Latest JobsNaukari

Bank of Baroda LBO Vacancy 2026 : कुल 2482 पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू, 07 सितंबर तक करें अप्लाई, पूरी डीटेल

Last Updated on 19/08/2026 11:01 AM by Prashant Shahi

Bank of Baroda LBO Vacancy 2026 : बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर के पदों पर भर्ती का अधिसूचना जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न राज्यों में कुल 2,482 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया आज 18 अगस्त 2026 से ही शुरू होगी एवं अभ्यर्थी 7 सितंबर 2026 तक अधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर सकते हैं।

यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जिनके पास ग्रेजुएशन के साथ निर्धारित बैंकिंग में ऑफिसर लेवल का आवश्यक अनुभव भी है। इसलिए आवेदन करने से पहले पात्रता, अनुभव और जिस राज्य के लिए आवेदन करना है उसकी स्थानीय भाषा की शर्त को समझना जरूरी है।

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 : Latest Update

बैंक ऑफ़ बड़ौदा स्थानीय बैंक अधिकारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन विंडो अभी एक्टिव हो गया हैं। बैंक ने 18 अगस्त को भर्ती विज्ञापन जारी करने के साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के लिए 07 सितंबर 2026 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती में लोकल बैंक ऑफिसर के JMG/Scale-I पदों के लिए कुल 2,482 रिक्तियां घोषित की गई हैं।

ऑनलाइन परीक्षा की तारीख बैंक द्वारा अभी अलग से जारी की जाएगी, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती हैं, कि आवेदन पूरा करने से पहले नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी जानकारी को जाँच करने के साथ बैंक की अधिकारिक वेबसाइट पर अगली सूचना के लिए नजर बनाए रखें।

Bank of Baroda LBO Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संस्था का नामबैंक ऑफ़ बड़ौदा
विज्ञापन संख्याBOB/HRM/REC/ADVT/2026/16
पद का नाम लोकल बैंक ऑफिसर (JMG/Scale-I)
कुल पद2482
आवेदन मोडऑनलाइन
शैक्षणिक योग्यतास्नातक + 01 वर्ष अनुभव
आयु सीमा21 – 30 वर्ष
आवेदन शुरू की तिथि18 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटbankofbaroda.bank.in

पद का विवरण

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एलबीओ (JMG/S-I) के कुल 2,482 पद घोषित किए हैं। अधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार ये वैकंसी 20 राज्यों/केंद्र शासित क्षेत्रों में बांटी गई हैं। इस भर्ती में उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकता है। इसमें श्रेणी अनुसार रिक्तियों का विवरण निम्न प्रकार हैं।

श्रेणीकुल रिक्तियां
अनुसूचित जाति358
अनुसूचित जनजाति240
ओबीसी600
ईडब्लूएस303
सामान्य981
कुल2,482

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ ही निर्धारित बैंकिंग अनुभव भी अनिवार्य है। पात्रता संबंधित पूरी जानकारी अधिकारिक नोटिफिकेशन में देखें।

  • किसी भी विषय में ग्रेजुएशन डिग्री।
  • कमर्शियल बैंक में अधिकारी के रूप में कम से कम 1 वर्ष का अनुभव।
  • बैंक अनुभव स्नातक के बाद का होना चाहिए।
  • जिस राज्य के लिए आवेदन किया हैं, उसकी स्थानीय भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य।

आयु सीमा

Bank of Baroda LBO Vacancy 2026 के लिए आवेदक की आयु सीमा 01 अगस्त 2026 तक निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 21 वर्ष।
  • अधिकतम आयु : 30 वर्ष।
  • पात्र वर्गों को अधिकतम उम्र में छूट।
    • ओबीसी : 03 वर्ष
    • एससी/एसटी : 05 वर्ष
  • आयु की गणना निर्धारित 01 अगस्त 2026 के आधार पर होगी।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹850/- रुपये
एससी/एसटी/दिव्यांग/महिला₹175/- रुपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

BOB LBO Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। प्रत्येक चरण अनुसार चयन प्रक्रिया की जानकारी निम्नलिखित प्रकार हैं।

  • ऑनलाइन परीक्षा : लिखित परीक्षा में रीजनिंग, क्वांटिटेटिव एप्टीटुड, अंग्रेजी भाषा, बैंकिंग ज्ञान और सामान्य/अर्थव्यवस्था जानकारी से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
  • भाषा दक्षता परीक्षा : उम्मीदवार की संबंधित राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा ज्ञान को पढ़ने, लिखने और समझने की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।
  • साइकोमेट्रिक टेस्ट : उम्मीदवार के व्यक्तित्व, व्यवहार, मानसिक क्षमता और नौकरी के लिए उपयुक्तता का आकलन करने के लिए यह मूल्यांकन किया जाएगा।
  • ग्रुप डिस्कशन : उम्मीदवार की कम्युनिकेशन स्किल, विचार प्रस्तुत करने की क्षमता, विषय की समझ और समूह में प्रभावी ढंग से चर्चा करने की योग्यता देखी जाएगी।
  • व्यक्तिगत साक्षत्कार : अंतिम चरण में उम्मीदवार के ज्ञान, बैंकिंग समझ, अनुभव, कम्युनिकेशन स्किल एवं स्थानीय बैंक ऑफिसर पद के लिए योग्यता का मूल्यांकन किया जाएगा।
  • फाइनल चयन : सभी निर्धारित चयन चरणों में प्रदर्शन और निर्धारित पात्रता के आधार पर राज्य अनुसार एवं श्रेणी अनुसार अंतिम चयन किया जाएगा।

