Admit CardNaukari

Rajasthan APO Admit Card 2026 : जारी, 02 सितंबर को परीक्षा, इस लिंक से अभी करें डाउनलोड

Last Updated on 30/08/2026 5:41 PM by Prashant Shahi

Rajasthan APO Admit Card 2026 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी भर्ती 2026 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने एपीओ प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना प्रवेश-पत्र अधिकारिक पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग द्वारा एपीओ परीक्षा का आयोजन 02 सितंबर 2026 को किया जाएगा। एडमिट कार्ड में अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा संबंधी निर्देश दिए गए है। इसलिए अभ्यार्थी अंतिम समय का इंतजार किए बिना अपना हॉल टिकट डाउनलोड करके सभी विवरण की ध्यानपूर्वक जांच लें।

Rajasthan APO Admit Card 2026 : लेटेस्ट अपडेट

राजस्थान एपीओ एडमिट कार्ड को लेकर अब उम्मीदवारों का इंतजार खत्म हो गया है। आयोग ने आज 30 अगस्त 2026 को प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर सक्रिय कर दिया हैं। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके अपना प्रवेश-पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा केंद्र, संबंधी निर्देश और प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेजों की जानकारी को जांचना जरूरी है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए केवल आवेदन करने की जानकारी पर्याप्त नहीं होगी, बल्कि अभ्यर्थी को आयोग द्वारा निर्धारित परीक्षा संबंधी दस्तावेज और पहचान-पत्र साथ लेकर जाना अनिवार्य होगा।

Rajasthan APO Admit Card 2026 : मुख्य जानकारी

विवरणजानकारी
भर्ती आयोगराजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)
विभागराजस्थान गृह विभाग (अभियोजन)
पद का नामसहायक अभियोजन अधिकारी (APO)
परीक्षा का नामआरपीएससी एपीओ प्रारंभिक परीक्षा 2026
कुल पद371
एडमिट कार्ड जारी30 अगस्त 2026
परीक्षा की तिथि02 सितंबर 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन/OMR आधारित
अधिकारिक वेबसाइटrpsc.rajasthan.gov.in

RPSC APO Admit Card 2026 : Download Link

अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड RPSC की आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आयोग की वेबसाइट पर Admit Card/Recruitment से संबंधित सेक्शन में जाकर APO Exam 2026 का लिंक देखना होगा।

RPSC APO Admit Card 2026 : यहाँ क्लिक करें

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद परीक्षा के लिए उसका एक स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें। मोबाइल में डिजिटल कॉपी रखकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना उचित नहीं है, क्योंकि प्रवेश-पत्र पर दिए निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।

हॉल टिकट में दर्ज जानकारी

अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद निम्न विवरण जरूर जांचें।

  • अभ्यर्थी का नाम
  • अभ्यार्थी का रोल नंबर
  • आवेदन/पंजीकरण संख्या
  • फोटो & हस्ताक्षर
  • परीक्षा की तारीख
  • परीक्षा का समय
  • केंद्र पर रिपोर्टिंग का टाइम
  • परीक्षा केंद्र का नाम
  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता
  • परीक्षा से संबंधी निर्देश
  • OMR/परीक्षा प्रक्रिया से जुड़े निर्देश
  • अभ्यर्थी के लिए अन्य महत्वपूर्ण

यदि किसी विवरण में त्रुटि दिखाई देती है, तो अभ्यर्थी को इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। ऐसी स्थिति में RPSC द्वारा जारी आधिकारिक निर्देशों के अनुसार संबंधित सहायता/संपर्क माध्यम से जानकारी लेनी चाहिए।

Rajasthan APO Admit Card 2026 : कैसे डाउनलोड करें ?

अभ्यर्थी नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना RPSC APO Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

  1. अभ्यार्थी पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर दिए “एडमिट कार्ड या भर्ती पोर्टल” सेक्शन खोलें।
  3. “Rajasthan APO Preliminary Exam 2026” लिंक को देखें।
  4. अब एडमिट कार्ड डाउनलोड करने वाले विकल्प पर क्लिक करें।
  5. मांगी गए डीटेल “आवेदन संख्या, पासवर्ड और कपचा दर्ज करें।
  6. अब स्क्रीन पर आपका RPSC APO Admit Card दिखाई देगा।
  7. एडमिट कार्ड डाउनलोड करके सभी विवरण ध्यान से चेक करें।
  8. परीक्षा के लिए अपने हॉल टिकट का स्पष्ट प्रिंटआउट निकाल लें।

यदि हॉल टिकट डाउनलोड करते समय RPSC वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक के कारण पेज खुलने में समस्या आए तो कुछ समय बाद दोबारा प्रयास करना बेहतर होगा।

Rajasthan APO Exam 2026 : परीक्षा कब और कितने बजे होगी ?

RPSC APO Preliminary Examination 2026 का आयोजन 02 सितंबर 2026, बुधवार को किया जाएगा। एपीओ परीक्षा दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक निर्धारित है और इसकी अवधि 02 घंटे की रहेगी।

  • परीक्षा तिथि : 02 सितंबर 2026
  • परीक्षा : APO Preliminary Examination
  • शिफ्ट : एकल शिफ्ट
  • परीक्षा समय : दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक
  • परीक्षा अवधि : 02 घंटे
  • परीक्षा केंद्र : एडमिट कार्ड में निर्धारित केंद्र पर

अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग एवं प्रवेश संबंधी निर्देशों का पालन करते हुए पर्याप्त समय पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना चाहिए।

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं ?

RPSC APO परीक्षा में शामिल होने से पहले उम्मीदवार अपने सभी जरूरी दस्तावेज तैयार कर लें। अभ्यार्थी परीक्षा केंद्र पर निम्न दस्तावेज अपने साथ लेकर जाए।

  • RPSC APO Admit Card की स्पष्ट प्रिंट कॉपी
  • आधार कार्ड/मूल फोटो पहचान-पत्र
  • हाल की पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • एडमिट कार्ड में निर्देशित अतिरिक्त दस्तावेज

सलाह : परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यार्थी को अपने हॉल टिकट एवं पहचान पत्र की जरुरत होगी। बिना इसके किसी भी अभ्यार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए अभी से बनाएं प्लान

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सबसे पहले परीक्षा केंद्र का पूरा पता देखें। यदि केंद्र आपके शहर से बाहर है, तो यात्रा में लगने वाले समय का अनुमान अभी लगा लें।

विशेष रूप से दूसरे शहर से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से एक दिन पहले यात्रा या ठहरने की व्यवस्था पर निर्णय लेना चाहिए। परीक्षा वाले दिन ट्रैफिक, सार्वजनिक परिवहन में देरी या परीक्षा केंद्र खोजने में लगने वाला अतिरिक्त समय परेशानी पैदा कर सकता है।

इसलिए केवल यह सोचकर घर से न निकलें कि परीक्षा 12 बजे शुरू होगी। लक्ष्य यह होना चाहिए कि आप पर्याप्त समय पहले परीक्षा केंद्र के आसपास पहुंच जाएं और बिना जल्दबाजी के प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकें।

परीक्षा के दिन इन गलतियों से बचें

परीक्षा वाले दिन छोटी गलती भी उम्मीदवार के लिए परेशानी पैदा कर सकती है। इसलिए —

  • अंतिम समय तक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का इंतजार न करें।
  • अपने हॉल टिकट परीक्षा केंद्र का पता पहले से देख लें।
  • परीक्षा शुरू होने के समय को देखकर देर से निकलने की गलती न करें।
  • मूल और वैध फोटो पहचान-पत्र साथ रखना न भूलें।
  • एडमिट कार्ड पर दिए गए प्रतिबंधित वस्तुओं संबंधी निर्देश जरूर पढ़ें।
  • परीक्षा केंद्र पर मोबाइल या अन्य प्रतिबंधित इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जाने से बचें।
  • OMR से जुड़े निर्देशों को परीक्षा शुरू होने से पहले ध्यान से समझें।
  • परीक्षा केंद्र पर किसी भी स्थिति में अनावश्यक बहस या जल्दबाजी न करें।

Rajasthan APO Admit Card 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

एडमिट कार्ड डाउनलोडयहाँ क्लिक करें
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *