Latest JobsNaukari

IBPS RRB Vacancy 2026 : बैंक में नौकरी का शानदार मौका, देखें कौन कर सकता है अप्लाई, पूरी जानकारी यहाँ

Last Updated on 01/09/2026 6:49 PM by Prashant Shahi

IBPS RRB Vacancy 2026 : बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने देशभर के क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में भर्ती के लिए CRP RRBs-XV का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क), ऑफिसर स्केल-I, II और III के कुल 13,706 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया 01 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। खास बात यह है कि इस भर्ती में प्रत्येक पद के अनुसार पात्रता एवं चयन प्रक्रिया अलग-अलग निर्धारित किए गए हैं। इसलिए केवल भर्ती की संख्या देखकर आवेदन करने के बजाय उपयुक्त पद से जुड़ी जानकारी को समझना जरूरी है।

IBPS RRB Vacancy 2026 : ऑनलाइन आवेदन शुरू

आईबीपीएस नें RRB CRP-XV के लिए आवेदन विंडो आज 01 सितंबर 2026 को सक्रिय कर दिया है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार IBPS पोर्टल के माध्यम से 21 सितंबर 2026 तक निर्धारित आवेदन शुल्क के साथ फॉर्म जमा कर सकते हैं। इसमें ऑफिस सहायक एवं ऑफिसर स्केल-I, II व III पदों के लिए अलग – अलग आवेदन पोर्टल उपलब्ध कराया गया है।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को अपने संबंधित पद की पात्रता, स्थानीय भाषा एवं अन्य जरूरी शर्तो को नोटिफिकेशन से जांच करना होगा। अंतिम समय की तकनीकी परेशानी से बचने के लिए आवेदन समय रहते पूरा करना बेहतर रहेगा।

IBPS RRB Vacancy 2026 : मुख्य जानकारी

भर्ती संस्थाबैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)
भर्ती का नामCRP RRBs-XV
बैंक का नामक्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
कुल पद13,706 पद
पद का नामऑफिस असिस्टेंट, ऑफिसर स्केल-I, II और III
न्यूनतम योग्यतास्नातक
आयु सीमा18 से 40 वर्ष
आवेदन शुरू की तिथि01 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 सितंबर 2026
आधिकारिक पोर्टलwww.ibps.in

IBPS RRB Vacancy 2026 : किस पद पर कितनी भर्ती ?

IBPS RRB CRP-XV भर्ती में कार्यालय सहायक और ऑफिसर लेवल के कुल 13,706 पद शामिल हैं। रिक्तियों का अंतिम आंकड़ा RRB द्वारा रिपोर्टेड वैकंसी के अनुसार बदल सकता है। अभ्यार्थी अधिसूचना में पूरी विवरण अवश्य चेक करें।

पद का नामकुल पद
कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय)8,183
अधिकारी स्केल-I (सहायक प्रबंधक)4,256
अधिकारी स्केल-II – सामान्य बैंकिंग अधिकारी666
अधिकारी स्केल-II – आईटी अधिकारी182
अधिकारी स्केल-II – चार्टर्ड अकाउंटेंट81
अधिकारी स्केल-II – विधि अधिकारी46
अधिकारी स्केल-II – कृषि अधिकारी38
अधिकारी स्केल-II – ट्रेजरी प्रबंधक18
अधिकारी स्केल-II – मार्केटिंग अधिकारी16
अधिकारी स्केल-III (वरिष्ठ प्रबंधक)220
कुल13,706

RRB Office Assistant और Officer Scale-I में अंतर

बहुत से उम्मीदवार आवेदन करते समय यह तय नहीं कर पाएंगे कि ऑफिस असिस्टेंट के लिए आवेदन करें या ऑफिसर स्केल-I के लिए। ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) मुख्य रूप से ब्रांच-लेवल (क्लर्क) एवं कस्टमर सर्विस से संबंधित पद है। जबकि ऑफिसर स्केल-I अधिकारी-लेवल की एंट्री पोस्ट है। इसमें संबंधित डिग्री रखने वाले को वरीयता मिल सकती है।

IBPS RRB Vacancy 2026 Eligibility : कौन कर सकता है आवेदन ?

IBPS RRB भर्ती में योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग है। अभ्यार्थी का केवल स्नातक होना सभी पदों के लिए पर्याप्त नहीं है। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार प्रमुख योग्यता इस प्रकार है –

  • कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय) : किसी भी विषय में स्नातक डिग्री आवश्यक है।
  • अधिकारी स्केल-I (सहायक प्रबंधक) : किसी भी विषय में स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। साथ ही कृषि, आईटी, प्रबंधन, विधि, वित एवं अन्य संबंधित विषयों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • अधिकारी स्केल-II : पद के अनुसार संबंधित विषय में डिग्री/प्रोफेशनल योग्यता और निर्धारित अनुभव जरूरी है।
  • अधिकारी स्केल-III : स्नातक डिग्री के साथ बैंकिंग/वित्तीय क्षेत्र में निर्धारित स्तर का अनुभव आवश्यक है।

महत्वपूर्ण : इसके अलावा अभ्यर्थियों को संबंधित RRB की स्थानीय भाषा की जानकारी के साथ में कंप्युटर का ज्ञान होना सबसे आवश्यक पात्रता शर्त है।

IBPS RRB 2026 Age Limit : आयु सीमा

CRP-RRBs-XV भर्ती में उम्र सीमा की शर्त पद के अनुसार अलग-अलग है। आयु की गणना नोटिफिकेशन में निर्धारित कट-ऑफ डेट के आधार पर की जाएगी।

पदआयु सीमा
कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय)18 वर्ष – 28 वर्ष
अधिकारी स्केल-I (सहायक प्रबंधक)18 वर्ष – 30 वर्ष
अधिकारी स्केल-II21 वर्ष – 32 वर्ष
अधिकारी स्केल-III (वरिष्ठ प्रबंधक)21 वर्ष – 40 वर्ष

आयु सीमा में छूट

  • अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति : 05 वर्ष की छूट।
  • अन्य पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) : 03 वर्ष की छूट।
  • दिव्यांग अभ्यार्थी : 10 वर्ष तक छूट।
  • भूतपूर्व सैनिक : निर्धारित नियमों के अनुसार अतिरिक्त छूट लागू
  • छूट का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को संबंधित वैध प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना होगा।

आवेदन शुल्क

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य/ओबीसी/ईडब्लूएस₹850/- रूपये
एससी/एसटी/दिव्यांग₹175/- रूपये
आवेदन शुल्क का भुगतानडेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई

IBPS RRB 2026 : महत्वपूर्ण तिथियाँ

कार्यक्रमतारीख
अधिसूचना जारी की तिथि31 सितंबर 2026
आवेदन शुरू की तिथि01 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख21 सितंबर 2026
शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख21 सितंबर 2026
Officer Scale-I प्रारंभिक परीक्षा21 एवं 22 नवंबर 2026
Officer Scale-II एवं III परीक्षा20 दिसंबर 2026
Officer Scale-I मुख्य परीक्षा20 दिसंबर 2026
Office Assistant प्रारंभिक परीक्षा06, 12 एवं 13 दिसंबर 2026
Office Assistant मुख्य परीक्षा30 जनवरी 2027

IBPS RRB Selection Process 2026 : चयन प्रक्रिया

1. कार्यालय सहायक (बहुउद्देशीय)

  • प्रारंभिक परीक्षा : रीजनिंग और न्यूमेरिकल एबिलिटी के आधार पर परीक्षा होगी।
  • मुख्य परीक्षा : प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में शामिल होंगे।
  • अंतिम चयन : मेन्स के प्रदर्शन के आधार पर प्रोविजनल अलॉटमेंट किया जाएगा।
  • इंटरव्यू : ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए कोई इंटरव्यू नहीं होता।

2. अधिकारी स्केल-I (सहायक प्रबंधक)

  • प्रारंभिक परीक्षा : उम्मीदवारों को पहले प्रीलिम्स क्वालीफाई करना होगा।
  • मुख्य परीक्षा : प्रीलिम्स में सफल उम्मीदवार मेन्स परीक्षा देंगे।
  • साक्षात्कार : मेन्स में निर्धारित मानकों पर सफल उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे।
  • अंतिम चयन : मेन्स और इंटरव्यू के प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

3. अधिकारी स्केल-II & स्केल-III

  • एकल ऑनलाइन परीक्षा : स्केल- II के लिए एक ही ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • साक्षात्कार : ऑनलाइन परीक्षा में सफल अभ्यर्थी साक्षात्कार में शामिल होंगे।
  • अंतिम चयन : परीक्षा और साक्षात्कार के प्रदर्शन के आधार पर होगा।

IBPS RRB 2026 में स्थानीय भाषा ज्ञान क्यों महत्वपूर्ण है ?

IBPS RRB में संबंधित राज्य/क्षेत्र की स्थानीय भाषा ज्ञान केवल सामान्य जानकारी नहीं है, बल्कि पात्रता का महत्वपूर्ण हिस्सा है। क्योंकि ग्रामीण और क्षेत्रीय बैंक शाखाओं में ग्राहकों से सीधे संवाद करना पड़ता है। इससे उम्मीदवार ग्राहकों की समस्याएं समझने और बैंकिंग सेवाएं प्रभावी ढंग से देने में सक्षम होता है।

IBPS RRB 2026 : प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

IBPS RRB में कार्यालय सहायक और अधिकारी स्केल-I की प्रारंभिक परीक्षा ऑनलाइन आयोजित होगी। दोनों पदों में दो विषयों से कुल 80 प्रश्न और 80 अंक होंगे। परीक्षा के लिए कुल 45 मिनट मिलेंगे। सीबीटी परीक्षा में समय प्रबंधन एवं एक्यूरेसी महत्वपूर्ण होंगे।

