ResultNaukari

Bihar Police Prohibition Constable Result 2026 : घोषित, अभी करें अपना रॉल नंबर चेक, यहां देखें PDF और आगे की प्रक्रिया

Last Updated on 19/08/2026 4:34 PM by Prashant Shahi

Bihar Police Prohibition Constable Result 2026 : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार ने विज्ञापन संख्या 03/2025 के तहत आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और चलंत दस्ता सिपाही के पद शामिल हैं। लिखित परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी CSBC की वेबसाइट पर जारी रिजल्ट में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

लिखित परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होने वाले अभ्यर्थियों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण PET/PST के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसलिए रिजल्ट में अपनी चयन स्तिथि देखने के साथ-साथ उम्मीदवारों के लिए आगे की शारीरिक परीक्षा से जुड़ी तैयारी शुरू करना भी जरूरी है।

Bihar Police Prohibition Constable Result 2026 : लेटेस्ट अपडेट

सीएसबीसी ने मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर और चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4,236 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम 18 अगस्त को अधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। लिखित परीक्षा के आधार पर कुल 19681 उम्मीदवारों को आगे शारीरिक दक्षता और शारीरिक मानक परिक्षण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

अभ्यर्थी अब रिजल्ट PDF में अपने रोल नंबर की जाँच कर यह पुष्टि करनी होगी कि वे अगले चरण के लिए योग्य हुए हैं या नहीं। रिजल्ट के बाद उम्मीदवार अब PET/PST से संबंधित तिथि, एडमिट कार्ड व निर्देशों के लिए CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Bihar Police Prohibition Constable Result 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती बोर्डकेंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार
भर्ती का नाम मद्य निषेध, जेल वार्डर, चलंत दस्ता सिपाही भर्ती 2026
विज्ञापन संख्या03/2025
कुल संबंधित पद4,236
परीक्षा की तिथि14 – 17 जून 2026
रिजल्ट जारी होने की तिथि18 अगस्त 2026
रिजल्ट मोडऑनलाइन PDF
आधिकारिक वेबसाइटcsbc.bihar.gov.in

परीक्षा और चयन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

बिहार पुलिस मद्य निषेध सिपाही, जेल वार्डर एवं चलंत दस्ता सिपाही के कुल 4236 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 14 और 17 जून 2026 को आयोजित हुई थी। इस भर्ती के लिए 11,04,473 आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 5,34,669 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। लिखित परीक्षा के परिणाम में 21,749 उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा व शारीरिक मानक परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

Bihar Police Prohibition Constable Result 2026 कैसे चेक करें?

रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को किसी अलग लॉगिन या जटिल प्रक्रिया की जरूरत नहीं है। रिजल्ट PDF डाउनलोड करके उसमें अपना रोल नंबर खोजा जा सकता है।

  1. सबसे पहले CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होम पेज पर Results या संबंधित भर्ती के रिजल्ट लिंक को खोजें।
  3. विज्ञापन संख्या 03/2025 से संबंधित रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  4. रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुलने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
  5. PDF में रॉल नंबर खोजने के लिए “सर्च” विकल्प का इस्तेमाल करें।
  6. रोल नंबर मिलने पर अपनी PET/PST के लिए चयन स्थिति जांचें।
  7. रिजल्ट का प्रिंटआउट भविष्य की चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।

ध्यान रखें : केवल किसी सोशल मीडिया पोस्ट या अनधिकृत वेबसाइट पर दिखाई गई चयन सूची को अंतिम न मानें। रिजल्ट की पुष्टि CSBC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध PDF से ही करें।

रिजल्ट PDF में क्या-क्या जानकारी मिलेगी ?

Bihar Police Prohibition Constable Result 2026 की PDF मुख्य रूप से लिखित परीक्षा के बाद अगले चरण के लिए सफल उम्मीदवारों की सूची देखने के लिए महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार PDF में सामान्यतः निम्न जानकारी देख सकते हैं।

  • भर्ती का विज्ञापन संख्या।
  • परीक्षा से संबंधित पदों की जानकारी।
  • लिखित परीक्षा परिणाम से संबंधित सूचना।
  • शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों के रोल नंबर।
  • भर्ती के अगले चरण से संबंधित निर्देश।
  • CSBC की ओर से जारी आवश्यक नोटिस या निर्देश।

इसलिए PDF डाउनलोड करने के बाद सिर्फ अपना रोल नंबर देखना ही पर्याप्त नहीं है। उम्मीदवारों को PDF में दिए गए सभी निर्देशों को भी ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।

रिजल्ट के बाद क्या होगा ?

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मापदंड परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसके लिए CSBC की ओर से अलग से तारीख, स्थान और ई-एडमिट कार्ड की सूचना जारी की जाएगी। PET/PST में सफल अभ्यर्थियों को आगे दस्तावेज सत्यापन और अन्य चयन प्रक्रियाओं से गुजरना होगा। अंतिम चयन सभी चरणों में पात्रता पूरी करने के आधार पर किया जाएगा।

Bihar Police Prohibition Constable Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Bihar Police Prohibition Constable Result 2026 : FAQs

Q1. Bihar Police Prohibition Constable Result 2026 कहां चेक करें ?
उत्तर : उम्मीदवार अपना रिजल्ट केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

Q2. Bihar Police Prohibition Constable Result PDF में रोल नंबर कैसे खोजें ?
उत्तर : रिजल्ट PDF डाउनलोड करने के बाद मोबाइल या कंप्यूटर में Search/Find विकल्प से अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।

Q3. Bihar Police Prohibition Constable Result में रोल नंबर आने के बाद क्या होगा ?
उत्तर : लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण PET/PST के लिए बुलाया जाएगा।

Q4. Bihar Police Constable Result में रोल नंबर नहीं है तो क्या करें ?
उत्तर : यदि रिजल्ट PDF में आपका रोल नंबर नहीं मिलता है, तो जारी सूची के अनुसार आप अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हुए हैं।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *