Latest JobsNaukari

RCF Kapurthala Apprentice Vacancy 2026 : कुल 734 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा ऐसे होगा चयन, अभ्यार्थी 05 सितंबर तक करें आवेदन

Last Updated on 16/08/2026 11:49 AM by Prashant Shahi

RCF Kapurthala Apprentice Vacancy 2026 : भारतीय रेलवे में अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त करने या तकनीकी क्षेत्र से जुड़कर अपने करियर की शुरुआत करने वाले युवाओं के लिए रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला नें विभिन्न ट्रेडों में अपरेंटिस ट्रेनिंग के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमें 10वीं एवं संबंधित ट्रेड से ITI योग्यता रखने वाले उम्मीदवार भाग ले सकते हैं।

ऐसे में योग्य उम्मीदवार आरसीएफ की ऑफिसियल पोर्टल के जरिए 05 सितम्बर 2026 तक अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। इस भर्ती में 734 पदों पर अपरेंटिस ट्रेनिंग के लिए अभ्यर्थियों का चयन सामान्य प्रतियोगी परीक्षा के बजाय मेरिट आधारित प्रक्रिया से किया जाएगा।

आरसीएफ कपूरथला अपरेंटिस भर्ती 2026 : आवेदन जारी

रेल कोच फैक्ट्री, कपूरथला ने अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 अगस्त 2026 से शुरू कर दिया है। आरसीएफ द्वारा जारी सूचना में अपरेंटिस के लिए कुल 734 ट्रेनिंग स्लॉट निर्धारित किए हैं।

पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 05 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन से पहले पात्रता, आईटीआई ट्रेड की जानकारी एवं अन्य विवरण को समझकर अंतिम तिथि से पहले अपनी आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर लें।

RCF Kapurthala Apprentice Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संगठनआरसीएफ, कपूरथला
पद का नामअपरेंटिस
कुल पद734
न्यूनतम आयु15 वर्ष
योग्यता10वीं + ITI
आवेदन प्रारंभ07 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि05 सितंबर 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशनrcf.indianrailways.gov.in

अप्रेंटिस भर्ती में रिक्तियों से जुड़ी जानकारी ?

RCF Kapurthala Apprentice Vacancy 2026 के तहत कुल 734 अप्रेंटिस पद उपलब्ध हैं। इन पदों पर विभिन्न तकनीकी ट्रेड के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सीटों का आवंटन संबंधित ट्रेड और निर्धारित श्रेणियों के अनुसार किया गया है।

ट्रेड का नामकुल रिक्तियां
फिटर180
वेल्डर220
मशीनिस्ट60
पेंटर40
कारपेंटर40
इलेक्ट्रीशियन110
एसी एवं रेफ्रिजरेशन मैकेनिक44
मोटर व्हीकल मैकेनिक20
इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक20
कुल734

कौन कर सकता है आवेदन ?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का निर्धारित शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता पूरी करना जरूरी है। यह भर्ती मुख्य रूप से ऐसे अभ्यर्थियों के लिए है जिन्होंने 10वीं कक्षा के साथ संबंधित ट्रेड में ITI/NTC की योग्यता हासिल की है।

  • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना।
  • कक्षा 10वीं में कम से कम 50% अंक अनिवार्य हैं।
  • संबंधित ट्रेड में ITI/NTC प्रमाण-पत्र होना आवश्यक है।
  • CGPA वाले उम्मीदवार : CGPA होने पर CGPA × 9.5 के आधार पर प्रतिशत निर्धारित किया जाएगा। उदाहरण के लिए 7.4 CGPA = 70.3%

आयु सीमा एवं आयु में छूट

RCF Kapurthala Apprentice 2026 में उम्मीदवार की आयु की गणना 05 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। साथ ही आरक्षित एवं विशेष श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।

  • न्यूनतम आयु : 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 24 वर्ष
    • SC/ST : 5 वर्ष की छूट।
    • OBC : 3 वर्ष की छूट।
    • PwD : 10 वर्ष की छूट।
  • पूर्व सैनिक : सेवा अवधि के अनुसार अतिरिक्त 10 वर्ष तक + 3 वर्ष की छूट
  • SC/ST और OBC उम्मीदवारों को आयु से संबंधित वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/महिलाकोई आवेदन शुल्क नहीं
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

चयन प्रक्रिया

अधिकारिक अधिसूचना में उपलब्ध जानकारी अनुसार चयन प्रक्रिया के प्रमुख चरण इस प्रकार हैं।

  • मेरिट लिस्ट : उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं और संबंधित ट्रेड में ITI में प्राप्त अंकों के औसत के आधार पर तैयार की जाएगी। विभिन्न यूनिट और ट्रेड के अनुसार मेरिट सूची जारी की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : मेरिट में शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को निर्धारित तिथि पर मूल शैक्षणिक, ITI, जाति एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा।
  • चिकित्सा परीक्षण : दस्तावेज सत्यापन में योग्य पाए गए उम्मीदवारों का मेडिकल परीक्षण रेलवे द्वारा निर्धारित मेडिकल मानकों के  स्वास्थ्य संबंधित परीक्षण किया जाएगा।
  • फाइनल चयन : दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल में निर्धारित शर्तें पूरी करने वाले अभ्यार्थी को अप्रेन्टिस ट्रैनिंग के लिए अंतिम रूप से चयनित या नियुक्त किया जाएगा।

मेरिट लिस्ट कैसे तैयार होगी ?

मेरिट लिस्ट ट्रेड और श्रेणी के अनुसार तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों से तैयार औसत प्रतिशत के आधार पर डेस्केन्डिंग (घटते) आर्डर में रखा जाएगा। इसके लिए दोनों परीक्षाओं में प्राप्त प्रतिशत को जोड़कर 2 से विभाजित किया जाएगा।

तैयार की गई मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड और श्रेणी के अनुसार शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। समान मेरिट अंक होने की स्थिति में नियम अनुसार अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद डॉक्यूमेंट सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन से पहले उम्मीदवारों को आवश्यक दस्तावेजों तैयार रखने होंगे। आमतौर पर निम्न दस्तावेज शामिल हो सकते हैं।

  • कक्षा 10वीं की मार्कशीट
  • आईटीआई मार्कशीट
  • संबंधित ITI/NTC सर्टिफिकेट
  • आधार/अन्य वैध पहचान-पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • स्कैन किया हुआ हस्ताक्षर
  • अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र
  • सक्रिय मोबाईल नंबर & ईमेल

दस्तावेज सत्यापन के समय उम्मीदवारों को वैध डॉक्यूमेंट साथ लेकर जाना पड़ सकता है। इसलिए आवेदन के समय अपलोड किए गए दस्तावेज और ओरिजिनल प्रमाणपत्र में जानकारी समान होनी चाहिए।

RCF Kapurthala Apprentice Vacancy : आवेदन फॉर्म कैसे भरें ?

योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्न प्रक्रिया अपना सकते हैं।

  1. पहले RCF कपूरथला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर अपरेंटिस भर्ती 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. अब फॉर्म में 10वीं/ITI की शैक्षणिक जानकारी सावधानी से भरें।
  6. संबंधित ट्रेड का चयन करके जानकारी को सही से दर्ज करें।
  7. फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी जांचकर फाइनल सबमिट करें।

RCF Kapurthala Apprentice Salary : स्टाइपेंड

चयनित उम्मीदवारों को आरसीएफ कपूरथला में संबंधित ट्रेड के अनुसार अपरेंटिस ट्रेनिंग दी जाएगी। ट्रेनिंग की अवधि और स्टाइपेंड अप्रेंटिसशिप नियम तथा संबंधित अधिसूचना में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार लागू होंगे।

  • ट्रेनिंग अवधि : संबंधित ट्रेड के अनुसार निर्धारित अवधि तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • प्रशिक्षण स्थान : RCF Kapurthala के निर्धारित कार्यस्थल पर प्रशिक्षण होगा।
  • स्टाइपेंड : प्रशिक्षण अवधि में पात्र प्रशिक्षु को लागू अप्रेंटिसशिप नियम के अनुसार स्टाइपेंड मिलेगा।

यह भर्ती क्यों महत्वपूर्ण है ?

यह उन युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो ITI के बाद रेलवे जैसे बड़े औद्योगिक संस्थान में व्यावहारिक प्रशिक्षण और तकनीकी अनुभव हासिल करना चाहते हैं। चयन में लिखित परीक्षा के बजाय मेरिट को आधार बनाया जाना उन अभ्यर्थियों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जिनके 10वीं और ITI में अच्छे अंक हैं। इससे स्किल्स के साथ भविष्य की तकनीकी जॉब के लिए बेहतर आधार तैयार होगा।

RCF Kapurthala Apprentice Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

RCF Kapurthala Apprentice Vacancy 2026 : FAQs

Q1. RCF Kapurthala Apprentice Vacancy 2026 में कुल कितने पद हैं ?
उत्तर : अपरेंटिस भर्ती के तहत कुल 734 ट्रेनिंग स्लॉट पर चयन किया जाएगा। ये सीटें अलग-अलग तकनीकी ट्रेड के लिए निर्धारित हैं।

Q2. RCF Kapurthala Apprentice 2026 के लिए आवेदन तिथि क्या हैं ?
उत्तर : ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 07 अगस्त 2026 से 05 सितम्बर 2026 तक निर्धरित हैं।

Q3. क्या RCF Kapurthala Apprentice Recruitment 2026 में लिखित परीक्षा होगी ?
उत्तर : नहीं। इस भर्ती में लिखित परीक्षा नहीं होगी। उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं और ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

Q4. RCF Kapurthala Apprentice में चयन होने के बाद क्या मिलेगा ?
उत्तर : चयनित उम्मीदवारों को संबंधित ट्रेड में ट्रेनिंग दी जाएगी और लागू नियमों के अनुसार मंथली स्टाइपेंड भी मिलेगा।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *