Admit CardNaukari

MPPSC SSE Mains Admit Card 2026 : हॉल टिकट जारी, यहां से करें डाउनलोड एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक व पूरी जानकारी

Last Updated on 05/08/2026 10:11 पूर्वाह्न by Prashant Shahi

MPPSC SSE Mains Admit Card 2026 : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड सक्रिय कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब अधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर अपने लॉगिन विवरण की सहायता से हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती से राज्य के विभिन्न प्रशासनिक विभागों में ग्रुप ए वं ग्रुप बी के 158 पदों पर नियुक्ति की जाएंगी।

मुख्य परीक्षा का आयोजन 08 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसलिए समय रहते इसे डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी परीक्षा संबंधी जानकारी का मिलान करना भी आवश्यक है।

एमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 : लिंक एक्टिव

एमपीपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा (SSE) के लिए एडमिट कार्ड 04 अगस्त 2026 से उपलब्ध करा दिया हैं। अभ्यार्थी अब अपने आवेदन संख्या और जन्मतिथि का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एसएसई मेन्स परीक्षा 8 अगस्त से 13 अगस्त 2026 तक होगी। एडमिट कार्ड में परीक्षा तिथि, परीक्षा कार्यक्रम, परीक्षा केंद्र का पता और महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश शामिल किए गए हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचना होगा तथा प्रवेश के समय एडमिट कार्ड के साथ वैध मूल फोटो पहचान पत्र भी प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बिना इन आवश्यक दस्तावेजों के किसी भी अभ्यार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

MPPSC SSE Mains Admit Card 2026 : मुख्य परीक्षा

विवरणजानकारी
आयोग का नाममध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग
परीक्षाएमपीपीएससी एसएसई मुख्य परीक्षा 2026
कुल पद158
परीक्षा मोडऑफलाइन (लिखित)
एडमिट कार्ड जारी04 अगस्त 2026
परीक्षा की तिथि08 अगस्त – 13 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटmppsc.mp.gov.in

MPPSC SSE Mains Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यार्थी निम्नलिखित चरणों को अपनाएं।

  1. सबसे पहले एमपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. होमपेज पर दिए “Admit Card या Notice” सेक्शन खोलें।
  3. अब SSE Mains Admit Card 2026″ लिंक पर क्लिक करें।
  4. अपना आवेदन संख्या, जन्मतिथि और कैप्चा कोड दर्ज करें।
  5. लॉगिन करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  6. एडमिट कार्ड में परीक्षा से जुडी विवरणों की ध्यान से जाँच करें।
  7. भविष्य के उपयोग के लिए प्रवेश पत्र PDF डाउनलोड कर लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

डाउनलोड करने के बाद अपने एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण अवश्य जांचें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • आवेदन संख्या
  • श्रेणी और जन्मतिथि
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा समय
  • परीक्षा केंद्र का पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा संबंधी निर्देश

यदि प्रवेश पत्र में किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है तो आयोग से तुरंत संपर्क करें।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए निम्न दस्तावेज अपने साथ रखने होंगे।

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • आधार कार्ड/मूल फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशित हो)
  • पारदर्शी पानी की बोतल (यदि अनुमति हो)
  • अन्य आयोग द्वारा मांगे गए दस्तावेज

परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के समय एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान पत्र रखें। बिना इनके परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड में सभी विवरणों की जांच करें।
  • परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग समय से लगभग 60 मिनट पहले पहुचे।
  • एडमिट कार्ड के साथ मूल पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र का स्थान पहले देखकर रखें, ताकि देरी न हो।
  • मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न ले जाएं।
  • परीक्षा के सभी निर्देशों का पालन करें और अनुशासन बनाए रखें।
  • उत्तर पुस्तिका में रोल नंबर व अन्य विवरण सावधानीपूर्वक भरें।

MPPSC SSE Mains Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
परीक्षा तिथि नोटिसयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *