Last Updated on 12/07/2026 9:57 AM by Prashant Shahi
RRB JE CBT 2 Answer Key 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा CEN 05/2025 के तहत आयोजित CBT 2 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 10 जुलाई 2026 को जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि की सहायता से आधिकारिक RRB पोर्टल पर लॉगिन करके आंसर की, प्रश्न पत्र और रिस्पांस शीट देख सकते हैं। यदि किसी प्रश्न या उत्तर पर उम्मीदवार को आपत्ति है, तो वे 17 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
RRB JE CBT 2 Answer Key 2026 : संक्षिप्त अवलोकन
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| परीक्षा | RRB JE CBT 2 Exam 2026 |
| विज्ञापन संख्या | CEN 05/2025 |
| Answer Key जारी | 10 जुलाई 2026 |
| आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि | 17 जुलाई 2026 |
| मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | rrb.indianrailways.gov.in |
RRB JE CBT 2 Answer Key 2026 क्यों है महत्वपूर्ण ?
प्रोविजनल आंसर-की जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने दिए गए उत्तरों की तुलना आधिकारिक उत्तरों से कर सकते हैं। इससे संभावित स्कोर का अनुमान लगाना आसान हो जाता है। यदि किसी उत्तर में त्रुटि दिखाई देती है तो निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रमाण के साथ आपत्ति दर्ज करने का अवसर भी मिलता है।
RRB सभी प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करेगा। यदि कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो Final Answer Key में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे। इसके बाद उसी के आधार पर CBT 2 का परिणाम घोषित किया जाएगा।
RRB JE CBT 2 Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी Answer Key डाउनलोड कर सकते हैं।
- सबसे पहले RRB आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- RRB JE CBT 02 Answer Key 2026** लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
- लॉगिन करके उतर कुंजी डैशबोर्ड खोलें।
- आंसर की, रिस्पांस शीट और प्रश्न पत्र को देखें।
- उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और PDF सेव करें।
- अब भविष्य के लिए पीडीऍफ़ प्रिंटआउट निकाल लें
RRB JE CBT 2 Response Sheet में क्या मिलेगा ?
Response Sheet में उम्मीदवारों को निम्न जानकारी उपलब्ध होगी—
- परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्न
- उम्मीदवार द्वारा चुने गए उत्तर
- RRB द्वारा जारी सही उत्तर
- प्रश्नवार मिलान करने की सुविधा
- संभावित स्कोर का अनुमान लगाने का अवसर
इसी रिस्पांस शीट के आधार पर उम्मीदवार तय कर सकते हैं कि किसी प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है या नहीं।
RRB JE CBT 2 संभावित अंक कैसे निकालें ?
RRB JE CBT 2 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट के आधार पर उम्मीदवार अपने संभावित अंक आसानी से निकाल सकते हैं। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलता है, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की निगेटिव मार्किंग लागू होती है।
- सही उत्तरों की कुल संख्या गिनें।
- गलत उत्तरों की कुल संख्या नोट करें।
- सही उत्तर × 1 अंक जोड़ें।
- गलत उत्तर × 1/3 अंक घटाएं।
- अनुत्तरित प्रश्नों पर कोई अंक नहीं कटता।
- अंतिम प्राप्त अंक आपका संभावित स्कोर होगा।
- इसी स्कोर से कटऑफ का अनुमान लगाकर चयन की संभावना का आकलन करें।
RRB JE CBT 2 Answer Key पर आपत्ति कैसे दर्ज करें ?
यदि उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर संदेह है तो वे ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया :
- पहले आधिकारिक RRB पोर्टल पर लॉगिन करें।
- होमपेज पर Objection Tracker विकल्प चुनें।
- उतर कुंजी में संबंधित प्रश्न का चयन करें।
- सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण या दस्तावेज़ अपलोड करें।
- निर्धारित शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और उसकी रसीद सुरक्षित रखें।
ध्यान रखें कि 17 जुलाई 2026 के बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।
उत्तर कुंजी के बाद आगे क्या होगा ?
प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के बाद उम्मीदवार 17 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने पर रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा। वैध आपत्तियां स्वीकार होने पर फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी। इसके बाद उसी के आधार पर RRB JE CBT 2 Result 2026 घोषित होगा। सफल अभ्यर्थियों को अगले चरण दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- Answer Key और Response Sheet को ध्यानपूर्वक जांचें।
- केवल तथ्यात्मक और प्रमाण आधारित आपत्ति ही दर्ज करें।
- अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
- Login Credentials सुरक्षित रखें।
- केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें।
RRB JE CBT 2 Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| उत्तर कुंजी डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| उत्तर कुंजी नोटिस | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |

“प्रशांत शाही” एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।
नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ “प्रशांत शाही” हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।
