ResultNaukari

SBI Apprentice Result 2026 : जारी, चयनित अभ्यर्थियों की सूची यहां से करें डाउनलोड, जानें आगे क्या होगा ?

Last Updated on 26/08/2026 9:36 AM by Prashant Shahi

SBI Apprentice Result 2026 : भारतीय स्टेट बैंक ने अपरेंटिस भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत 7150 अपरेंटिस पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी SBI की अधिकारिक पोर्टल पर जारी सूची में अपना रोल नंबर चेक करके यह पता लगा सकते हैं कि उन्हें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है या नहीं।

इसलिए रिजल्ट देखने के साथ उम्मीदवारों के लिए यह समझना जरूरी है, कि चयन सूची में रोल नंबर आने के बाद उन्हें उन्हे आगे क्या करना है, अगला चरण कौन-सा होगा एवं किन दस्तावेजों या पात्रता शर्तों को पूरा करना आवश्यक रहेगा।

SBI Apprentice Result 2026 : हुआ घोषित

एसबीआई ने अपरेंटिस भर्ती के लिए 11 जुलाई 2026 को आयोजित परीक्षा का रिजल्ट 25 अगस्त 2026 से उपलब्ध करा दिया है। रिजल्ट PDF में उन अभ्यर्थियों के रोल नंबर शामिल हैं जो लिखित परीक्षा के बाद अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट हुए हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए सबसे पहले यह जानना जरूरी है, कि रोल नंबर का चयनित सूची में होना अंतिम चयन नहीं है। शॉर्टलिस्टेड अभ्यार्थी को स्थानीय भाषा टेस्ट सहित आगे की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगी।

SBI Apprentice Result 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संस्थाभारतीय स्टेट बैंक (SBI)
परीक्षा का नामएसबीआई अप्रेंटिस परीक्षा 2026
विज्ञापन संख्याCRPD/APPR/2026-27/07
कुल पद7,150
परीक्षा की तिथि11 जुलाई 2026
रिजल्ट जारी की तिथि25 अगस्त 2026
अगला चरणLocal Language Test
आधिकारिक वेबसाइटsbi.bank.in

SBI Apprentice Result Direct Link : डायरेक्ट लिंक

रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को SBI Careers सेक्शन में उपलब्ध भर्ती परिणाम लिंक पर जाना होगा। रिजल्ट PDF में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर दिए गए हैं। उम्मीदवार इस डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

एसबीआई अप्रेंटिस रिजल्ट 2026 : यहाँ क्लिक करें

ध्यान दें: रिजल्ट PDF में नाम की जगह रोल नंबर के आधार पर अपनी स्थिति चेक करना अधिक उपयोगी रहेगा। PDF डाउनलोड करने के बाद अपना रोल नंबर दर्ज करके तुरंत स्थिति देखी जा सकती है।

एसबीआई अप्रेंटिस रिजल्ट/स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण

उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट/स्कोरकार्ड में दर्ज सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक जांच करना चाहिए।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर
  • परीक्षा का नाम & तिथि
  • उम्मीदवार की श्रेणी
  • राज्य/सर्किल
  • विषयवार अंक
  • कुल प्राप्त अंक
  • कट-ऑफ विवरण
  • क्वालिफाइंग स्टेटस
  • रैंक/मेरिट संबंधी विवरण

नोट : SBI की जारी रिजल्ट PDF मुख्यतः प्रोविजनली चयनित उम्मीदवारों के रॉल नंबर की सूची है। व्यक्तिगत अंक, विषयवार स्कोर आदि के लिए अलग से स्कोरकार्ड उपलब्ध कराया जा सकता है।

SBI Apprentice Result 2026 : कैसे चेक करें ?

अभ्यर्थी निम्नलिखित चरणों के उपयोग से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. पहले भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर Careers सेक्शन में Current Openings में जाए।
  3. अपरेंटिस भर्ती CRPD/APPR/2026-27/07 लिंक को खोजें।
  4. अब “रिजल्ट या सिलेक्टेड कैंडिडेट” सूची लिंक पर क्लिक करें।
  5. आपकी स्क्रीन पर खुलने वाली रिजल्ट PDF को डाउनलोड करें।
  6. रिजल्ट में अपने रौल नंबर को खोजकर चयन स्थिति चेक करें।
  7. रोल नंबर मिलने पर PDF को भविष्य की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रखें।

चयनित होने के लिए आवश्यक क्वालीफाइंग अंक

SBI Apprentice परीक्षा में चयन के लिए उम्मीदवारों को कुल अंकों में से न्यूनतम प्रतिशत अंक प्राप्त करना जरूरी है। किसी एक विषय में अलग से न्यूनतम अंक निर्धारित नहीं हैं।

श्रेणी क्वालीफाइंग अंक
सामान्य60%
ईडब्लूएस60%
ओबीसी55%
एससी50%
एसटी50%
दिव्यांग50%

SBI Apprentice Expected Cut Off 2026 : कटऑफ अंक

SBI Apprentice 2026 की आधिकारिक कटऑफ राज्यवार और श्रेणीवार निर्धारित होगी। अभी उपलब्ध परीक्षा स्तर, पिछली कटऑफ और प्रतिस्पर्धा के आधार पर संभावित कटऑफ निम्न प्रकार हैं।

श्रेणीसंभावित कटऑफ
सामान्य72–78 अंक
ईडब्लूएस70–76 अंक
ओबीसी68–74 अंक
एससी60–66 अंक
एसटी55–62 अंक

नोट : SBI की अधिकारिक अधिसूचना के अनुसार मेरिट राज्य अनुसार, केटेगरी अनुसार और कुल प्राप्त अंक के आधार पर तैयार की जाती है। इसलिए अभ्यार्थी अपनी संभावित स्थिति का आकलन राज्य/श्रेणी/प्राप्त अंकों के आधार पर करें।

SBI Apprentice Result 2026 के बाद आगे की प्रक्रिया

रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों को अब स्थानीय भाषा टेस्ट के लिए तैयार रहना होगा। इसके बाद दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। संबंधित स्थानीय भाषा की 10वीं/12वीं की मार्कशीट या प्रमाण-पत्र उपलब्ध होने पर भाषा परीक्षा से छूट मिल सकता है। सभी चरणों में पात्र होने के बाद ही अप्रेन्टिस के रूप में नियुक्ति की जाएगी।

SBI Apprentice Local Language Test में क्या होगा ?

यह SBI Apprentice चयन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है। उम्मीदवार ने जिस राज्य की अप्रेन्टिस सीट के लिए आवेदन किया है, उस राज्य के लिए अधिसूचना में निर्धारित स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है।

उदाहरण के लिए, किसी राज्य के लिए हिंदी या किसी अन्य राज्य के लिए स्थानीय क्षेत्रीय भाषा निर्धारित हो सकती है। इसलिए अभ्यार्थी अपने आवेदन में चुने गए राज्य और उससे संबंधित निर्धारित भाषा की जानकारी को जरूर देखें।

उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह

  • अभ्यार्थी रिजल्ट PDF में अपना रोल नंबर ध्यान से जांचें।
  • अब Local Language Test की तैयारी अभी से शुरू करें।
  • जरूरी शैक्षणिक व पहचान संबंधी दस्तावेज तैयार रखें।
  • दस्तावेजों में नाम, जन्मतिथि और अन्य विवरण जांच लें।
  • SBI की अधिकारिक वेबसाइट पर अगली सूचना देखते रहें।
  • किसी अनधिकृत वेबसाइट की जानकारी पर भरोसा न करें।

SBI Apprentice Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

रिजल्ट डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
अधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *