Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2026 : कक्षा 06 में कुल 120 सीटों पर एडमिशन, अंतिम तिथि नजदीक, यहां देखें पात्रता व आवेदन प्रक्रिया
Last Updated on 01/09/2026 9:55 AM by Prashant Shahi
Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2026 : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सिमुलतला आवासीय विद्यालय जमुई में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 6 प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक अभ्यार्थी 03 अगस्त 2026 से 28 अगस्त 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस वर्ष छात्र और छात्राओं को कुल 120 सीटों पर एडमिशन दिया जायेगा। जिसमें प्रवेश लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह प्रवेश प्रक्रिया उन छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो बिहार के प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं।
बिहार सिमुलतला कक्षा 06 प्रवेश 2026 : आवेदन सक्रिय
बिहार सिमुलतला आवासीय विद्यालय कक्षा 06 में प्रवेश के लिए आवेदन विंडो अब सक्रिय हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 03 अगस्त 2026 से प्रारंभ हुई है, और अब आवेदन की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2026 तक बढ़ा दी गई हैं।
चयन दो चरणों की प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर 2026 तथा मुख्य परीक्षा दिसंबर 2026 में आयोजित होने की संभावना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2026 : मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| विद्यालय | सिमुलतला आवासीय विद्यालय, जमुई |
| संचालक संस्थान | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| कक्षा | Class 6 |
| कुल सीटें | 120 |
| आवेदन माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन प्रारंभ | 03 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 28 अगस्त 2026 |
| अधिकारिक वेबसाइट | biharsimultala.com |
सिमुलतला आवासीय विद्यालय क्या है ?
सिमुलतला आवासीय विद्यालय बिहार का एक प्रतिष्ठित सरकारी आवासीय विद्यालय है। इसकी स्थापना राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई थी।
यहां छात्रों को आधुनिक शिक्षा, अनुशासित वातावरण, आवासीय सुविधा, पुस्तकालय, खेलकूद, विज्ञान प्रयोगशाला और प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत तैयारी का अवसर मिलता है। सीमित सीटों के कारण यहां प्रवेश प्राप्त करना स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि माना जाता है।
कौन आवेदन कर सकता है ?
शैक्षणिक योग्यता :
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक है। आवेदन करने से पहले अभिभावकों और विद्यार्थियों को यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि वे सभी योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं।
- विद्यार्थी बिहार राज्य के मान्यता प्राप्त विद्यालय में अध्ययनरत होना चाहिए।
- कक्षा 5वीं में अध्ययनरत या 5वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- केवल बिहार राज्य के मूल निवासी विद्यार्थी ही आवेदन के पात्र होंगे।
- आवेदन में दी गई सभी शैक्षणिक जानकारी प्रमाण-पत्रों के अनुसार होनी चाहिए।
आयु सीमा :
आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की आयु निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। निर्धारित आयु सीमा से कम या अधिक आयु वाले अभ्यर्थियों का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- न्यूनतम आयु : 10 वर्ष
- अधिकतम आयु : 12 वर्ष
- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
| सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस | ₹200/- रुपये |
| अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति | ₹50/- रुपये |
| आवेदन शुल्क का भुगतान | डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई |
कुल कितनी सीटों पर होगा प्रवेश ?
इस वर्ष कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 120 सीटें निर्धारित की गई हैं। इसमें से 60 सीटें छात्रों और 60 सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। इन सीटों पर प्रवेश पूरी तरह दो चरणों में आयोजित परीक्षा और निर्धारित आरक्षण नियमों के अनुसार किया जाएगा। दोनों ही चरणों में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट तैयार कर प्रवेश दिया जायेगा। हजारों विद्यार्थी आवेदन करते हैं, इसलिए प्रतिस्पर्धा काफी अधिक रहती है।
चयन प्रक्रिया
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में प्रवेश पूरी तरह मेरिट आधारित होता है। सामान्यतः चयन प्रक्रिया में निम्न चरण शामिल हो सकते हैं।
- प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा : पहले चरण में प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी। सफल होने वाले अभ्यर्थी अगले चरण के लिए पात्र होंगे।
- मुख्य प्रवेश परीक्षा : प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को मुख्य परीक्षा में शामिल होना होगा।
- मेरिट सूची : प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर श्रेणीवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
- दस्तावेज सत्यापन : मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों के सभी मूल प्रमाण-पत्रों एवं दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
- सीट आवंटन : दस्तावेज सत्यापन के बाद 120 सीटों पर आरक्षण नियमों एवं मेरिट के आधार पर सीट आवंटित की जाएगी।
- अंतिम नामांकन : निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश शुल्क एवं अन्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद अंतिम प्रवेश किया जाएगा।
अंतिम चयन केवल पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले विद्यार्थियों का किया जाता है।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
ऑनलाइन आवेदन करते समय सामान्यतः निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- छात्र का हस्ताक्षर
- जन्म प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड/अन्य पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो)
- विद्यालय का प्रमाण पत्र
- अन्य आवश्यक दस्तावेज
सभी दस्तावेज निर्धारित आकार एवं फॉर्मेट में तैयार रखें।
Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2026 : आवेदन कैसे करें ?
आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। आवेदन करते समय निम्न चरणों का पालन करें।
- सबसे पहले सिमुलतला की आधिकारिक प्रवेश पोर्टल पर जाएं।
- अब Class 6 प्रवेश 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नया पंजीकरण कर मोबाइल नंबर एवं आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक एवं अन्य जानकारी भरें।
- पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क (यदि लागू हो) ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करने से पहले सभी जानकारी का सत्यापन करें।
- अब आवेदन सफल होने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट सुरक्षित रखें।
आवेदन करते समय किन गलतियों से बचें ?
कई उम्मीदवार छोटी-छोटी गलतियों के कारण आवेदन निरस्त करा बैठते हैं। इसलिए—
- नाम एवं जन्मतिथि सही दर्ज करें।
- फोटो एवं हस्ताक्षर स्पष्ट अपलोड करें।
- गलत दस्तावेज अपलोड न करें।
- अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करें।
- आवेदन सबमिट करने से पहले सभी जानकारी जांच लें।
- आवेदन संख्या सुरक्षित रखें।
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में पढ़ने के फायदे
सिमुलतला आवासीय विद्यालय में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अनुशासित आवासीय वातावरण, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन और आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं मिलती हैं। यहां नियमित अध्ययन, खेलकूद, पुस्तकालय, विज्ञान प्रयोगशाला तथा व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की मजबूत नींव तैयार करने के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का भी विकास होता है। यही कारण है कि यह विद्यालय बिहार के मेधावी छात्रों के लिए प्रतिष्ठित संस्थानों में गिना जाता है।
Simultala Awasiya Vidyalaya Admission 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| ऑनलाइन आवेदन | यहाँ अप्लाई करें |
| अधिकारिक नोटिफिकेशन | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
