CGPSC SI Admit Card 2026 : जारी, 12 जुलाई को होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट, जानें जरूरी निर्देश और अन्य डीटेल

Last Updated on 27/06/2026 5:36 PM by Prashant Shahi

CGPSC SI Admit Card 2026 : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने एसआई भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब ऑनलाइन माध्यम से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय और महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश शामिल हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

सीजीपीएससी एसआई एडमिट कार्ड 2026 : लिंक सक्रीय

सीजीपीएससी द्वारा 26 जून 2026 को सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक एक्टिव कर दिया हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग द्वारा जारी सुचना अनुसार भर्ती परीक्षा 12 जुलाई 2026 को ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी। उम्मीदवार परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में दर्ज सभी जानकारी जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत आयोग से संपर्क करना जरूरी है ताकि परीक्षा के दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

CGPSC SI Admit Card 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

भर्ती संस्थाछत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग
परीक्षा का नामसीजीपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा 2026
पद का नामसब इंस्पेक्टर
कुल पद341
परीक्षा मोडऑफलाइन
एडमिट कार्ड जारी26 जून 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि12 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटpsc.cg.gov.in

CGPSC SI Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

अभ्यार्थी नीचे दिए गए आसान चरणों का पालन करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर लें।

  1. सबसे पहले सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘CGPSC SI Admit Card 2026″ लिंक को खोजें।
  3. लॉगिन पेज खुलने पर अपना ईमेल आईडी व पासवर्ड दर्ज करें।
  4. स्क्रीन पर दिख रहा “कैप्चा कोड” को सही-सही दर्ज करें।
  5. अब “लॉगिन” बटन पर क्लिक करते ही एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  6. प्रवेश पत्र में सभी जानकारी जांचकर डाउनलोड कर लें।
  7. भविष्य के लिए अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न विवरण अवश्य जांचें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • श्रेणी (Category)
  • जन्म तिथि
  • महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी जानकारी में त्रुटि दिखाई दे तो तुरंत CGPSC से संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए निम्न दस्तावेज अपने साथ अवश्य रखें।

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • आधार कार्ड / वोटर आईडी / पैन कार्ड / ड्राइविंग लाइसेंस
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)
  • आयोग द्वारा मांगा गया अन्य दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर नहीं जाएं?

इन वस्तुओं को परीक्षा केंद्र में ले जाना प्रतिबंधित हो सकता है।

  • मोबाइल फोन
  • स्मार्ट वॉच
  • ब्लूटूथ डिवाइस
  • कैलकुलेटर
  • इलेक्ट्रॉनिक गैजेट
  • नोट्स या किताबें
  • किसी प्रकार का कागज

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ अवश्य रखें।
  • प्रवेश से पहले सुरक्षा जांच के लिए तैयार रहें।
  • मोबाइल, स्मार्ट वॉच या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ न ले जाएं।
  • परीक्षा कक्ष में सीट नंबर के अनुसार बैठें।
  • OMR शीट सावधानीपूर्वक भरें और विवरण जांचें।
  • निरीक्षक द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करें।
  • परीक्षा समाप्त होने से पहले कक्ष छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।

CGPSC SI Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top