AdmissionShiksha

Bihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका ! 17 अगस्त से आवेदन शुरू, 31 अगस्त तक भरें ऑनलाइन फॉर्म

Bihar STET Admission 2026 : बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 से संबंधित नोटिफिकेशन प्रकाशित किया है। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 17 अगस्त 2026 से शुरू होगी एवं इच्छुक अभ्यार्थी 31 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

Bihar STET 2026 बिहार में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर पर शिक्षक बनने के लिए पात्रता निर्धारित करने वाली महत्वपूर्ण परीक्षा है। यह परीक्षा पास करने के बाद STET प्रमाण-पत्र की वैधता लाइफटाइम तक रहेगी। जिससे आप शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में भाग लें सकेंगे।

Bihar STET 2026 Latest Update

बीएसईबी ने Bihar STET 2026 के लिए आवेदन कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अगस्त 2026 से शुरू होगा। उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने के लिए 31 अगस्त 2026 तक का समय मिलेगा। BSEB की निर्धारित STET पोर्टल के माध्यम से आवेदन ऑनलाइन किया जाएगा।

अभ्यर्थियों को आवेदन लिंक एक्टिव होने से पहले यह समझना जरूरी है। कि वे Paper-I या Paper-II में से वें किसके लिए पात्र हैं। साथ ही निर्धारित पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन, आवेदन फॉर्म भरने, जरूरी जानकारी दर्ज करने तथा शुल्क भुगतान की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

Bihar STET Admission 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामबिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2026
आयोजन संस्थाबिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
आवेदन मोडऑनलाइन
आवेदन शुरू की तिथि17 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 अगस्त 2026
Paper-Iमाध्यमिक स्तर, कक्षा 9-10
Paper-IIउच्च माध्यमिक स्तर, कक्षा 11-12
आधिकारिक वेबसाइटbsebstet.org

Bihar STET 2026 शैक्षणिक योग्यता

Bihar STET 2026 में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की शैक्षणिक योग्यता चुने गए पेपर और विषय के अनुसार निर्धारित होगी। उपलब्ध सूचना अनुसार उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से निर्धारित अंकों के साथ संबंधित शैक्षणिक डिग्री होनी चाहिए। व विषयवार योग्यता अलग हो सकती है, इसलिए आवेदन से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में अपने विषय की पात्रता अवश्य मिलाएं।

  • Paper-I : माध्यमिक स्तर के विषयों के लिए संबंधित विषय में स्नातक के साथ B.Ed या निर्धारित योग्यता।
  • Paper-II : उच्च माध्यमिक स्तर के लिए संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed या निर्धारित योग्यता।

Bihar STET 2026 आयु सीमा

Bihar STET में आयु सीमा अभ्यर्थी की श्रेणी के आधार पर निर्धारित की जाती है। उम्र की गणना के लिए अधिसूचना में निर्धारित कटऑफ तिथि को आधार माना जाएगा। इसलिए अभ्यार्थी आवेदन करने से पहले अपनी जन्मतिथि एवं श्रेणी के अनुसार आयु की पात्रता जरूर जांचें।

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष
  • सामान्य पुरुष : अधिकतम 37 वर्ष।
  • सामान्य महिला : अधिकतम 40 वर्ष।
  • BC/EBC : अधिकतम आयु 40 वर्ष।
  • SC/ST : अधिकतम 42 वर्ष।
  • आरक्षित श्रेणी को आयु छूट के लिए वैध प्रमाण-पत्र जरूरी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीPaper-I/II में एक पेपरदोनों पेपर
सामान्य/बीसी/ओबीसी₹960/- रूपये₹1,440/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹760/- रूपये₹1,140/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानऑनलाइनऑनलाइन

Bihar STET 2026 Exam Pattern

Bihar STET परीक्षा CBT यानी कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की जाती है। प्रत्येक पेपर में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होते हैं और कुल 150 अंक निर्धारित होते हैं। परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट बताई गई है।

  • कुल प्रश्न: 150
  • कुल अंक: 150
  • प्रश्न प्रकार: Objective/MCQ
  • प्रत्येक सही उत्तर: 1 अंक
  • परीक्षा अवधि: 2 घंटे 30 मिनट
  • Paper-I: कक्षा 9-10 स्तर
  • Paper-II: कक्षा 11-12 स्तर
  • परीक्षा मोड: CBT
  • Negative Marking: नहीं

