Bihar APO Admit Card 2026 : जारी, 15 जुलाई को होगी परीक्षा, यहां जानें डाउनलोड प्रक्रिया, एग्जाम पैटर्न और जरूरी निर्देश

Last Updated on 11/07/2026 7:08 AM by Prashant Shahi

Bihar APO Admit Card : बिहार लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर (APO) भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड 09 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 300 Assistant Prosecution Officer (APO) पदों पर नियुक्ति की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की सहायता से ऑनलाइन एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 15 जुलाई 2026 को बिहार के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना और उस पर दर्ज सभी जानकारियों का मिलान करना बेहद आवश्यक है। बिना वैध एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

Bihar APO Admit Card : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
आयोगबिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
पद का नामAssistant Prosecution Officer (APO)
कुल पद300
एडमिट कार्ड जारी09 जुलाई 2026
परीक्षा तिथि15 जुलाई 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)
आधिकारिक वेबसाइटbpsc.bihar.gov.in

BPSC APO Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर BPSC APO Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना Registration Number या Login ID एवं Password दर्ज करें।
  4. लॉगिन विवरण दर्ज करके Submit बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  6. प्रवेश पत्र में सभी जानकारी जांचने के बाद डाउनलोड करें।
  7. परीक्षा के लिए ऐड्मिट कार्ड का प्रिंटआउट निकाल सुरक्षित रखें।

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की जांच जरूर करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न विवरण अवश्य जांच लें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण निर्देश

यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है, तो तुरंत BPSC से संपर्क करें।

BPSC APO 2026 परीक्षा तिथि और समय

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित APO प्रारंभिक परीक्षा 15 जुलाई 2026 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग टाइम और गेट बंद होने के समय का सख्ती से पालन करना होगा। परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना अनिवार्य है।

  • परीक्षा तिथि : 15 जुलाई 2026 (बुधवार)
  • प्रथम शिफ्ट : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
  • द्वितीय शिफ्ट : दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक
  • रिपोर्टिंग टाइम : एडमिट कार्ड के अनुसार निर्धारित रहेगा।

BPSC APO 2026 परीक्षा पैटर्न

BPSC APO प्रारंभिक परीक्षा एक स्क्रीनिंग टेस्ट होगी, जिसमें दो वस्तुनिष्ठ (MCQ) प्रश्नपत्र शामिल हैं। प्रश्नपत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि 2 घंटे होगी। परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा (Mains) के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

पेपरविषयप्रश्नअवधि
पेपर-Iसामान्य अध्ययन10002 घंटे
पेपर-IIविधि10002 घंटे
कुलदो पेपर200 प्रश्न04 घंटे

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या ले जाना अनिवार्य है ?

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के समय उम्मीदवारों के पास निम्न दस्तावेज होने चाहिए—

  • BPSC APO Admit Card 2026 का प्रिंट आउट
  • आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या अन्य वैध फोटो पहचान पत्र
  • हाल ही का पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)

बिना एडमिट कार्ड या वैध पहचान पत्र के परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा के दिन इन बातों का रखें ध्यान

  • परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखें।
  • निर्धारित रिपोर्टिंग टाइम का पालन करें।
  • मोबाइल, स्मार्ट वॉच और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न ले जाएं।
  • OMR शीट पर सभी विवरण सावधानी से भरें।
  • परीक्षा कक्ष के सभी निर्देशों का पालन करें।
  • किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।
  • परीक्षा समाप्त होने तक केंद्र के नियमों का पालन करें।

Bihar BPSC APO Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top