Latest JobsNaukari

RRC ECOR Apprentice Recruitment 2026 : आवेदन लिंक एक्टिव, जानें योग्यता, फीस, चयन प्रक्रिया और स्टाइपेंड

Last Updated on 25/08/2026 6:02 PM by Prashant Shahi

RRC ECOR Apprentice Recruitment 2026 : ईस्ट कोस्ट रेलवे के अंतर्गत रेलवे भर्ती सेल भुवनेश्वर ने अपरेंटिस भर्ती 2026 के लिए 1,599 प्रशिक्षण स्लॉट का अधिसूचना जारी किया है। योग्य अभ्यार्थी 26 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक अपना ऑनलाइन आवेदन जमा का सकेंगे। इस भर्ती से 25 निर्धारित ट्रेडों में ईस्ट कोस्ट रेलवे के विभिन्न डिवीजन और वर्कशॉप में अप्रेंटिस प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

खास बात यह है, कि इस भर्ती में चयन के लिए कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा। बल्कि चयन मैट्रिकुलेशन के अंकों पर आधारित मेरिट से किया जाएगा। इसलिए 10वीं और ITI योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह भर्ती एक सुनहरा अवसर है।

आरआरसी अपरेंटिस भर्ती 2026 : आवेदन लिंक सक्रीय

रेलवे भर्ती सेल, भुवनेश्वर द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार अपरेंटिस भर्ती का आवेदन लिंक आज 26 अगस्त से एक्टिव कर दिया गया है। अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अब अपना आवेदन फॉर्म 15 सितंबर 2026 तक जमा कर सकते हैं। इस भर्ती से ECOR के विभिन्न डिवीजन और वर्कशॉप में 1,599 अपरेंटिस स्लॉट पर प्रशिक्षण के लिए चयन किया जाएगा।

आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अपनी आयु, 10वीं के अंकों और संबंधित ITI यूनिट/ट्रेड की पात्रता अवश्य जांच लें। रेलवे ने अभ्यर्थियों को अंतिम तारीख का इंतजार न करने और संभावित तकनीकी समस्या से बचने के लिए समय रहते आवेदन जमा करने की सलाह दी है।

RRC ECoR Apprentice Recruitment 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संगठनईस्ट कोस्ट रेलवे, भुवनेश्वर
पद का नामअपरेंटिस
विज्ञापन संख्याECoR/Pers/RRC/Act Apprentice/2026
कुल प्रशिक्षण स्लॉट1,599
कुल ट्रेड25 निर्धारित ट्रेड
न्यूनतम आयु15 वर्ष
योग्यता10वीं + ITI
आवेदन प्रारंभ26 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 सितंबर 2026
आधिकारिक नोटिफिकेशनindianrailways.gov.in

RRC ECOR Apprentice Vacancy 2026 : 1,599 पदों का विवरण

RRC ECoR Apprentice Recruitment 2026 में कुल 1,599 अप्रेंटिस प्रशिक्षण स्लॉट अलग-अलग यूनिट/डिवीजन और वर्कशॉप में बांटे गए हैं। यूनिट-वाइज पदों का विवरण नीचे दिया गया है। अलग-अलग ट्रेड और श्रेणी अनुसार सीटों का विवरण अधिसूचना में देखें।

यूनिट/डिवीजनकुल पद
कैरिज रिपेयर वर्कशॉप, मंकेश्वर (भुवनेश्वर)250
आरजी़डीए डिवीजन292
खुर्दा रोड डिवीजन
(ELS, Angul एवं IOH Depot)
773
संबलपुर डिवीजन262
ईस्ट कोस्ट रेलवे मुख्यालय, भुवनेश्वर22
कुल1,599

RRC ECOR Apprentice से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियाँ

घटनातारीख
नोटिफिकेशन जारी की तिथि21 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू26 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि15 सितंबर 2026
मेरिट लिस्ट/चयन सूचीबाद में जारी होगी
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशनबाद में सूचित किया जाएगा

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार ने 10+2 प्रणाली के अंतर्गत किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ उत्तीर्ण की होनी चाहिए। इसके साथ उम्मीदवार के पास संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से संबद्ध ITI प्रमाणपत्र होना आवश्यक है।

  • किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (Matriculation) पास।
  • 10वीं में न्यूनतम 50% अंक।
  • संबंधित ट्रेड में NCVT/SCVT से मान्यता प्राप्त ITI प्रमाणपत्र।

महत्वपूर्ण बात यह है कि निर्धारित योग्यता अधिसूचना की तारीख 21 अगस्त 2026 तक पूरी होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों का बोर्ड या ITI परिणाम उस तारीख तक घोषित नहीं हुआ था, उन्हें इस भर्ती में पात्र नहीं माना जाएगा।

आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के आयु की गणना आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। साथ ही आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

  • न्यूनतम आयु : 15 वर्ष
  • अधिकतम आयु : 24 वर्ष
    • SC/ST : 05 वर्ष की छूट
    • OBC : 03 वर्ष की छूट
    • PwD : 10 वर्ष की छूट
  • आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु से संबंधित वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹100/- रूपये
एससी/एसटी/महिला/दिव्यांगकोई आवेदन शुल्क नहीं
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

RRC ECOR Apprentice Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए खास है जो रेलवे में अप्रेंटिस प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं, क्योंकि इसमें चयन बिना लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के होगा। चयन प्रक्रिया सामान्यतः निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी।

  • मेरिट लिस्ट : उम्मीदवारों की मेरिट 10वीं और संबंधित ट्रेड में ITI में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। विभिन्न यूनिट और ट्रेड के अनुसार मेरिट सूची जारी की जाएगी।
  • दस्तावेज सत्यापन : मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवारों को मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ITI सर्टिफिकेट, पहचान पत्र एवं आवश्यक अन्य दस्तावेजों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट : दस्तावेज सत्यापन के बाद उम्मीदवारों को रेलवे द्वारा निर्धारित मेडिकल फिटनेस मानकों के अनुसार स्वास्थ्य संबंधित परीक्षण से गुजरना होगा।
  • फाइनल चयन : सभी चरण पूरा करने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा, उन्हें संबंधित रेलवे डिवीजन में अप्रेन्टिस के रूप में प्रशिक्षण के लिए नियुक्त किया जाएगा।

चयन के लिए मेरिट सूची कैसे तैयार की जाएगी ?

अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं होगा। मेरिट तैयार करते समय 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के प्रतिशत को आधार बनाया जाएगा और सभी विषयों के अंक गणना में शामिल होंगे।

न्यूनतम 50% अंक वाले पात्र उम्मीदवारों को मेरिट में शामिल किया जाएगा। समान अंक होने पर अधिक उम्र वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा।

RRC ECoR Apprentice में स्टाइपेंड कितना मिलेगा ?

चयनित अभ्यर्थियों को अप्रेंटिस प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड का भुगतान Apprentices Act, 1961 और रेलवे बोर्ड के नियमों के अनुसार किया जाएगा। आधिकारिक नोटिफिकेशन में स्टाइपेंड की कोई निश्चित राशि निर्धारित नहीं की गई है।

  • अनुमानित स्टाइपेंड : लगभग ₹9,600 से ₹12,300 रुपये प्रति माह
  • यह स्टाइपेंड प्रशिक्षण के दौरान स्थायी कर्मचारी की सैलरी नहीं है।
  • ट्रेनिंग अवधि : ट्रेड के अनुसार निर्धारित अवधि तक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

RRC ECoR Apprentice Recruitment 2026 : आवेदन कैसे करें ?

योग्य उम्मीदवार नीचे दिए चरणों के माध्यम से अपना ऑनलाइन आवेदन सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।

  1. पहले ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर अपरेंटिस भर्ती 2026 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  4. पंजीकरण के बाद प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड से लॉगिन करें।
  5. अब फॉर्म में 10वीं/ITI की शैक्षणिक जानकारी सावधानी से भरें।
  6. संबंधित ट्रेड का चयन करके जानकारी को सही से दर्ज करें।
  7. अपना फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन शुल्क जमा करें।
  8. आवेदन फॉर्म में सभी जानकारी जांचकर फाइनल सबमिट करें।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

ऑनलाइन आवेदन करते समय उम्मीदवारों को अपनी योग्यता और श्रेणी से संबंधित दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

  • 10वीं कक्षा की मार्कशीट
  • ITI की मार्कशीट/NTC प्रमाण-पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • हस्ताक्षर की स्कैन कॉपी
  • आधार कार्ड/अन्य वैध पहचान पत्र
  • जाति प्रमाण-पत्र (SC/ST के लिए)
  • OBC के लिए OBC-NCL प्रमाण-पत्र
  • EWS के लिए वैध आय सर्टिफिकेट
  • दिव्यांगता प्रमाण-पत्र
  • मोबाईल नंबर एवं ईमेल आईडी

यह भर्ती किन उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण हैं ?

यह अप्रेंटिस प्रशिक्षण मुख्य रूप से 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI योग्यता रखने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है, जो रेलवे के तकनीकी कार्यों में व्यावहारिक प्रशिक्षण और अनुभव हासिल करना चाहते हैं।

लगभग 15 से 24 वर्ष की आयु सीमा वाले पात्र अभ्यार्थी विशेषकर जिनके 10वीं में अच्छे अंक हैं वे आवेदन पर विचार कर सकते हैं क्योंकि चयन मैट्रिक के अंकों पर आधारित मेरिट से होगा। हालांकि, इसे स्थायी रेलवे नौकरी न समझें।

RRC ECR Apprentice Recruitment 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदनयहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

RRC ECR Apprentice Recruitment 2026 : FAQs

Q1. RRC ECOR Apprentice Recruitment के लिए आवेदन कब से शुरू है ?
उत्तर : आवेदन 26 अगस्त 2026 से शुरू हो गया है। पात्र उम्मीदवार निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

Q2. RRC ECoR Apprentice के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
उत्तर : मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं में 50% अंक प्राप्त करने वाले तथा संबंधित ट्रेड में ITI योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Q3. क्या RRC ECoR Apprentice Vacancy में लिखित परीक्षा भी होगी ?
उत्तर : नहीं। इस भर्ती में लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के बजाय निर्धारित नियमों के अनुसार मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

Q4. क्या RRC ECOR Apprentice Recruitment से रेलवे में स्थायी नौकरी है ?
उत्तर : नहीं। यह अप्रेंटिस प्रशिक्षण है। और इसमें प्रशिक्षण पूरा होने के बाद नियमित सरकारी नौकरी मिलने की स्वतः गारंटी नहीं होती।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *