IOB Apprentice Vacancy 2026 : इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका

Last Updated on 09/07/2026 2:34 PM by Prashant Shahi

IOB Apprentice Vacancy 2026 : अगर आप बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं और ग्रेजुएशन पास हैं, तो आपके लिए शानदार मौका आ गया है। इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 07 जुलाई 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार यह भर्ती अपरेंटिस एक्ट, 1961 के तहत की जा रही है।

इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा और निर्धारित मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा। यदि आप इस अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले पात्रता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी अवश्य पढ़ें।

IOB Apprentice Vacancy 2026 : संक्षिप्त अवलोकन

विवरणजानकारी
भर्ती संस्थाइंडियन ओवरसीज बैंक (IOB)
पद का नामअपरेंटिस
कुल पद750
आवेदन प्रारंभ07 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि20 जुलाई 2026
आवेदन मोडऑनलाइन
प्रशिक्षण अवधि01 वर्ष
अधिकारिक पोर्टलhttps://www.iob.bank.in/en/

श्रेणी अनुसार पदों का विवरण

इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) ने अप्रेंटिस के कुल 750 पदों पर भर्ती निकाली है। श्रेणीवार रिक्तियों में आरक्षण का लाभ भारत सरकार के प्रचलित नियमों के अनुसार पात्र अभ्यर्थियों को दिया जाएगा।

श्रेणीपदों की संख्या
सामान्य232
अन्य पिछड़ा वर्ग247
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग32
अनुसूचित जाति176
अनुसूचित जनजाति63
कुल पद750

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता की पूरी जानकारी अवश्य पढ़ लें।

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
  • किसी भी विषय में डिग्री मान्य होगी।
  • आवेदन से पहले पात्रता अवश्य जांचें।

आयु सीमा

IOB Apprentice Recruitment 2026 में उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में निर्धारित छूट का लाभ मिलेगा।

  • न्यूनतम आयु : 20 वर्ष।
  • अधिकतम आयु : 28 वर्ष।
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस (पुरुष)₹944/- रुपये
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस (महिला)₹708/ रुपये
अनुसुचित जाति/अनुसुचित जनजाति/दिव्यांग₹708/ रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

IOB Apprentice Selection Process : चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा।

  • लिखित परीक्षा : सबसे पहले ऑनलाइन परीक्षा देनी होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, रीजनिंग, अंग्रेजी, कंप्यूटर और बैंकिंग से जुड़े प्रश्न पूछे जा सकते हैं।
  • स्थानीय भाषा परीक्षण : जिस राज्य के लिए आवेदन किया है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने और समझने की क्षमता की जांच की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र, आयु प्रमाण और अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • मेडिकल फिटनेस : अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों को बैंक के निर्धारित मानकों के अनुसार चिकित्सकीय रूप से फिट पाया जाना आवश्यक होगा।

अंतिम चयन सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों का होगा।

मासिक स्टाइपेंड

इंडियन ओवरसीज बैंक में चयनित अप्रेंटिस उम्मीदवारों को एक वर्ष की प्रशिक्षण अवधि के दौरान शाखा की श्रेणी के अनुसार मासिक स्टाइपेंड दिया जाएगा। स्टाइपेंड की राशि शाखा के स्थान (Metro, Urban एवं Semi-Urban/Rural) के आधार पर अलग-अलग निर्धारित की गई है। यह राशि भारत सरकार की सब्सिडी (यदि लागू हो) सहित देय होगी।

शाखा श्रेणीमासिक स्टाइपेंड
मेट्रो ब्रांच₹15,500 प्रति माह
अर्बन ब्रांच₹14,500 प्रति माह
सेमी अर्बन / रूरल ब्रांच₹14,000 प्रति माह

IOB Apprentice Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

IOB Apprentice भर्ती के लिए ऑनलाइन ऑब्जेक्टिव परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 100 अंकों के होंगे। परीक्षा की कुल अवधि 90 मिनट निर्धारित है। परीक्षा में सामान्य/वित्तीय जागरूकता, अंग्रेजी, रीजनिंग एवं गणित तथा कंप्यूटर/विषय ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।

मुख्य बिंदु :

  • परीक्षा का प्रकार : ऑनलाइन
  • कुल प्रश्नों की संख्या : 100
  • कुल अंक : 100 अंक
  • परीक्षा अवधि : 90 मिनट
विषयप्रश्नअंक
सामान्य/वित्तीय जागरूकता2525
सामान्य अंग्रेजी2525
मात्रात्मक योग्यता एवं रीजनिंग2525
कंप्यूटर/विषय ज्ञान2525
कुल100100

IOB Apprentice Vacancy 2026 Online Apply : कैसे करें ?

इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्न स्टेप्स अपनाएं —

  1. सबसे पहले NAPS या NATS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करें।
  2. इसके बाद BFSI SSC पोर्टल पर लॉगिन करें।
  3. IOB Apprentice Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी सही-सही भरें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. श्रेणी अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  7. फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन करते समय जरूरी दस्तावेज

  • ग्रेजुएशन की मार्कशीट
  • आधार कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • निवास प्रमाण पत्र
  • वैध ईमेल आईडी एवं मोबाइल नंबर

किन उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती सबसे बेहतर है ?

यदि आपने हाल ही में ग्रेजुएशन पूरा किया है और बैंकिंग सेक्टर में अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकती है। अप्रेंटिसशिप के दौरान उम्मीदवारों को बैंकिंग कार्यों की वास्तविक जानकारी मिलती है, जिससे भविष्य में बैंक परीक्षाओं और अन्य वित्तीय संस्थानों की नौकरियों में भी लाभ मिलता है।

आवेदन से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • सभी दस्तावेज पहले से तैयार रखें।
  • आवेदन भरने के बाद सभी विवरण अच्छी तरह जांच लें।
  • केवल आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन करें।
  • आवेदन शुल्क जमा करने के बाद उसकी रसीद सुरक्षित रखें।

IOB Apprentice Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनNAPS NATS
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top