RRB NTPC UG Answer Key 2026 : डाउनलोड लिंक एक्टिव, ऐसे चेक करें अपना स्कोर और 05 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति

Last Updated on 28/06/2026 12:43 PM by Prashant Shahi

रेलवे भर्ती बोर्ड ने RRB NTPC UG Answer Key 2026 आधिकारिक रूप से 27 जून 2026 को जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने Non-Technical Popular Categories (UG Level) CBT-1 परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपनी Response Sheet, Question Paper और Provisional Answer Key ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने Registration Number और Date of Birth/Password की मदद से लॉगिन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 3058 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। CBT-1 परीक्षा 07 से 09 जून तथा 13 से 20 जून 2026 के बीच देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। आंसर की जारी होने के बाद अब उम्मीदवार अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं और यदि किसी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि मिलती है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर आपत्ति भी दर्ज कर सकते हैं।

RRB NTPC UG Answer Key 2026 : हुआ जारी

RRB ने NTPC Undergraduate CBT-1 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की के साथ उम्मीदवारों की Recorded Responses भी उपलब्ध करा दी हैं। इससे अभ्यर्थी यह देख सकते हैं कि परीक्षा के दौरान उन्होंने किस प्रश्न में कौन-सा उत्तर चुना था और बोर्ड द्वारा सही उत्तर क्या माना गया है। आधिकारिक सूचना अनुसार, उम्मीदवार 05 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ₹50 शुल्क निर्धारित किया गया है। यदि उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क वापस किया जा सकता है।

RRB NTPC UG Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामRRB NTPC UG CBT-1 Exam 2026
आयोजन संस्थारेलवे भर्ती बोर्ड
पदों की संख्या3058
श्रेणीप्रोविजनल उतर कुंजी
परीक्षा तिथि07 – 09 जून एवं 13 – 20 जून 2026
उत्तर कुंजी जारी27 जून 2026
आपत्ति की अंतिम तिथि5 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटRRB Regional Portals

RRB NTPC UG Answer Key 2026 क्यों महत्वपूर्ण है ?

RRB NTPC Answer Key केवल उत्तर कुंजी नहीं है, बल्कि उम्मीदवारों के लिए अपने प्रदर्शन का प्रारंभिक मूल्यांकन करने का एक महत्वपूर्ण साधन है। इसके माध्यम से उम्मीदवार :

  • सही और गलत उत्तरों की तुलना कर सकते हैं
  • संभावित स्कोर निकाल सकते हैं
  • कटऑफ का अनुमान लगा सकते हैं
  • अगले चरण CBT-2 की तैयारी की रणनीति बना सकते हैं

विशेषज्ञों के अनुसार, जिन उम्मीदवारों का स्कोर अनुमानित कटऑफ के आसपास बन रहा है, उन्हें अभी से अगले चरण की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।

RRB NTPC UG Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आसानी से प्रोविजनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट या पोर्टल पर जाएं।
  2. Homepage पर RRB NTPC UG Answer Key 2026 लिंक खोजें।
  3. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन पेज खुलेगा।
  4. अपना Registration Number दर्ज करें।
  5. Date of Birth / Password भरें।
  6. Captcha कोड डालकर Submit करें।
  7. स्क्रीन पर आपकी Response Sheet और Answer Key खुल जाएगी।
  8. भविष्य के उपयोग हेतु PDF डाउनलोड या प्रिंट कर लें।

RRB NTPC UG Score कैसे Calculate करें ?

उम्मीदवार Answer Key की मदद से अपना अनुमानित स्कोर निकाल सकते हैं। इसके लिए RRB की मार्किंग स्कीम समझना जरूरी है।

Marking Scheme

  • प्रत्येक सही उत्तर : +1 अंक
  • प्रत्येक गलत उत्तर : -0.33 अंक
  • अनुत्तरित प्रश्न : 0 अंक

अंक गणना फार्मूला :

कुल स्कोर = सही उत्तर × 1 − गलत उत्तर × 0.33

उदाहरण के लिए, यदि किसी उम्मीदवार के 82 उत्तर सही और 18 गलत हैं:

82 − (18 × 0.33) = 76.06 अंक (लगभग)

इस प्रकार आप अपना संभावित स्कोर निकाल सकते हैं।

RRB NTPC UG Answer Key पर आप्ति कैसे दर्ज करें ?

यदि किसी उम्मीदवार को लगता है कि उतर कुंजी में किसी प्रश्न का उत्तर गलत दिया गया है, तो वे ऑनलाइन आप्ति दर्ज कर सकते हैं।

  • आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करें
  • Objection Tracker सेक्शन खोलें
  • संबंधित Question ID चुनें
  • आपत्ति का कारण लिखें
  • Supporting proof/document अपलोड करें
  • ₹50 शुल्क ऑनलाइन जमा करें
  • Final Submit करें

केवल वही आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी जिनके साथ वैध प्रमाण संलग्न होगा।

RRB NTPC UG Result 2026 कब आएगा ?

Answer Key objection प्रक्रिया पूरी होने के बाद RRB सभी objections की समीक्षा करेगा। इसके बाद Final Answer Key जारी की जाएगी। Final Answer Key के आधार पर ही परिणाम तैयार होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, RRB NTPC UG Result 2026 जुलाई के अंतिम सप्ताह या अगस्त 2026 की शुरुआत में जारी हो सकता है। परिणाम घोषित होने के बाद सफल उम्मीदवारों को CBT-2 के लिए बुलाया जाएगा।

आगे क्या करें ?

यदि आपका अनुमानित स्कोर अच्छा है, तो अभी से अगले चरण की तैयारी शुरू करना बेहतर रहेगा। CBT-2 में प्रतियोगिता और अधिक कठिन हो सकती है क्योंकि केवल शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवार ही अगले चरण में पहुंचेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से RRB की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट को मिस न करें।

RRB NTPC UG Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top