नेगेटिव मार्किंग नहीं होने के कारण उम्मीदवारों को परीक्षा में उपलब्ध समय का रणनीतिक उपयोग करना चाहिए।

Bihar STET 2026 Qualifying Marks

Bihar STET में क्वालिफाइंग प्रतिशत वर्ग के अनुसार अलग हो सकता है। उपलब्ध विवरण के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए 50 प्रतिशत, BC के लिए 45.5 प्रतिशत, EBC के लिए 42.5 प्रतिशत, जबकि SC/ST, PwD और महिला अभ्यर्थियों के लिए 40 प्रतिशत क्वालिफाइंग प्रतिशत बताया गया है।

150 अंकों के पेपर में इसका अर्थ लगभग इस प्रकार समझा जा सकता है:

वर्गक्वालिफाइंग प्रतिशत150 में लगभग अंक
सामान्य50%75
BC45.5%68.25
EBC42.5%63.75
SC/ST/PwD40%60
महिला40%60

मल्टी-शिफ्ट परीक्षा की स्थिति में अंकों के निर्धारण के लिए नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया लागू की जा सकती है।

Bihar STET 2026 Online Apply : कैसे करें ?

आवेदन शुरू होने के बाद उम्मीदवार निम्न तरीके से ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं:

  1. BSEB की STET की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. Bihar STET 2026 के Apply Online/Registration लिंक पर क्लिक करें।
  3. मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. प्राप्त लॉगिन विवरण से आवेदन फॉर्म में प्रवेश करें।
  5. शैक्षणिक योग्यता और विषय से संबंधित जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  6. निर्धारित प्रारूप में फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  7. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें।
  8. फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करके Confirmation Page डाउनलोड कर लें।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में सामान्यतः रजिस्ट्रेशन, एप्लीकेशन फॉर्म, डॉक्यूमेंट अपलोड और शुल्क भुगतान जैसे चरण शामिल होते हैं।

आवेदन से पहले किन बातों का ध्यान रखें ?

Bihar STET 2026 का फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवार इन बातों की जांच कर लें:

  • अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधित विषय से मिलाएं।
  • Paper-I या Paper-II का सही चुनाव करें।
  • नाम, माता-पिता का नाम और जन्मतिथि प्रमाण-पत्र के अनुसार भरें।
  • फोटो और हस्ताक्षर निर्धारित साइज/फॉर्मेट में रखें।
  • जाति/PwD जैसे प्रमाण-पत्र की वैधता जांचें।
  • आवेदन शुल्क जमा होने के बाद भुगतान स्थिति जरूर देखें।
  • Final Submit के बाद Confirmation Page सुरक्षित रखें।
  • अंतिम तारीख 31 अगस्त 2026 तक आवेदन पूरा करें।

STET पास करने के बाद क्या होगा ?

Bihar STET एक शिक्षक पात्रता परीक्षा है, इसलिए इसे सीधे नौकरी नियुक्ति परीक्षा समझना सही नहीं होगा। STET क्वालिफाई करने के बाद उम्मीदवार को संबंधित शिक्षक भर्ती की अधिसूचना में निर्धारित अन्य पात्रता और चयन प्रक्रिया को पूरा करना पड़ सकता है।

STET प्रमाण-पत्र आपके लिए शिक्षक भर्ती में पात्रता का महत्वपूर्ण आधार बन सकता है, लेकिन केवल STET पास करना अपने आप में सरकारी शिक्षक पद पर नियुक्ति की गारंटी नहीं है। यही कारण है कि उम्मीदवार को STET के साथ-साथ आगामी शिक्षक भर्ती परीक्षाओं की तैयारी भी जारी रखनी चाहिए।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त से शुरू होने के बाद अंतिम सप्ताह तक इंतजार न करें। पहले पात्रता जांचें, फिर अपने विषय के अनुसार पेपर चुनें और उसके बाद ही आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

STET की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को परीक्षा पैटर्न के अनुसार विषयवार तैयारी, पिछले प्रश्नपत्रों का अभ्यास और नियमित मॉक टेस्ट पर ध्यान देना चाहिए। चूंकि परीक्षा CBT मोड में होती है और उपलब्ध जानकारी के अनुसार नेगेटिव मार्किंग नहीं है, इसलिए समय प्रबंधन भी तैयारी का अहम हिस्सा रहेगा।

Bihar STET 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *