AdmissionShiksha

Bihar DElEd Counselling 2026 : काउंसलिंग शुरू, 16 अगस्त तक करें आवेदन, जानें कॉलेज चॉइस, मेरिट लिस्ट, सीट अलॉटमेंट और पूरी प्रक्रिया

Last Updated on 11/08/2026 9:25 AM by Prashant Shahi

Bihar DElEd Counselling 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा डी.एल.एड प्रवेश परीक्षा 2026 में शामिल अभ्यर्थियों के लिए एडमिशन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू हो गया है। परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को अब D.El.Ed में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 के बीच पूरी करनी होगी। काउंसलिंग के माध्यम से उम्मीदवार अपनी पसंद के कॉलेज चयन कर सकेंगे।

जिसके आधार पर आगे की प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। ऐसे में केवल परीक्षा में प्राप्त अंक या रिजल्ट देखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि समय पर काउंसलिंग में आवेदन करना भी जरूरी है। इस प्रक्रिया में कॉलेज चॉइस भरने से लेकर, चयन सूची और सीट अलॉटमेंट तक के चरण शामिल हो सकते हैं।

बिहार डी.एल.एड काउंसलिंग 2026 : रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू

बिहार डी.एल.एड प्रवेश 2026 की काउंसलिंग प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 से शुरू हो गई है। अधिकारिक सूचना अनुसार योग्य उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को निर्धारित पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी अनुसार आवेदन पूरा करना होगा एवं उपलब्ध विकल्पों में से कॉलेज/संस्थान की पसंद दर्ज करनी होगी।

काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद बिहार DElEd की पहली चयन सूची/सीट आवंटन सूची 20 अगस्त 2026 को जारी की जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थियों की मेरिट/रैंक, कैटेगरी, कॉलेज चॉइस एवं उपलब्ध सीटों के आधार पर चयन प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

Bihar DElEd Counselling 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामबिहार डी.एल.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026
आयोजन संस्थाबिहार विद्यालय परीक्षा समिति
कोर्सडिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन (डी.एल.एड)
शैक्षणिक सत्र2026-28
काउंसलिंग प्रक्रिया मोडऑनलाइन
काउंसलिंग शुरू की तिथि10 अगस्त 2026
अंतिम तिथि16 अगस्त 2026
आधिकारिक वेबसाइटbsebdeled.com

बिहार डी.एल.एड 2026 से जुडी जानकारी

बिहार डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट 05 अगस्त 2026 को घोषित किया गया था। परीक्षा में शामिल कुल 2,23,835 अभ्यर्थियों में से 1,65,609 उम्मीदवार सफल घोषित हुए हैं। परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों को अब शैक्षणिक सत्र 2026-28 के लिए कॉमन आवेदन फॉर्म (CAF) के माध्यम से काउंसलिंग में भाग लेकर, निर्धारित तिथि के अंदर अपनी कॉलेज चॉइस फिलिंग प्रक्रिया को पूरा करना होगा।

काउंसलिंग तीन राउंड में पूरी की जाएगी। पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट सूची 20 अगस्त 2026 को जारी होगी, फिर दूसरे राउंड की 29 अगस्त 2026 को और तीसरे राउंड की 05 सितंबर 2026 को जारी होगी। जिससे सरकारी और निजी संस्थानों में नामांकन दिया जाएगा।

Bihar DElEd Counselling 2026 : कुल सीटों का विवरण

Bihar DElEd Counselling 2026 में सरकारी और मान्यता प्राप्त निजी प्रशिक्षण संस्थानों को मिलाकर कुल 30,750 सीटें उपलब्ध हैं। सीट अलॉटमेंट अभ्यर्थियों की मेरिट, कैटेगरी, आरक्षण नियम और कॉलेज चॉइस के आधार पर किया जाएगा।

संस्थान का प्रकारसंस्थानों की संख्याकुल सीटें
सरकारी D.El.Ed संस्थान609,100
निजी संबद्ध D.El.Ed संस्थान24621,650
कुल30630,750

शैक्षणिक योग्यता

काउंसलिंग के लिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि :

  • उन्होंने Bihar D.El.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 में भाग लिया हो।
  • 12वीं या समकक्ष परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक जरूरी हैं।
  • आरक्षित/दिव्यांग अभ्यर्थियों को 5% की छूट, यानी न्यूनतम 45% अंक चाहिए।
  • 50% अंकों के साथ मौलवी परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी पात्र हैं।
  • 10+2 वोकेशनल कोर्स वाले अभ्यर्थी भी काउंसलिंग के लिए पात्र हैं।
  • 2026 की +2 परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी यदि निर्धारित न्यूनतम अंक प्राप्त नहीं करते हैं, तो JET पास होने के बावजूद नामांकन के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु : 17 वर्ष
  • आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • अधिकतम आयु सीमा : निर्धारित नहीं है।
  • यानी पात्र अभ्यर्थियों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा नहीं रखी गई है।

रजिस्ट्रेशन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्लूएस/बीसी/ईबीसी₹500/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹350/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

Bihar DElEd Counselling 2026 : प्रवेश प्रक्रिया

Bihar DElEd Counselling 2026 की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी होगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय में आवेदन करके कॉलेज की पसंद भरनी होगी। इसके बाद मेरिट-कम-चॉइस के आधार पर चयन सूची और सीट आवंटन होगा।

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया
  • कॉलेज चॉइस फिलिंग
  • चयन सूची प्रकाशित
  • एडमिशन प्रक्रिया
  • बेहतर विकल्प के लिए स्लाइड अप

Bihar DElEd Counselling 2026 : महत्वपूर्ण तिथियां

Bihar DElEd Counselling 2026 के लिए BSEB द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग से लेकर पहली, दूसरी और तीसरी चयन सूची के आधार पर नामांकन तक की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी गई हैं।

प्रक्रियामहत्वपूर्ण तिथि
काउंसलिंग की तिथि10 अगस्त 2026 से 16 अगस्त 2026 तक
प्रथम चयन सूची जारी20 अगस्त 2026
प्रथम चयन सूची के आधार पर नामांकन20 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक
प्रथम नामांकन के बाद स्लाइड-अप प्रक्रिया20 अगस्त से 24 अगस्त 2026 तक
संस्थान द्वारा सीट अपडेट करने की अंतिम तिथि25 अगस्त 2026
प्रथम सूची में चयन नहीं होने पर नया विकल्प27 अगस्त 2026
द्वितीय चयन सूची जारी29 अगस्त 2026
द्वितीय चयन सूची के आधार पर नामांकन29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक
द्वितीय नामांकन के बाद स्लाइड-अप प्रक्रिया29 अगस्त से 1 सितंबर 2026 तक
संस्थान द्वारा सीट अपडेट करने की अंतिम तिथि2 सितंबर 2026
तृतीय चयन सूची जारी5 सितंबर 2026
तृतीय चयन सूची के आधार पर नामांकन5 सितंबर से 7 सितंबर 2026 तक
संस्थान द्वारा पोर्टल पर अंतिम सीट अपडेट8 सितंबर 2026

Bihar DElEd Counselling के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट

काउंसलिंग और बाद के डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए अभ्यर्थियों को अपने आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

  • D.El.Ed परीक्षा 2026 का रिजल्ट
  • प्रवेश पत्र की कॉपी
  • 10वीं की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र
  • 12वीं की मार्कशीट और प्रमाण-पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • निवास प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • EWS प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र, यदि लागू हो
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • वैध फोटो पहचान-पत्र
  • ऑनलाइन काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की कॉपी
  • सीट अलॉटमेंट लेटर, जब जारी हो
  • अन्य दस्तावेज जो आधिकारिक निर्देश में मांगे जाएं

Bihar DElEd Counselling 2026 : आवेदन प्रक्रिया

काउंसलिंग में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सामान्य चरणों का पालन कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले बिहार D.El.Ed की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “Candidate Login” सेक्शन में रोल नंबर एवं जन्म तिथि दर्ज करें।
  3. लॉगिन के बाद, मोबाइल नंबर पर दिए OTP के साथ “सबमिट’ करें।
  4. फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी को जांच लें।
  5. अपने श्रेणी के अनुसार निर्धारित काउंसलिंग शुल्क का भुगतान करें।
  6. शुल्क भुगतान के बाद आपका काउंसलिंग फॉर्म ओपन हो जाएगा।
  7. उपलब्ध D.El.Ed कॉलेज में अपनी पसंद के कॉलेजों को क्रम में चुनें।
  8. कॉलेज प्रकार में सरकारी या निजी और नीचे जिला सेलेक्ट करनी होगी।
  9. अब प्राथमिकता अनुसार चुनें गए कॉलेज को “Save या Lock” करें।
  10. काउंसलिंग फॉर्म का फाइनल सबमिट करें और इसकी रसीद रख लें।

कॉलेज चॉइस फिलिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें ?

Bihar DElEd Counselling 2026 में कॉलेज चॉइस भरना महत्वपूर्ण चरण है, क्योंकि आगे सीट आवंटन आपकी मेरिट, उपलब्ध सीट और भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर हो सकता है।

  • सबसे पसंदीदा कॉलेज को पहली प्राथमिकता दें।
  • सरकारी कॉलेजों को प्राथमिकता के अनुसार ऊपर रखें।
  • न्यूनतम 05 कॉलेज और अधिकतम 30 कॉलेज विकल्प चुने।
  • कॉलेज की मान्यता, स्थान और उपलब्ध सुविधाएं जांचें।
  • अपनी रैंक और कैटेगरी के अनुसार व्यावहारिक विकल्प रखें।
  • चॉइस लॉक करने से पहले पूरा क्रम दोबारा से जांचें।

Bihar DElEd Seat Allotment 2026 कैसे होगा ?

काउंसलिंग के बाद सीट अलॉटमेंट में अभ्यर्थियों को उपलब्ध सीटों में से कॉलेज आवंटित किया जाएगा। सीट अलॉटमेंट में प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंक/रैंक, अभ्यर्थी की श्रेणी, आरक्षण नियम, कॉलेज में उपलब्ध सीट और भरी गई कॉलेज चॉइस को ध्यान में रखा जाएगा। केवल अच्छे अंक होना किसी विशेष कॉलेज में प्रवेश की गारंटी नहीं है। अभ्यर्थी की कॉलेज प्राथमिकता और उपलब्ध सीट भी भूमिका निभाएगी।

सीट मिलने के बाद निर्धारित समय में निम्नलिखित प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

  • सीट अलॉटमेंट लेटर को डाउनलोड करें।
  • निर्धारित समय में सीट कन्फर्मेशन/प्रवेश शुल्क जमा करें।
  • निर्धारित समय में अलॉटेड कॉलेज में रिपोर्टिंग करें।
  • सभी जरूरी मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराएं।
  • कॉलेज द्वारा बताई गई बाकी एडमिशन प्रक्रिया पूरी करें।
  • सभी भुगतान रसीद और दस्तावेज सुरक्षित रखें।

Bihar DElEd सीट कन्फर्मेशन फीस कितनी होगी ?

शुल्क का विवरणराशि
नामांकन के समय₹3,000
निजी संस्थान वार्षिक फीस₹60,000 प्रति वर्ष
निजी संस्थान 02 वर्ष की अधिकतम फीस₹1,20,000

जरूरी बात : ₹3,000 रुपये की सिक्योरिटी राशि नामांकन शुल्क में एडजस्ट की जाएगी। एक बार सिक्योरिटी राशि जमा करने के बाद स्लाइड अप के कारण दूसरे संस्थान में जाने पर दोबारा सिक्योरिटी फीस नहीं देनी होगी।

अगर पसंद का कॉलेज नहीं मिला तो क्या करें ?

अगर पहली चयन सूची में आपको अपनी पसंद का कॉलेज नहीं मिलता है, तो अभ्यर्थी को घबराने की जरूरत नहीं है। BSEB के शेड्यूल के अनुसार आगे की दूसरी चयन सूची और विकल्पों में बदलाव/नए विकल्प भरने का अवसर दिया जा सकता है।

इसलिए अगले राउंड की प्रक्रिया और तारीखों पर नजर रखें। यदि सीट अलॉट हो जाती है, तो यह भी देखना जरूरी है कि उसे स्वीकार करने, रिपोर्ट करने या आगे के विकल्प में भाग लेने के लिए क्या नियम लागू हैं।

Bihar DElEd Counselling 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Bihar DElEd Counselling 2026 : FAQs

Q1. Bihar DElEd Counselling 2026 की रेजिस्ट्रेशन तिथि कब तक है ?
उत्तर : अभ्यार्थी10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q2. Bihar DElEd Counselling में कौन शामिल हो सकता है ?
उत्तर : जिन्होंने D.El.Ed प्रवेश परीक्षा 2026 में भाग लिया है और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता व अन्य पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं।

Q3. Bihar DElEd में कुल कितनी सीटें उपलब्ध हैं?
उत्तर : काउंसलिंग में सरकारी और निजी संस्थानों को मिलाकर लगभग 30,750 सीटें उपलब्ध हैं।

Q4. कॉलेज चॉइस फिलिंग करते समय किन बातों का ध्यान रखें ?
उत्तर : कॉलेज की मान्यता, स्थान, उपलब्ध सीट और अपनी मेरिट/कैटेगरी को ध्यान में रखकर पर्याप्त विकल्प रखना बेहतर है।

Q5. Bihar DElEd प्रवेश में सीट आवंटन कैसे होगा ?
उत्तर : सीट आवंटन अभ्यर्थी की मेरिट, कैटेगरी, आरक्षण, कॉलेज में उपलब्ध सीट और कॉलेज चॉइस के आधार पर किया जाएगा।

Q6. अभ्यर्थियों को सीट अलॉटमेंट होने के बाद क्या करना होगा ?
उत्तर : सीट मिलने के बाद अल्लोत्मेंट लेटर डाउनलोड, शुल्क जमा, कॉलेज में रिपोर्टिंग और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी करनी होंगी।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *