक्स, नेवल कन्स्ट्रक्टर, एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, पायलट, नेवल एयर ऑपरेशन्स ऑफिसर सहित कई शाखाओं में कुल 275 रिक्तियां उपलब्ध हैं। आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होगी, उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित शाखा की योग्यता, आयु सीमा की अच्छी से जांच कर अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन करना बेहतर रहेगा।

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाIndian Navy
पद का नामShort Service Commission (SSC) Officer
कुल पद275
आवेदन प्रारंभ25 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 जुलाई 2026
आवेदन माध्यमऑनलाइन
कोर्सJune 2027
चयन प्रक्रियाShortlisting, SSB Interview, Medical Examination
नौकरी का स्थानपूरे भारत
आधिकारिक वेबसाइटJoin Indian Navy

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 : Vacancy Details

भारतीय नौसेना ने इस भर्ती के तहत विभिन्न Executive, Technical, Education, Electrical, Logistics, Air Traffic Controller, Pilot, Naval Air Operations Officer, Naval Constructor सहित अन्य शाखाओं में कुल 275 पद जारी किए हैं। प्रत्येक शाखा के लिए सीटों की संख्या अलग-अलग निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार एक या अधिक पात्र शाखाओं का चयन कर सकते हैं। विस्तृत शाखावार रिक्तियों की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

शैक्षणिक योग्यता

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित शाखा के अनुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निर्धारित डिग्री होना अनिवार्य है। अलग-अलग एंट्री के लिए योग्यता भिन्न हो सकती है, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना अवश्य देखें।

  • मान्यता प्राप्त संस्थान से BE/B.Tech या समकक्ष डिग्री।
  • कुछ शाखाओं के लिए MBA, MCA, M.Sc, M.Tech जैसी उच्च योग्यता स्वीकार्य।
  • अधिकांश शाखाओं में न्यूनतम 60% अंक आवश्यक।
  • पायलट, ATC, NAO और NAI एंट्री के लिए कक्षा 10वीं एवं 12वीं में निर्धारित शर्तें भी लागू हैं।

आयु सीमा

Indian Navy SSC Officer भर्ती में आयु सीमा सभी शाखाओं के लिए समान नहीं है। उम्मीदवार की जन्मतिथि संबंधित एंट्री के अनुसार निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले अपनी चुनी हुई ब्रांच की आयु पात्रता अवश्य जांचें।

  • उम्मीदवार अविवाहित पुरुष या महिला होने चाहिए।
  • जन्मतिथि 2 जुलाई 2002 से 1 जनवरी 2008 के बीच (शाखा के अनुसार अलग-अलग) होनी चाहिए।
  • प्रत्येक एंट्री के लिए आयु सीमा अलग निर्धारित है।

Indian Navy SSC Officer Salary 2026 : वेतन

भारतीय नौसेना में SSC Officer के रूप में चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद आकर्षक वेतन के साथ कई सरकारी सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।

  • प्रारंभिक मासिक वेतन लगभग ₹1.10 लाख से ₹1.20 लाख (भत्तों सहित, पद एवं शाखा के अनुसार)।
  • महंगाई भत्ता (DA) एवं अन्य सैन्य भत्ते।
  • मुफ्त चिकित्सा सुविधा।
  • सरकारी आवास अथवा HRA।
  • यात्रा एवं कैंटीन सुविधाएं।
  • बीमा एवं अन्य सेवा लाभ।

Indian Navy SSC Officer Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। प्रत्येक चरण सफलतापूर्वक पूरा करना अनिवार्य होगा।

  • शॉर्टलिस्टिंग : उम्मीदवारों के शैक्षणिक अंकों और पात्रता के आधार पर आवेदन की जांच की जाएगी तथा योग्य अभ्यर्थियों को SSB इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • SSB इंटरव्यू : इस चरण में उम्मीदवार की बुद्धिमत्ता, नेतृत्व क्षमता, व्यक्तित्व, संचार कौशल और निर्णय लेने की क्षमता का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन : SSB में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • मेडिकल परीक्षा : अधिकृत सैन्य अस्पताल में विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण होगा, जिसमें शारीरिक और चिकित्सीय मानकों की जांच की जाएगी।
  • अंतिम मेरिट सूची : SSB इंटरव्यू, मेडिकल फिटनेस और निर्धारित पात्रता के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
  • प्रशिक्षण : चयनित उम्मीदवारों को इंडियन नेवल अकादमी, इज़हिमाला (केरल) में प्रशिक्षण के लिए बुलाया जाएगा, जिसके बाद उन्हें अधिकारी के रूप में नियुक्त किया जाएगा।

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन के समय सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

  • 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका
  • स्नातक/स्नातकोत्तर की मार्कशीट
  • पासपोर्ट आकार का फोटो
  • हस्ताक्षर
  • पहचान पत्र (आधार/पैन/पासपोर्ट आदि)
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • NCC अथवा अन्य प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 : आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना आवेदन फॉर्म पूरा कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले Indian Navy की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
  2. SSC Officer June 2027 Course भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. यदि नया अभ्यर्थी हैं तो पहले रजिस्ट्रेशन करें।
  4. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से लॉगिन करें।
  5. आवेदन फॉर्म में सभी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
  6. पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. सभी विवरण एक बार जांचकर आवेदन सबमिट करें।
  8. आवेदन फॉर्म का PDF या प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण तिथियाँ

इवेंटतिथि
नोटिफिकेशन जारी23 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू25 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि27 जुलाई 2026
SSB इंटरव्यू की तिथिबाद में घोषित होगा
मेडिकल परीक्षाSSB के बाद
प्रशिक्षण प्रारंभजून 2027

आवेदन से पहले ध्यान रखने योग्य बातें

  • केवल उसी शाखा के लिए आवेदन करें जिसकी पात्रता आप पूरी करते हों।
  • आवेदन फॉर्म में नाम, जन्मतिथि और शैक्षणिक विवरण प्रमाणपत्रों के अनुसार भरें।
  • सक्रिय ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करें।
  • अपलोड किए जाने वाले दस्तावेज निर्धारित आकार और प्रारूप में रखें।
  • आवेदन जमा करने के बाद समय-समय पर SSB इंटरव्यू और अन्य अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर देखते रहें।

Indian Navy SSC Officer 2026 क्यों है बेहतरीन अवसर ?

भारतीय नौसेना में SSC Officer के रूप में चयनित होने पर उम्मीदवारों को सम्मानजनक करियर, आधुनिक प्रशिक्षण, आकर्षक वेतन, चिकित्सा सुविधा, भत्ते, नेतृत्व विकसित करने का अवसर तथा देश की सेवा करने का गौरव प्राप्त होता है। इंजीनियरिंग, शिक्षा, लॉजिस्टिक्स, आईटी और अन्य प्रोफेशनल पृष्ठभूमि के युवाओं के लिए यह एक उत्कृष्ट करियर विकल्प है।

Indian Navy SSC Officer Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top