RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026 : जारी, 22 जुलाई तक दर्ज करें आपत्ति, जानें डाउनलोड लिंक, फीस और पूरी प्रक्रिया

Last Updated on 17/07/2026 5:44 AM by Prashant Shahi

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी स्नातक लेवल सीबीटी 02 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र को आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया है। अब जिन अभ्यर्थियों ने CBT-2 परीक्षा में भाग लिया था, वे अब अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की सहायता से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।

परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते अपनी प्रोविजनल उतर कुंजी डाउनलोड करके रिस्पॉन्स शीट का अवश्य मिलान कर लें। और यदि किसी प्रश्न या उत्तर कुंजी में त्रुटि प्रतीत होती है, तो निर्धारित शुल्क के साथ 22 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट : आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल आंसर की 2026

RRB सीईएन संख्या 06/2025 के तहत ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 02 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की आज 15 जुलाई 2026 से उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध है। बोर्ड द्वारा उतर कुंजी के साथ-साथ अभ्यर्थियों की रिस्पॉन्स शीट और प्रश्न पत्र भी जारी किए गए हैं, यह आंसर की परिणाम घोषित होने से पहले अभ्यर्थियों को अपने प्रदर्शन का मूल्यांकन करने में मदद करेगी। आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की विंडो 15 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक सक्रिय रहेगी। व अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा।

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 202 : मुख्य जानकारी

आयोजन संस्थानरेलवे भर्ती बोर्ड
परीक्षा का नामएनटीपीसी स्नातक लेवल सीबीटी 02 परीक्षा 2026
भर्ती विज्ञापन संख्या सीईएन 06/2025
कुल पद5810
परीक्षा की तिथि10 जुलाई 2026
उत्तर कुंजी जारी की तिथि15 जुलाई 2026
आपत्ति दर्ज करने की तिथि22 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटrrb.digialm.com

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

यदि आपने CBT-2 परीक्षा दी है, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी उतर कुंजी करें—

  1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर “सीईएन संख्या 06/2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर आपकी आंसर की, रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगा।
  5. अपनी उत्तर कुंजी से सभी उत्तरों का ध्यानपूर्वक मिलान करें।
  6. भविष्य के लिए प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखें।
  7. भविष्य के लिए उतर कुंजी PDF डाउनलोड कर सुरक्षित रख लें।

प्रोविजनल उत्तर कुंजी में आपत्ति कैसे दर्ज करें ?

आपत्ति विंडो प्रोविजनल उत्तर कुंजी के विरुद्ध आपत्ति दर्ज करने का अवसर प्रदान करती है। आपत्ति दर्ज करने की अवधि 15 जुलाई 2026 से 22 जुलाई 2026 तक है। अभ्यर्थियों को प्रत्येक प्रश्न पर ₹50 आप्ति शुल्क देना होगा। हर आपत्ति के साथ वैध दस्तावेज़/संदर्भ संलग्न करना अनिवार्य है। यदि आपत्ति सही पाई जाती है, तो बैंक शुल्क काटकर शेष राशि वापस कर दी जाएगी।

  • RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर Candidate Login में जाएं।
  • अब CBT 2 Answer Key Objection लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि से लॉगिन करें।
  • लॉगिन करने के बाद प्रश्न पत्र एवं रिस्पांस शीट को खोलें।
  • अब उत्तर कुंजी में जिस प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करनी है, उसे चुनें।
  • उत्तर के समर्थन में उचित और आवश्यक प्रमाण अपलोड करें।
  • निर्धारित ₹50 प्रति प्रश्न (बैंक शुल्क) का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • सभी विवरण जांचकर फॉर्म सबमिट करें और रसीद सुरक्षित रखे लें।

रिस्पांस शीट क्यों है महत्वपूर्ण ?

रिस्पांस शीट उम्मीदवार द्वारा परीक्षा में दिए गए वास्तविक उत्तरों का रिकॉर्ड होती है। इसकी सहायता से उम्मीदवार—

  • अपने सही और गलत उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
  • संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
  • गलत उत्तर कुंजी होने पर समय रहते आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
  • रिजल्ट आने से पहले अपनी स्थिति का आकलन कर सकते हैं।

RRB NTPC CBT 2 अंक की गणना कैसे करें ?

RRB NTPC CBT 2 परीक्षा में कुल 120 प्रश्न होते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 01 अंक मिलता है, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। यदि कोई प्रश्न छोड़ा जाता है, तो उसके लिए कोई अंक नहीं काटा जाता।

अंक की गणना के चरण :

  • आधिकारिक उत्तर कुंजी और अपनी रीस्पान्स शीट खोलें।
  • उतर कुंजी में सभी सही उत्तरों की कुल संख्या गिनें।
  • अब गलत उत्तरों की कुल संख्या अलग से गिनें।
  • सही उत्तरों की संख्या को 01 से गुणा करें।
  • गलत उत्तरों की संख्या को 1/3 से गुणा करें।
  • सही उत्तरों से प्राप्त अंकों में से नेगेटिव मार्किंग घटा दें।
  • प्राप्त परिणाम आपका संभावित CBT 2 स्कोर होगा।

सूत्र : अनुमानित अंक = (सही उत्तर × 1) − (गलत उत्तर × 1/3)

अंतिम उत्तर कुंजी एवं रिजल्ट कब आएगी ?

RRB ने अभी Final Answer Key और CBT 2 Result की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है। आपत्ति विंडो 22 जुलाई 2026 को बंद होने के बाद सभी आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी।मौजूदा जानकारी के आधार पर संभावित समय :

  • Final Answer Key : जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में आने की संभावना है।
  • CBT 2 Result : अगस्त 2026 के दूसरे सप्ताह में जारी होने की संभावना है।

ध्यान रखें कि ये संभावित तिथियाँ हैं। अंतिम तिथि की घोषणा केवल रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आधिकारिक रूप से की जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण सलाह

  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें।
  • सभी प्रश्नों का ध्यानपूर्वक मिलान करें।
  • केवल तथ्यात्मक एवं प्रमाण सहित आपत्ति दर्ज करें।
  • Response Sheet की कॉपी अपने पास सुरक्षित रखें।
  • भविष्य की सभी अपडेट केवल आधिकारिक RRB वेबसाइट से ही देखें।

RRB NTPC Graduate Level Answer Key 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

उत्तर कुंजी डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
उत्तर कुंजी नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top