Bank of Baroda LBO Salary 2026 : वेतनमान

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में स्थानीय बैंक अधिकारी का पद JMG/S-I ऑफिसर स्तर का होता है, इसलिए इसमें शुरुआती वेतन के साथ बैंकिंग सेक्टर में आगे बढ़ने के अच्छे अवसर मिलते हैं। बेसिक पे ₹48,480 से ₹85,920 के वेतनमान में है। इसके अतिरिक्त बैंक के नियमों के अनुसार विभिन्न भत्ते और लाभ मिल सकते हैं।

  • Basic Pay : ₹48,480 से ₹85,920
  • पद स्तर : JMG/S-I
  • अन्य लाभ : लागू अन्य भत्ते एवं बैंकिंग लाभ

आवश्यक दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप और निर्देशों के अनुसार आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी तैयार रखनी चाहिए। सामान्यतः आवेदन के लिए ये दस्तावेज जरूरी हो सकते हैं :

  • स्नातक की मार्कशीट और डिग्री
  • अनुभव प्रमाण-पत्र
  • जन्मतिथि प्रमाण-पत्र/10वीं की मार्कशीट
  • जाति प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • EWS प्रमाण-पत्र (पात्र EWS के लिए)
  • PwBD/दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अभ्यर्थी का हस्ताक्षर
  • सक्रिय मोबाईल नंबर एवं ईमेल आईडी
  • वैध मूल पहचान-पत्र
  • अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्र

Bank of Baroda LBO Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

आवेदन की सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार समझी जा सकती है, और इसके अनुसार आवेदन किया जा सकता हैं।

  1. सबसे पहले बैंक ऑफ़ बड़ौदा की ऑफिसियल पोर्टल पर जाए।
  2. होमपेज पर “Career या Current Opportunities सेक्शन में जाएं।
  3. विज्ञापन BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16 लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब New Registration पर क्लिक करके आवेदन फॉर्म को खोलें।
  5. फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अनुभव संबंधी डिटेल को भरें।
  6. निर्धारित राज्य व श्रेणी को चुनें। एवं जानकारी का सत्यापन पूरा करें।
  7. अब आवश्यक दस्तावेज अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. फॉर्म में भरे गए जानकारी को वेरीफाई करके फाइनल सबमिट कर दें।

यह भर्ती क्यों महत्वपूर्ण हैं ?

बैंक ऑफ़ बड़ौदा में एलबीओ की भर्ती 2,482 ऑफिसर लेवल पदों के कारण बैंकिंग सेक्टर में एक बड़ा अवसर है। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण है, जो ग्रेजुएशन के साथ बैंकिंग क्षेत्र में अधिकारी के रूप में आवश्यक अनुभव रखते हैं और अपने करियर को पब्लिक सेक्टर बैंकिंग में आगे बढ़ाना चाहते हैं।

JMG/Scale-I पद पर नियुक्ति से बैंकिंग संचालन, कस्टमर हैंडलिंग औरमैनेजमेंट का अनुभव मिलता है। आगे प्रदर्शन और प्रमोशन नियम के आधार पर उच्च ऑफिसर ग्रेड तक बढ़ने के अवसर, बेहतर जिम्मेदारियां और बैंकिंग क्षेत्र में दीर्घकालिक करियर ग्रोथ मिल सकती है।

Bank of Baroda LBO Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Bank of Baroda LBO Vacancy 2026 : FAQs

Q1. Bank of Baroda LBO Vacancy 2026 के लिए आवेदन कब शुरू हुआ है ?
उत्तर :
आवेदन 18 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। योग्य उम्मीदवार अंतिम तारीख 7 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Q2. Bank of Baroda LBO Vacancy के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है ?
उत्तर : उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होनी चाहिए।

Q3. क्या फ्रेशर Bank of Baroda LBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं ?
उत्तर : नहीं। केवल ग्रेजुएशन होना पर्याप्त नहीं। अभ्यर्थी के पास कमर्शियल बैंक में ऑफिसर रूप मे 01 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।

Q4. क्या उम्मीदवार एक से अधिक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं ?
उत्तर : नहीं। उम्मीदवार केवल एक राज्य के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसलिए राज्य का चुनाव करने से पहले पात्रता की जांच कर लें।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *