ResultNaukari

SBI PO Prelims Result 2026 : स्कोरकार्ड हुआ जारी, अभी करें डाउनलोड, देखें प्राप्त अंक एवं आगे की प्रक्रिया

Last Updated on 01/09/2026 7:58 PM by Prashant Shahi

SBI PO Prelims Result 2026 : भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 की प्रीलिम्स परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। इस भर्ती के तहत कुल 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर नियुक्ति की जानी है। 01 एवं 02 अगस्त 2026 को आयोजित प्रीलिम्स परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना परिणाम आधिकारिक पोर्टल से चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट के बाद अभ्यर्थियों को यह समझना जरुरी है कि वे अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं या नहीं। और शॉर्टलिस्ट होने के बाद अगला चरण क्या होगा। अभ्यार्थी इस आर्टिकल में SBI PO प्रीलिम्स रिजल्ट लिंक, कटऑफ एवं अगले चरण की जानकारी देखें।

SBI PO Prelims Result 2026 : लेटेस्ट अपडेट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने आज 01 सितंबर 2026 को एसबीआई पीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी कर दिया हैं। अभ्यर्थी अब रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड से अधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। प्राप्त अंक और प्रत्येक सेक्शन में अंक को देखकर अपने प्रदर्शन का आकलन कर सकते हैं।

वही एसबीआई पीओ भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट 28 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। SBI पीओ प्रीलिम्स परीक्षा रिजल्ट में कुल 15802 अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया हैं। अब चयनित अभ्यर्थियों को 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका मिलेगा।

SBI PO Prelims Result 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संस्थाभारतीय स्टेट बैंक (SBI)
परीक्षा का नामएसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्याCRPD/PO/2026-27/09
कुल पद1500
परीक्षा की तिथि01 एवं 02 अगस्त
रिजल्ट जारी की तिथि28 अगस्त 2026
शॉर्टलिस्टेड अभ्यार्थी15802
आधिकारिक वेबसाइटsbi.bank.in

SBI PO Prelims Result 2026 : डायरेक्ट डाउनलोड लिंक

स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा में शॉर्टलिस्टेड कैंडिडेट के रौल नंबर की अधिकारिक रिजल्ट PDF जारी की है। अभ्यार्थी नीचे दिए गए लिंक से Result PDF खोलकर अपना रौल नंबर चेक कर सकते हैं।

SBI PO Prelims Result 2026 PDF : यहाँ क्लिक करें

SBI PO Score Card 2026 : यहाँ क्लिक करें

नोट : रिजल्ट PDF में मुख्यतः चयनित उम्मीदवारों के रॉल नंबर की सूची शामिल है। अब स्कोरकार्ड डाउनलोड करके अभ्यार्थी व्यक्तिगत अंक, विषयवार स्कोर की जानकारी देख सकते है।

SBI PO Prelims Result 2026 : कैसे चेक करें ?

उम्मीदवार अपना Result SBI की आधिकारिक वेबसाइट के Recruitment Results सेक्शन से चेक कर सकते हैं। Result देखने के लिए नीचे दिए गए Steps को Follow करें:

  1. अभ्यर्थी सबसे पहले एसबीआई की अधिकारिक पोर्टल पर जाए।
  2. होमपेज पर उपलब्ध “Recruitment Results” सेक्शन खोलें।
  3. अब “Advt No. CRPD/PO/2026-27/09” लिंक को देखें।
  4. “SBI PO प्रारंभिक परीक्षा रिजल्ट2026” लिंक पर क्लिक करें।
  5. आपका SBI PO Prelims Result PDF स्क्रीन पर खुल जायेगा।
  6. पीडीऍफ़ में अपने रौल नंबर की जाँच कर चयन की पुष्टि करें।
  7. SBI PO स्कोरकार्ड उपलब्ध होने पर डाउनलोड पर क्लिक करें।
  8. अब “रोल नंबर और जन्म तिथि” दर्ज करके डाउनलोड कर लें।

एसबीआई पीओ रिजल्ट/स्कोरकार्ड में दर्ज जानकारी

एसबीआई की जारी Result PDF में मुख्य रूप से मुख्य परीक्षा के लिए चयनित अभ्यर्थियों के रौल नंबर दिए गए हैं। साथ ही स्कोरकार्ड उपलब्ध होने पर उम्मीदवार स्कोरकार्ड में निम्न जानकारी देख सकते हैं।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम & तिथि
  • उम्मीदवार की श्रेणी
  • राज्य/सर्किल
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • कट-ऑफ विवरण
  • क्वालिफाइंग स्टेटस
  • रैंक/मेरिट संबंधी विवरण

SBI PO Prelims 2026 : अपेक्षित कटऑफ अंक

प्रारंभिक परीक्षा कटऑफ अंक अभी जारी नहीं हुई है। उपलब्ध परीक्षा विश्लेषण, पिछले वर्ष के कटऑफ, कुल पदों और इस वर्ष के पेपर के कठिनाई स्तर को देखते हुए कटऑफ का अनुमान लगाया जा सकता है। इसलिए अभ्यार्थी नीचे की रेंज को संभावित अनुमान के रूप में देखें, अंतिम कटऑफ के रूप में नहीं।

श्रेणीअपेक्षित कटऑफ (100 में)
General/UR62–68
EWS60–66
OBC59–65
SC53–59
ST48–54
PwBD35–50

ध्यान दें : SBI PO Prelims में सेक्शनल कटऑफ लागू नहीं है; शॉर्टलिस्टिंग ओवरआल स्कोर और श्रेणी अनुसार कट ऑफ के आधार पर होती है। परीक्षा कई शिफ्ट में होने के कारण नॉर्मलाइजेसन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

SBI PO Prelims में सफल होने के बाद क्या होगा ?

अगर आपका रौल नंबर शॉर्टलिस्टेड अभ्यर्थियों की सूची में है, तो इसका मतलब है कि आपने भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए जगह बना ली है। अब आपको SBI PO Main परीक्षा में शामिल होना होगा। अधिकारिक सुचना अनुसार मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 12 सितंबर 2026 बताई गई है।

सफल उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा की तैयारी तुरंत शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि इसमें ऑब्जेक्टिव के साथ डिस्क्रिप्टिव टेस्ट भी शामिल होता है। मेंस में सफल अभ्यर्थियों को फेज-III, Psychometric Test, Group Exercise और व्यक्तिगत साक्षत्कार के लिए बुलाया जाएगा।

क्या SBI PO प्रीलिम्स के अंक फाइनल चयन में जुड़ेंगे ?

यह परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सवालों में से एक है। नहीं। SBI के अधिकारिक भर्ती विज्ञापन के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा के अंक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करते समय नहीं जोड़े जाएंगे।

फाइनल मेरिट में मुख्य परीक्षा और फेज-III के अंक की भूमिका होगी। प्रीलिम्स में अच्छे अंक प्राप्त करना आत्मविश्वास के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन अंतिम चयन के लिए अभ्यार्थी को मुख्य परीक्षा और फेज-III में मजबूत प्रदर्शन करना होगा।

जिन उम्मीदवारों का रिजल्ट नहीं आया, वे क्या करें ?

जिन अभ्यर्थियों का रौल नंबर SBI PO Prelims Result 2026 की शॉर्टलिस्टेड सूची में नहीं है, उन्हें निराश होकर तैयारी छोड़ना सही फैसला नहीं होगा। सबसे पहले अपनी गलतियों, एक्यूरेसी, स्पीड और टाइम मैनेजमेंट का विश्लेषण करें।

पिछले एटेम्पट के कमजोर टॉपिक को पहचानकर नियमित Mock Test एवं रिवीजन शुरू करें। साथ ही आगामी बैंकिंग और अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी जारी रखें, अभ्यर्थी अधिकारिक रिजल्ट PDF की पुष्टि SBI की वेबसाइट से ही करें।

SBI PO Prelims Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *