WCL Mining Sirdar Vacancy 2026 : कुल 444 पदों पर बंपर भर्ती, आवेदन शुरू, जानें योग्यता, सैलरी और अंतिम तिथि

Last Updated on 21/07/2026 5:40 अपराह्न by Prashant Shahi

WCL Mining Sirdar Vacancy 2026 : वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) ने माइनिंग सरदार (T&S Grade-C) और असिस्टेंट फोरमैन (Electrical Supervisor) के कुल 444 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई 2026 से शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार 10 अगस्त 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश स्थित WCL की विभिन्न इकाइयों के लिए की जा रही है।

इस भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन, Coal India के अंतर्गत स्थायी नौकरी और करियर ग्रोथ का अवसर मिलेगा। यदि आप Mining या Electrical क्षेत्र में आवश्यक योग्यता रखते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।

WCL Mining Sirdar Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
संगठनWestern Coalfields Limited (WCL)
पैरेंट कंपनीCoal India Limited
पद का नामMining Sirdar, Assistant Foreman (Trainee)
कुल पद444
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन शुरू20 जुलाई 2026
अंतिम तिथि10 अगस्त 2026
चयन प्रक्रियाCBT, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल
नौकरी का स्थानमहाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश

पद का विवरण

WCL ने कुल 444 रिक्तियां जारी की हैं। श्रेणीवार (UR, OBC, EWS, SC, ST) पदों का विस्तृत आरक्षण विवरण आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में दिया गया है।

पद का नामकुल पद
Mining Sirdar (T&S Grade-C)220
Assistant Foreman (Trainee) (Electrical Supervisor)224
कुल पद444

पात्रता मानदंड

माइनिंग सरदार (T&S Grade-C)

उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए—

  • Mining Sirdar Certificate के साथ आवश्यक अनुभव
  • या Mining Engineering में Diploma एवं Overman Competency Certificate
  • DGMS Gas Testing Certificate
  • First Aid Certificate

असिस्टेंट फोरमैन (Electrical)

  • Government Recognized Institute से 3 वर्षीय Diploma in Electrical Engineering
  • Electrical Supervisory Certificate (Mines)

योग्यता से संबंधित विस्तृत शर्तें आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध हैं।

WCL Age Limit 2026 : आयु सीमा

आयु की गणना 10 अगस्त 2026 के आधार पर होगी।

  • न्यूनतम आयु – 18 वर्ष
  • अधिकतम आयु – 30 वर्ष

आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹1180/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹00/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

WCL Recruitment 2026 : चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा —

  • सीबीटी परीक्षा : सबसे पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें संबंधित ट्रेड एवं सामान्य विषयों से प्रजुड़े श्न पूछे जाएंगे।
  • दस्तावेज सत्यापन : CBT में सफल उम्मीदवारों के शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • मेडिकल : दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों की मेडिकल फिटनेस जांच होगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वे पद के लिए शारीरिक रूप से योग्य हैं।
  • फाइनल मेरिट लिस्ट : सभी चरण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले उम्मीदवारों की अंतिम मेरिट सूची जारी की जाएगी, जिसके आधार पर नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

वेतनमान

WCL भर्ती 2026 में चयनित उम्मीदवारों को NCWA के अनुसार आकर्षक वेतनमान मिलेगा। ₹47,330.25 प्रति माह का मूल मासिक वेतन (Basic Pay) प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा भारत सरकार एवं कंपनी के सेवा नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते और सुविधाएं भी मिलेंगी, जिससे कुल वेतन पैकेज और अधिक आकर्षक हो जाता है।

वेतन विवरण :

  • Mining Sirdar : ₹47,330.25 प्रति माह (मूल वेतन)
  • Assistant Foreman (Electrical Supervisor) : ₹47,330.25 प्रति माह (मूल वेतन)
  • अतिरिक्त लाभ : DA, HRA, मेडिकल सुविधा, PF, ग्रेच्युटी एवं अन्य नियमानुसार भत्ते।

WCL Mining Sirdar Vacancy 2026 : फॉर्म कैसे भरें ?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स अपनाएं—

  1. अभ्यार्थी सबसे पहले WCL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. Recruitment सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए उम्मीदवार पहले One Time Registration (OTR) पूरा करें।
  4. रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करके आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
  5. पासपोर्ट फोटो, हस्ताक्षर एवं आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करें।
  6. यदि आवेदन शुल्क लागू हो, तो ऑनलाइन माध्यम से शुल्क का भुगतान करें।
  7. सभी दर्ज की गई जानकारी की जांच करें और आवेदन फॉर्म सबमिट करें।
  8. भविष्य के लिए आवेदन एवं शुल्क रसीद का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर
  • आधार कार्ड
  • शैक्षणिक प्रमाणपत्र
  • Diploma/Mining Certificate
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
  • Electrical Supervisory Certificate (संबंधित पद हेतु)

क्यों खास है WCL Recruitment 2026 ?

Western Coalfields Limited देश की अग्रणी कोयला उत्पादन कंपनियों में से एक है,जो Coal India Limited के अंतर्गत कार्य करती है। यहां नौकरी करने वाले कर्मचारियों को बेहतर वेतन, नौकरी की सुरक्षा, मेडिकल सुविधाएं, भविष्य निधि, प्रमोशन के अवसर तथा अन्य कई सरकारी लाभ प्राप्त होते हैं। तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है।

  • स्थायी सरकारी उपक्रम में रोजगार
  • अच्छा वेतन
  • मेडिकल सुविधाएं
  • PF एवं अन्य लाभ
  • प्रमोशन के अवसर
  • सुरक्षित करियर

जैसे कई लाभ प्राप्त होते हैं। यही कारण है कि हर वर्ष लाखों उम्मीदवार WCL की भर्ती का इंतजार करते हैं।

किन उम्मीदवारों को आवेदन करना चाहिए ?

Mining Engineering, Electrical Engineering Diploma, Mining Sirdar Certificate, Overman Certificate या Electrical Supervisory Certificate रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती विशेष रूप से लाभदायक है। यदि आपका लक्ष्य Coal India Limited जैसी प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी में नौकरी प्राप्त करना है, तो यह भर्ती आपके लिए बेहतरीन मौका साबित हो सकती है।

WCL Mining Sirdar Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें
Prashant Shahi
Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।

नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Articles: 116