UPSSSC Assistant Boring Technician Answer Key 2026 : जारी, यहां से करें PDF डाउनलोड, जानें डाउनलोड प्रोसेस व अन्य विवरण

Last Updated on 15/07/2026 8:30 AM by Prashant Shahi

UPSSSC Assistant Boring Technician Answer Key 2026 : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। जिन अभ्यर्थियों ने 12 जुलाई 2026 को आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी के माध्यम से अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

आयोग ने उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी निर्धारित समय दिया है, इसलिए यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर संदेह है तो उम्मीदवार तय प्रक्रिया के अनुसार अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। आंसर की डाउनलोड करने का तरीका, आपत्ति प्रक्रिया और आगे की चयन प्रक्रिया से जुड़ी सभी जानकारी देखें।

लेटेस्ट अपडेट : यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन आंसर की 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सहायक बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती के तहत आयोजित लिखित परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी आज 14 जुलाई 2026 से उपलब्ध है और अभ्यार्थी 20 जुलाई 2026 तक अपनी प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। और किसी भी संदेह की स्तिथि में उस पर ऑनलाइन आपत्ति भी दर्ज करा सकते हैं। आयोग निर्धारित समय के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार करेगा। ऐसे में अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द से उत्तर कुंजी डाउनलोड करें, सभी उत्तरों का सावधानीपूर्वक मिलान करें।

UPSSSC Assistant Boring Technician Answer Key 2026 : मुख्य जानकारी

आयोजन संस्थानउत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग
परीक्षा का नामअसिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2026
कुल पद402
परीक्षा मोडऑनलाइन
परीक्षा की तिथि12 जुलाई 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि14 जुलाई 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि20 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटupsssc.gov.in

असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन उतर कुंजी विवरण

उतर प्रदेश लघु सिंचाई विभाग में 402 असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पदों पर नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक एक ही शिफ्ट में संपन्न हुई, परीक्षा के सफल आयोजन के बाद आयोग ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की है। प्रोविजनल आंसर-की परीक्षा में पूछे गए सभी प्रश्नों के संभावित सही उत्तरों की आधिकारिक सूची होती है।

इसके माध्यम से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंक का अनुमान लगा सकते हैं। यदि किसी उत्तर पर आपत्ति हो, तो तय समय सीमा के भीतर प्रमाण सहित चुनौती दर्ज की जा सकती है। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है, जिसके आधार पर परिणाम तैयार होता है।

UPSSSC Assistant Boring Technician Answer Key 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं—

  1. सबसे पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Notice Board/ Latest News” सेक्शन खोलें।
  3. अब बोरिंग टेक्नीशियन उतर कुंजी 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  4. स्क्रीन पर प्रोविजनल उत्तर कुंजी की PDF खुल जाएगी।
  5. उत्तर कुंजी PDF डाउनलोड करें व अपने प्रश्नों का मिलान करें।
  6. परीक्षा में दिए गए प्रश्नों का आधिकारिक उत्तरों से मिलान करें।
  7. भविष्य के लिए आंसर की PDF की एक प्रति सुरक्षित रखें लें।

20 जुलाई तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

यदि उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह आयोग द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार 20 जुलाई 2026 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। आयोग द्वारा केवल निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों पर ही विचार किया जाएगा। विशेषज्ञ समिति सभी आपत्तियों की जांच करेगी और आवश्यक संशोधन होने पर अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगी।

आप्ति दर्ज करने की प्रक्रिया :

  • पहले UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • Boring Technician Answer Key 2026 आपत्ति लिंक खोलें।
  • अपनी पंजीकरण जानकारी दर्ज कर लॉगिन करें।
  • जिस प्रश्न पर आपत्ति है, उसका चयन करें।
  • सही उत्तर के समर्थन में प्रमाण या दस्तावेज अपलोड करें।
  • निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचकर आवेदन सबमिट करें और उसकी रसीद सुरक्षित रखें।

उतर कुंजी से कैसे निकालें संभावित अंक ?

उत्तर कुंजी जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

  • आधिकारिक उत्तर कुंजी में दिए गए सही उत्तरों का मिलान करें।
  • प्रत्येक सही उत्तर के लिए परीक्षा की मार्किंग स्कीम के अनुसार अंक जोड़ें।
  • यदि परीक्षा में निगेटिव मार्किंग लागू है तो गलत उत्तरों के अंक घटाएं।

इससे आपका संभावित स्कोर सामने आ जाएगा, हालांकि अंतिम परिणाम आयोग द्वारा जारी फाइनल आंसर की के आधार पर ही मान्य होगा।

फाइनल आंसर की और रिजल्ट कब आएगा ?

UPSSSC ने अभी अंतिम उत्तर कुंजी और रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। फिलहाल आयोग ने प्रोविजनल उत्तर कुंजी पर 20 जुलाई 2026 तक आपत्तियां आमंत्रित की हैं। इसके बाद विशेषज्ञ समिति सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगी और आवश्यक संशोधन होने पर फाइनल आंसर की जारी की जाएगी। सामान्यतः अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित होने के बाद ही परिणाम घोषित किया जाता है। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नवीनतम अपडेट देखते रहें।

UPSSSC Assistant Boring Technician Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top