RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026 : कॉल लेटर जारी, ऐसे करें डाउनलोड परीक्षा तिथि और परीक्षा पैटर्न यहाँ देखें

Last Updated on 16/07/2026 4:49 PM by Prashant Shahi

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026 : भारतीय रिजर्व बैंक ने ग्रेड बी अधिकारी (सामान्य) और (डीईपीआर/डीएसआईएम) भर्ती 2026 की दूसरे चरण की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक रूप से जारी कर दिए हैं। फेज 01 परीक्षा में सफल घोषित उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना कॉल लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 60 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

आरबीआई ग्रेड बी फेज 02 परीक्षा का आयोजन 25 जुलाई 2026 को सामान्य स्ट्रीम और 26 जुलाई 2026 को डीईपीआर एवं डीएसआईएम स्ट्रीम के लिए किया जाएगा। यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का सबसे महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि इसके प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

लेटेस्ट अपडेट : आरबीआई ग्रेड बी एडमिट कार्ड 2026

रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया में सामान्य, डीईपीआर व डीएसआईएम कैडर में अधिकारी भर्ती के लिए फेज 02 परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक अब सक्रिय कर दिया गया है। अभ्यार्थी अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रॉल नंबर तथा पासवर्ड/जन्मतिथि के माध्यम से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 और 26 जुलाई 2026 को विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। साथ ही परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर केवल वैध एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र के साथ ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संस्थाभारतीय रिजर्व बैंक
परीक्षा का नामआरबीआई ग्रेड बी अधिकारी भर्ती परीक्षा 2026
पद का नामडीआर/डीईपीआर/डीएसआईएम
कुल पद60
परीक्षा मोडऑनलाइन
एडमिट कार्ड जारी15 जुलाई 2026
परीक्षा प्रारंभ की तिथि25 और 26 जुलाई 2026
आधिकारिक वेबसाइटrbi.org.in

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले RBI की आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “Opportunities @ RBI” सेक्शन पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद “Current Vacancies” विकल्प को खोलें।
  4. अब RBI Officer Grade B Admit Card 2026″ लिंक को खोले।
  5. रजिस्ट्रेशन नंबर/रॉल नंबर तथा पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करें।
  6. स्क्रीन पर दिखाई देने वाला कैप्चा भरकर लॉगिन बटन को दबाएँ।
  7. अब आपका फेज 02 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  8. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड में किन जानकारियों की जांच करें ?

डाउनलोड करने के बाद निम्न विवरण अवश्य जांचें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • रजिस्ट्रेशन नंबर
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग टाइम
  • परीक्षा संबंधी निर्देश

यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत RBI के हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

RBI Grade B Phase 2 Exam Date & Time 2026 : परीक्षा तिथि

RBI Officer Grade B Phase 2 परीक्षा 25 और 26 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का समय, शिफ्ट, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा केंद्र की पूरी जानकारी उम्मीदवार के Phase 2 Admit Card में उपलब्ध होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य है।

  • General (DR) Stream : 25 जुलाई 2026
  • DEPR एवं DSIM Stream : 26 जुलाई 2026
  • परीक्षा समय : एडमिट कार्ड के अनुसार
  • रिपोर्टिंग टाइम : कॉल लेटर में उल्लिखित समयानुसार

RBI Grade B Phase 2 Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

RBI Grade B Phase 2 2026 की परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में आयोजित होगी जिसमें Objective एवं Descriptive दोनों प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में कुल 03 पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। तीनों पेपरों के लिए कुल 300 अंक निर्धारित हैं। परीक्षा की कुल अवधि 330 मिनट होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रत्येक विषय की तैयारी के साथ-साथ उत्तर लेखन कौशल पर भी विशेष ध्यान देना होगा।

पेपरविषयप्रश्नों का प्रकारअवधि
पेपर IEconomic & Social Issues (ESI)वर्णनात्मक एवं वस्तुनिष्ठ120 मिनट
पेपर IIEnglish (Writing Skills)वर्णनात्मक90 मिनट
पेपर IIIFinance & Management (FM)वर्णनात्मक एवं वस्तुनिष्ठ120 मिनट
कुल330 मिनट

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाएं ?

परीक्षा वाले दिन उम्मीदवार निम्नलिखित दस्तावेज अपने साथ अवश्य रखें।

  • RBI Grade B Phase 2 Admit Card का प्रिंट
  • आधार कार्ड, PAN कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट में से कोई एक वैध फोटो आईडी
  • यदि निर्देशित हो तो पासपोर्ट साइज फोटो
  • पारदर्शी बॉल पेन (यदि प्रवेश पत्र में निर्देशित हो)

बिना एडमिट कार्ड या वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

  • अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर निर्धारित रिपोर्टिंग समय से पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं।
  • एडमिट कार्ड पर दर्ज सभी विवरण पहले से जांच लें।
  • मोबाइल, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न ले जाएं।
  • परीक्षा केंद्र के ड्रेस कोड और सुरक्षा नियमों का पालन करें।
  • परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।
  • परीक्षा समाप्त होने तक परीक्षा हॉल छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए सभी निर्देशों का पूरी तरह पालन करें।

RBI Grade B Phase 2 Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Scroll to Top