RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2026 : घोषित, ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड, कटऑफ और आगे की प्रक्रिया देखें
Last Updated on 28/08/2026 6:41 PM by Prashant Shahi
RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2026 : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 06/2025 के तहत आयोजित एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अधिकारिक वेबसाइट से अपना रिजल्ट एवं स्कोरकार्ड भी चेक कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से ग्रेजुएट लेवल के 5,810 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। अब CBT 02 परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को संबंधित पद की चयन प्रक्रिया CBAT/CBTST के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवारों के लिए रिजल्ट के साथ, मेरिट लिस्ट, कटऑफ अंक और आगे की चयन प्रक्रिया की जानकारी होना सबसे महत्वपूर्ण है।
RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2026 : लेटेस्ट अपडेट
आरआरबी ने 27 अगस्त 2026 को ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 02 परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है। CBT 2 परीक्षा 10 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी, अभ्यर्थी अपनी क्षेत्रीय RRB वेबसाइट से मेरिट PDF डाउनलोड करके रोल नंबर के माध्यम से चयन स्थिति देख सकते हैं। वहीं स्कोरकार्ड चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन एवं जन्मतिथि की जरूरत होगी।
CBT 2 के परिणाम के साथ क्षेत्रवार और श्रेणीवार कटऑफ भी जारी की गई है। जिन अभ्यर्थियों को CBAT/CBTST के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, वें उम्मीदवार रिजल्ट चेक करने के साथ अपने RRB की आगामी सूचना, परीक्षा कार्यक्रम और जरूरी निर्देशों पर नजर बनाए रखें।
RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2026 : महत्वपूर्ण जानकारी
| जानकारी | विवरण |
|---|---|
| भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| परीक्षा का नाम | एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 2 परीक्षा 2026 |
| विज्ञापन संख्या | 06/2025 |
| कुल पद | 5,810 |
| CBT 2 परीक्षा की तिथि | 10 जुलाई 2026 |
| रिजल्ट जारी की तिथि | 27 अगस्त 2026 |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | indianrailways.gov.in |
RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2026 : डायरेक्ट डाउनलोड लिंक
आरआरबी ने CEN 06/2025 NTPC Graduate CBT 2 Result से संबंधित आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। व्यक्तिगत स्कोरकार्ड देखने के लिए रजिस्ट्रेशन एवं जन्मतिथि से लॉगिन करना होगा।
RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2026 : यहाँ क्लिक करें
महत्वपूर्ण : रिजल्ट PDF में अपना रौल नंबर खोजें। वहीं स्कोरकार्ड में व्यक्तिगत अंक और CBAT/CBTST के लिए Qualified/Not Qualified Status की जानकारी लॉगिन के बाद देखी जा सकती है।
RRB NTPC Graduate CBT 2 Scorecard 2026 में दर्ज विवरण
उपलब्ध जानकारी के अनुसार स्कोरकार्ड में मुख्य रूप से ये विवरण जाँचे।
- उम्मीदवार का नाम
- रजिस्ट्रेशन नंबर/रौल नंबर
- परीक्षा का नाम और CEN नंबर
- CBT 02 में प्राप्त अंक
- नोर्मलिज़ेड स्कोर
- कुल प्राप्त अंक/स्कोर
- क्वालीफाइंग स्टेटस
- अगले चरण के लिए चयन स्थिति
- CBAT/CBTST के लिए पात्रता, यदि लागू हो
- परीक्षा से संबंधित अन्य विवरण/निर्देश
रिजल्ट PDF में मुख्य रूप से शॉर्टलिस्टिंग की जानकारी होती है, जबकि स्कोरकार्ड उम्मीदवार के व्यक्तिगत प्रदर्शन को समझने के लिए ज्यादा उपयोगी है। स्कोरकार्ड उपलब्ध होने पर उम्मीदवार निम्न जानकारी जाँचे।
RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2026 : कैसे चेक करें ?
उम्मीदवार अपना रिजल्ट संबंधित क्षेत्रीय RRB की आधिकारिक वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपने आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
- CEN 06/2025 NTPC Graduate CBT 2 Result लिंक खोजें।
- अपने RRB के सामने दिए गए Result PDF लिंक पर क्लिक करें।
- PDF डाउनलोड होने के बाद उसे मोबाइल/कंप्यूटर पर खोलें।
- अब PDF में Ctrl+F का इस्तेमाल करके अपना रौल नंबर खोजें।
- रोल नंबर मिलने पर अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट स्थिति जाँचें।
- उपलब्ध होने पर अपना स्कोरकार्ड एवं कटऑफ भी चेक करें।
- रिजल्ट PDF और स्कोरकार्ड को भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
RRB NTPC Graduate CBT 2 2026 : कटऑफ अंक
RRB NTPC ग्रेजुएट सीबीटी 02 की कटऑफ अंक एक समान नहीं है। यह RRB जॉन, पद और श्रेणी के अनुसार अलग-अलग जारी की गई है। इसलिए नीचे दिए गए आंकड़ों को सिर्फ औसत रेंज के रूप में देखें, अधिकारिक कटऑफ के रूप में नहीं।
| श्रेणी | ओवरऑल औसत कटऑफ |
|---|---|
| सामान्य | 85 –70 अंक |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 80–65 अंक |
| ईडब्ल्यूएस | 80–60 अंक |
| अनुसूचित जाति | 75–60 अंक |
| अनुसूचित जनजाति | 70–55 अंक |
महत्वपूर्ण : यह कटऑफ अंक सभी जोन और श्रेणी के अनुसार औसत/अनुमानित रेंज का हैं। अभ्यर्थी अपनी सम्बंधित RRB जोन की अधिकारिक कटऑफ से ही स्थिति का अंतिम आकलन करें।
CBT 2 Result के बाद आगे क्या होगा ?
सीबीटी 02 रिजल्ट में सफल उम्मीदवारों को आगे की प्रक्रिया में उनके पद के अनुसार अगले चरण CBAT या CBTST के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। CBAT/CBTST के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को संबंधित परीक्षा में शामिल होना होगा। यह प्रक्रिया सितंबर 2026 में आयोजित होना संभावित हैं।
इसके बाद पात्र उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा की प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसलिए रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट अभ्यार्थी अगले चरण की तैयारी तुरंत शुरू कर दें और RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाले परीक्षा कार्यक्रम व एडमिट कार्ड की जानकारी देखते रहें।
उम्मीदवारों के लिए जरूरी सलाह
- सबसे पहले रिजल्ट PDF में अपना रौल नंबर दोबारा जांचें।
- अपने पद के अनुसार CBAT/CBTST की तैयारी तुरंत शुरू करें।
- आगामी परीक्षा तिथि और प्रवेश पत्र संबंधी अपडेट देखते रहें।
- जरूरी मूल दस्तावेज और प्रमाणपत्र अभी से तैयार रखें।
- नाम, जन्मतिथि और श्रेणी संबंधी विवरणों में गलती न हो, जांच लें।
- RRB की केवल आधिकारिक वेबसाइट से जारी निर्देशों पर भरोसा करें।
- अपने स्कोरकार्ड और रिजल्ट PDF की कॉपी सुरक्षित रखें।
- अभ्यर्थी का CBT 2 परीक्षा में शॉर्टलिस्ट होना अंतिम चयन नहीं है।
RRB NTPC Graduate CBT 2 Result 2026 : महत्वपूर्ण लिंक
| रिजल्ट डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| स्कोरकार्ड डाउनलोड | यहाँ क्लिक करें |
| Our Whatsapp Channel | यहाँ जॉइन करें |
| Our Telegram Channel | यहाँ जॉइन करें |
