Admit CardNaukari

RRB Group D Admit Card 2026 : एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड, 03 अगस्त से 25 अगस्त तक होगी परीक्षा

Last Updated on 01/08/2026 12:50 अपराह्न by Prashant Shahi

RRB Group D Admit Card 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 09/2025 के तहत ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार कंप्यूटर आधारित परीक्षा 03 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कई शिफ्टों में आयोजित होगी।

कुल 22,195 लेवल-1 के पदों पर होने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। क्योंकि हॉल टिकट के बिना परीक्षा केंद्र में किसी भी अभ्यार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।

लेटेस्ट अपडेट : आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2026 लिंक सक्रीय

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 31 जुलाई 2026 से RRB Group D Admit Card 2026 जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके ऐड्मिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा 03 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित की जाएगी।

जिन उम्मीदवारों की परीक्षा प्रारंभिक दिनों में निर्धारित है, उनके एडमिट कार्ड संबंधित RRB पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं, जबकि अन्य तिथियों के उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड उनकी परीक्षा से कुछ दिन पहले चरणबद्ध तरीके से जारी किए जाएंगे।

RRB Group D Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती बोर्डरेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)
विज्ञापन संख्याCEN 09/2025
कुल पद22,195
एडमिट कार्ड जारी31 जुलाई 2026 से
परीक्षा की तिथि03 अगस्त से 25 अगस्त 2026
परीक्षा मोडकंप्यूटर आधारित
अधिकारिक वेबसाइटrrbcdg.gov.in

RRB Group D Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

यदि आपका एडमिट कार्ड जारी हो गया है तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट या उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल पर जाएं।
  2. “RRB Group D Admit Card 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  3. Registration Number और Date of Birth/Password दर्ज करें।
  4. Captcha भरकर लॉगिन करें।
  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  6. सभी जानकारी जांचने के बाद PDF डाउनलोड करें।
  7. परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

एडमिट कार्ड में कौन-कौन सी जानकारी होगी ?

डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार निम्न विवरण अवश्य जांच लें।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • परीक्षा तिथि
  • परीक्षा शिफ्ट
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम एवं पता
  • फोटो एवं हस्ताक्षर
  • परीक्षा दिवस के निर्देश

यदि किसी प्रकार की त्रुटि दिखाई देती है तो तुरंत संबंधित RRB से संपर्क करें।

RRB Group D Exam Date 2026 : परीक्षा तिथि

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी संशोधित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा का आयोजन 03 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा कई शिफ्टों में आयोजित होगी और प्रत्येक उम्मीदवार की परीक्षा तिथि, शिफ्ट तथा परीक्षा केंद्र की जानकारी उसके एडमिट कार्ड में उपलब्ध होगी।

परीक्षा केंद्र पर क्या-क्या लेकर जाएं ?

परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निम्न दस्तावेज साथ रखने चाहिए।

  • RRB Group D Admit Card 2026 का प्रिंटआउट
  • आधार कार्ड, या कोई एक वैध फोटो पहचान पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो (यदि निर्देशों में मांगा गया हो)
  • प्रवेश पत्र में निर्देशित अन्य दस्तावेज

बिना प्रवेश पत्र और वैध पहचान पत्र के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।

RRB Group D Exam Pattern 2026 : परीक्षा पैटर्न

RRB Group D भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। प्रश्न वस्तुनिष्ठ होंगे और उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर सभी प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा में सामान्य ज्ञान के साथ गणित, रीजनिंग और सामान्य विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। गलत उत्तर पर निर्धारित नियमों के अनुसार नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगी, इसलिए उम्मीदवारों को सोच-समझकर उत्तर देना चाहिए।

  • परीक्षा का माध्यम : कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
  • प्रश्नों का प्रकार : बहुविकल्पीय (MCQ)
  • कुल प्रश्न : 100
  • परीक्षा अवधि : 90 मिनट
  • नेगेटिव मार्किंग : प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती

परीक्षा से पहले उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचें।
  • एडमिट कार्ड के साथ वैध फोटो पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं।
  • परीक्षा केंद्र का स्थान एक दिन पहले ही सुनिश्चित कर लें।
  • मोबाइल, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न ले जाएं।
  • परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि से बचें।
  • एडमिट कार्ड में दिए सभी परीक्षा निर्देशों को पढ़ें और उनका पालन करें।

RRB Group D Admit Card 2026 :  महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *