UPTET Result 2026 : घोषित, पेपर 1 एवं पेपर 2 में 13.30 लाख अभ्यर्थी हुए पास, यहां चेक करें अपना रिजल्ट
Last Updated on 27/08/2026 8:58 AM by Prashant Shahi
UPTET Result 2026 : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। UPTET 2026 का आयोजन प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर शिक्षक पात्रता निर्धारित के लिए किया गया था।
जिसमें Paper 1 कक्षा 1 से 5 और Paper 2 कक्षा 6 से 8 में शिक्षक पात्रता से संबंधित है। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के लिए अपने प्राप्त अंक, क्वालीफाइंग स्टेटस और रिजल्ट के बाद आगे की प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी को समझना महत्वपूर्ण हो जाता है।
UPTET Result 2026 : लेटेस्ट अपडेट
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का रिजल्ट डाउनलोड लिंक आज 26 अगस्त 2026 से सक्रिय हो गया हैं। सूचना अनुसार Paper 1 में 7,13,648 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जिनमें 5,71,435 उम्मीदवार सफल रहे, जबकि Paper 2 में 10,57,021 अभ्यर्थियों में से 7,59,513 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए हैं।
इस तरह प्राथमिक स्तर पर सफलता दर 80.07% और उच्च प्राथमिक स्तर पर 71.85% रही। UPTET परीक्षा 02 से 04 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। अब सफल उम्मीदवारों को अपने परिणाम और पात्रता से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखने के साथ आगामी शिक्षक भर्ती की सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।
UPTET Result 2026 : प्रमुख जानकारी
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| परीक्षा का नाम | शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 |
| आयोजन संस्था | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग |
| विज्ञापन संख्या | 01/2026 |
| पेपर | पेपर 1 (कक्षा 1 – 5) और पेपर 2 (कक्षा 6 – 8) |
| परीक्षा तिथि | 02, 03 एवं 04 जुलाई 2026 |
| प्राथमिक स्तर | 5,71,435 |
| उच्च प्राथमिक स्तर | 7,59,513 |
| रिजल्ट जारी होने की तारीख | 26 अगस्त 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
UPTET Result 2026 Direct Link : डायरेक्ट लिंक
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 में शामिल उम्मीदवार UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट पेज पर लॉगिन करने से पहले अपना रॉल नंबर, पासवर्ड व अन्य आवश्यक विवरण तैयार रखें।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा रिजल्ट 2026 : यहाँ क्लिक करे
UPTET Result में कौन-कौन सी जानकारी मिलेगी ?
रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को उसमें दर्ज व्यक्तिगत और परीक्षा संबंधी विवरणों को ध्यान से जांचना चाहिए। आम तौर पर स्कोरकार्ड में उम्मीदवार की पहचान और परीक्षा प्रदर्शन से संबंधित जानकारी शामिल होती है।
- उम्मीदवार का नाम
- रोल नंबर/पंजीकरण संख्या
- परीक्षा स्तर
- कुल प्राप्त अंक
- क्वालीफाइंग स्टेटस
- परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण
यदि रिजल्ट में नाम, रोल नंबर या किसी अन्य महत्वपूर्ण विवरण में त्रुटि दिखाई देती है, तो उम्मीदवार को संबंधित आयोग के आधिकारिक निर्देशों के अनुसार आगे की कार्रवाई करनी चाहिए।
UPTET Result 2026 : ऐसे करें रिजल्ट चेक ?
जिन अभ्यर्थियों ने UPTET 2026 परीक्षा दी थी, वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को UPESSC की वेबसाइट पर जाकर UPTET Result लिंक तलाशना होगा।
- सबसे पहले UPESSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर UPTET 2026 Result संबंधित लिंक खोलें।
- मांगी गई लॉगिन डिटेल रॉल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अन्य लॉगिन विवरण भरकर सबमिट बटन क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर UPTET Result/Scorecard दिखाई देगा।
- अपने अंक एवं क्वालीफाइंग स्टेटस की जांच ध्यान से करें।
- रिजल्ट को डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
रिजल्ट चेक करते समय उम्मीदवारों को केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करना चाहिए, क्योंकि रिजल्ट जारी होने के समय कई अनधिकृत वेबसाइटें गलत या पुराने लिंक प्रसारित कर सकती हैं।
UPTET परीक्षा 2026 कब आयोजित हुई थी ?
UPTET 2026 की लिखित परीक्षा 02 जुलाई, 03 जुलाई और 04 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कराई गई। रिपोर्ट के अनुसार परीक्षा का आयोजन 60 जिलों में 955 परीक्षा केंद्रों पर पांच शिफ्ट में किया गया था। परीक्षा के लिए करीब 19.95 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था।
परीक्षा में दो स्तर शामिल थे। Paper 1 प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 1 से 5 में शिक्षक पात्रता के लिए तथा Paper 2 उच्च प्राथमिक स्तर यानी कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किया गया था।
UPTET 2026 में कितने अभ्यर्थी पास हुए ?
इस बार UPTET में दोनों स्तरों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है।
Primary Level (कक्षा 1 से 5) :
7,13,648 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे, जिनमें से 5,71,435 उम्मीदवार सफल हुए। इसका सफलता प्रतिशत 80.07% रहा।
Upper Primary Level (कक्षा 6 से 8) :
10,57,021 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 7,59,513 अभ्यर्थी सफल हुए। यहां सफलता प्रतिशत 71.85% रहा।
UPTET 2026 में क्वालीफाई होने का क्या मतलब है ?
यह सबसे महत्वपूर्ण बात है जिसे उम्मीदवारों को समझना चाहिए। UPTET क्वालीफाई करना अपने आप में शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं है। UPTET एक शिक्षक पात्रता परीक्षा है, जिसका उद्देश्य उम्मीदवार की शिक्षक पद के लिए आवश्यक पात्रता निर्धारित करना है।
इसलिए जिन अभ्यर्थियों ने UPTET 2026 क्वालीफाई किया है, उन्हें भविष्य में संबंधित शिक्षक भर्ती की अधिसूचना, पात्रता शर्तों और चयन प्रक्रिया पर ध्यान देना होगा।
रिजल्ट आने के बाद आगे क्या करना होगा ?
UPTET 2026 क्वालीफाई करने के बाद उम्मीदवारों को सबसे पहले स्कोरकार्ड और पात्रता प्रमाणपत्र सुरक्षित रखना चाहिए। UPTET पास करना सीधे शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं देता, बल्कि संबंधित शिक्षक भर्ती के लिए पात्रता प्रदान करता है।
इसके बाद अभ्यर्थियों को आगामी शिक्षक भर्ती में अपनी शैक्षणिक व प्रशिक्षण योग्यता के अनुसार आवेदन करना होगा। भर्ती जारी होने पर निर्धारित आवेदन प्रक्रिया पूरी करके दस्तावेज सत्यापन एवं अन्य चरणों के लिए प्रमाणपत्र तैयार रखें।
UPTET Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| अधिकारिक वेबसाइट | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
