Last Updated on 07/07/2026 6:02 PM by Prashant Shahi
Jharkhand eKalyan Post Matric Scholarship 2026 : अगर आप झारखंड राज्य के छात्र हैं और आर्थिक सहायता के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा झारखण्ड इ-कल्याण पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस स्कॉलरशिप के तहत योग्य SC, ST एवं OBC वर्ग के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
इस वर्ष छात्र 20 मई 2026 से 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल eKalyan पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। यदि आप इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या अन्य पोस्ट मैट्रिक कोर्स में अध्ययन कर रहे हैं, तो यह स्कॉलरशिप आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
Jharkhand eKalyan Post Matric Scholarship 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| स्कॉलरशिप का नाम | Jharkhand eKalyan Post Matric Scholarship 2026-27 |
| विभाग | Welfare Department, Government of Jharkhand |
| आवेदन शुरू | 20 मई 2026 |
| अंतिम तिथि | 31 जुलाई 2026 |
| आवेदन का माध्यम | Online |
| लाभार्थी | SC, ST एवं OBC छात्र |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-27 |
| आधिकारिक पोर्टल | ekalyan.cgg.gov.in |
Jharkhand eKalyan Scholarship क्या है ?
Jharkhand eKalyan Scholarship झारखंड राज्य सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख छात्रवृत्ति योजना है। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) तथा अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के पात्र विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ें।
इस योजना के तहत चयनित छात्रों को उनके कोर्स और पात्रता के अनुसार ट्यूशन फीस, मेंटेनेंस अलाउंस तथा अन्य शैक्षणिक सहायता प्रदान की जाती है। छात्रवृत्ति की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है, जिससे पूरी प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहती है।
कौन-कौन आवेदन कर सकता है ?
इस स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी।
- आवेदक झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- SC, ST या OBC वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
- किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में पोस्ट मैट्रिक कोर्स में अध्ययनरत होना चाहिए।
- आवेदनकर्ता का आधार एवं बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए।
- निर्धारित आय सीमा के अंतर्गत परिवार की वार्षिक आय होनी चाहिए।
आय सीमा
झारखण्ड इ-कल्याण पोस्ट मेट्रिक स्कॉलरशिप 2026 के लिए परिवार की वार्षिक आय भी निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। सामान्यतः SC और ST वर्ग के विद्यार्थियों के लिए परिवार की वार्षिक आय ₹2.50 लाख तक होनी चाहिए। OBC वर्ग के छात्रों के लिए आय सीमा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार लागू होगी। आवेदन करने से पहले नवीनतम आधिकारिक अधिसूचना अवश्य पढ़ लें।
किन-किन कोर्स के छात्र आवेदन कर सकते हैं ?
इस योजना का लाभ निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत विद्यार्थी उठा सकते हैं—
- इंटरमीडिएट (11वीं एवं 12वीं)
- आईटीआई
- पॉलिटेक्निक
- डिप्लोमा
- स्नातक (Graduation)
- स्नातकोत्तर (Post Graduation)
- प्रोफेशनल कोर्स
- मेडिकल
- इंजीनियरिंग
- लॉ
- पीएचडी एवं अन्य पोस्ट मैट्रिक पाठ्यक्रम
आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय निम्न दस्तावेज तैयार रखें—
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- छात्र का हस्ताक्षर
- पिछली परीक्षा की मार्कशीट
- बोनाफाइड प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
सभी दस्तावेज स्पष्ट स्कैन किए हुए होने चाहिए तथा पोर्टल पर निर्धारित साइज के अनुसार अपलोड किए जाने चाहिए।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
यदि आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।
- सबसे पहले eKalyan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- New Registration पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं।
- अब अपने User ID और Password से पोर्टल में लॉगिन करें।
- पोर्टल पर Post Matric Scholarship 2026 का चयन करें।
- छात्र अपनी व्यक्तिगत एवं शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरें।
- फॉर्म में आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
- आवेदन फॉर्म का प्रीव्यू देखकर भरे गए सभी विवरण को जांचें।
- फाइनल सबमिट करें और भविष्य के लिए आवेदन रसीद प्रिंट कर लें।
आवेदन करते समय इन गलतियों से बचें
कई बार छात्र एक छोटी-छोटी गलतियों के कारण छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं। इसलिए आवेदन करते समय आधार कार्ड और बैंक खाते में नाम समान होना चाहिए। बैंक खाता सक्रिय होना चाहिए तथा DBT सुविधा चालू होनी चाहिए। मोबाइल नंबर ऐसा दें जो हमेशा चालू रहे क्योंकि आवेदन से संबंधित सभी सूचनाएं उसी पर भेजी जा सकती हैं।
आय प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र वैध होने चाहिए। गलत श्रेणी का चयन बिल्कुल न करें। आवेदन सबमिट करने से पहले प्रत्येक जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें क्योंकि फॉर्म सबमिट के बाद कई विवरणों में संशोधन संभव नहीं होता।
- गलत बैंक खाता संख्या दर्ज न करें।
- आधार और बैंक खाते में नाम समान होना चाहिए।
- दस्तावेज धुंधले अपलोड न करें।
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
- गलत श्रेणी (Category) का चयन न करें।
- आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारी अवश्य जांच लें।
आवेदन के बाद क्या होगा ?
ऑनलाइन आवेदन जमा होने के बाद सबसे पहले आपके संस्थान द्वारा आवेदन का सत्यापन किया जाएगा। इसके बाद जिला स्तर पर दस्तावेजों की जांच होगी। सत्यापन पूरा होने के बाद पात्र छात्रों की सूची तैयार की जाएगी और स्वीकृत छात्रों के बैंक खाते में छात्रवृत्ति की राशि DBT के माध्यम से भेजी जाएगी। यदि किसी आवेदन में त्रुटि पाई जाती है तो उसे सुधार के लिए वापस भी भेजा जा सकता है। इसलिए आवेदन की स्थिति समय-समय पर जांचते रहना आवश्यक है।
Scholarship का लाभ क्या मिलेगा ?
Jharkhand eKalyan Post Matric Scholarship का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा जारी रखने में मदद मिलती है। इस योजना के तहत पात्र छात्रों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इससे छात्रों पर आर्थिक बोझ कम होता है और वे अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान दे सकते हैं। इसके अलावा DBT प्रणाली के कारण छात्रवृत्ति की राशि सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है और किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होती।
इस योजना के अंतर्गत पात्र छात्रों को —
- ट्यूशन फीस
- मेंटेनेंस अलाउंस
- शैक्षणिक सहायता
- हॉस्टल सहायता (पात्रता अनुसार)
आवेदन की स्थिति कैसे देखें ?
आवेदन की स्थिति देखने के लिए eKalyan पोर्टल पर जाएं और अपने यूजर आईडी तथा पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें। इसके बाद डैशबोर्ड में आवेदन स्तिथि का विकल्प दिखाई देगा। यहां से आप जान सकते हैं कि आपका आवेदन Submitted, Institute Verified, District Verified, Approved या Payment Process में है। यदि किसी कारण से आवेदन में कोई कमी होगी तो उसकी जानकारी भी पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी।
महत्वपूर्ण सुझाव
- आवेदन शुरू होते ही फॉर्म भर दें।
- सभी प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखें।
- मोबाइल नंबर हमेशा चालू रखें।
- बैंक खाते में NPCI/DBT सक्रिय होना चाहिए।
- आवेदन सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट सुरक्षित रखें।
- संस्थान द्वारा समय पर Verification करवाना भी आवश्यक है।
Jharkhand eKalyan Post Matric Scholarship 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।