विषयप्रश्नअंकअवधि
रीजनिंग404025 मिनट
संख्यात्मक क्षमता/मात्रात्मक योग्यता4040
20 मिनट
कुल8080
45 मिनट

IBPS RRB 2026 : मुख्य परीक्षा पैटर्न

कार्यालय सहायक और अधिकारी स्केल-I की मुख्य परीक्षा में विभिन्न विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों परीक्षाओं में कुल 200 प्रश्न और 200 अंक होंगे तथा परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय मिलेगा। परीक्षा में अंग्रेजी या हिंदी भाषा में से अभ्यार्थी अपनी पसंद का विकल्प चुन सकते हैं।

विषयप्रश्नअंकअवधि
रीजनिंग405030 मिनट
कंप्यूटर ज्ञान404015 मिनट
सामान्य जागरूकता405030 मिनट
अंग्रेजी/हिंदी भाषा404030 मिनट
संख्यात्मक क्षमता/मात्रात्मक योग्यता402015 मिनट
कुल20020002 घंटे

IBPS RRB Vacancy 2026 : आवेदन कैसे करें ?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को IBPS की अधिकारिक भर्ती पोर्टल पर जाना होगा।

  1. अभ्यर्थी पहले आधिकारिक IBPS वेबसाइट पर जाएं।
  2. IBPS CRP RRBs-XV recruitment 2026 लिंक खोलें।
  3. अपना नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन आईडी प्राप्त करें।
  4. अब आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
  5. फोटो, हस्ताक्षर और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  6. अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. भरे गए सभी विवरण जांचकर फॉर्म को सबमिट करें।
  8. आवेदन फॉर्म और शुल्क रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

सलाह : एक अभ्यार्थी ऑफिस असिस्टेंट के साथ ऑफिसर कैडर में भी आवेदन कर सकता है, लेकिन ऑफिसर कैडर में स्केल-I, II व III में केवल एक ही पद चुना जा सकता है। दोनों के लिए अलग-अलग आवेदन प्रक्रिया एवं फीस लागू होगी।

आवेदन में कौन-कौन से दस्तावेज चाहिए ?

अभ्यर्थियों को आवेदन से पहले सामान्यतः निम्न चीजें तैयार रखना उपयोगी रहेगा।

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • अभ्यार्थी का हस्ताक्षर
  • स्नातक की मार्कशीट
  • पहचान पत्र/आईडी प्रूफ
  • मोबाइल नंबर
  • सक्रिय ईमेल आईडी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • विकलांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो)
  • जरूरी अनुभव सर्टिफिकेट
  • अन्य आवश्यक दस्तावेज

दस्तावेज का निर्धारित फॉर्मैट और आकार अधिसूचना में दिए गए निर्देशों के अनुसार ही रखें।

IBPS RRB 2026 : पद अनुसार वेतनमान

IBPS RRB में वेतन पद और अधिकारी स्केल के अनुसार अलग-अलग होता है। पद अनुसार वेतनमान निम्न प्रकार है।

  • कार्यालय सहायक : ₹19,900 से ₹47,920 तक का मूल वेतनमान।
  • अधिकारी स्केल-I : लगभग ₹48,480 से ₹85,920 तक।
  • अधिकारी स्केल-II : लगभग ₹64,820 से ₹93,960 तक।
  • अधिकारी स्केल-III : लगभग ₹85,920 से ₹1,05,280 तक।

नोट : मासिक वेतन में मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और अन्य बैंकिंग भत्ते भी शामिल होते हैं।

यह भर्ती किसके लिए महत्वपूर्ण हैं ?

यह भर्ती बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। स्नातक उम्मीदवार कार्यालय सहायक और अधिकारी स्केल-I को प्राथमिकता दे सकते हैं, जबकि संबंधित योग्यता व अनुभव वाले उम्मीदवार Scale-II/III चुन सकते हैं। आवेदन से पहले स्थानीय भाषा, आयु, योग्यता और अपनी तैयारी का स्तर जरूर जांचें।

ये भी पढ़ें..

India Post GDS Vacancy 2026 : 10वीं पास छात्रों के लिए बड़ा मौका, आवेदन 31 अगस्त से शुरू, पूरी डीटेल

Bihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका ! फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ी

IBPS RRB Vacancy 2026 : महत्वपूर्ण लिंक

ऑनलाइन आवेदन
(कार्यालय सहायक)
यहाँ अप्लाई करें
ऑनलाइन आवेदन
(ऑफिसर स्केल-I, II, III)
यहाँ अप्लाई करें
अधिकारिक नोटिफिकेशनयहाँ क्लिक करें
Our Whatsapp Channelयहाँ जॉइन करें
Our Telegram Channelयहाँ जॉइन करें

IBPS RRB Vacancy 2026 : FAQs

Q1. IBPS RRB Vacancy के लिए आवेदन कब से कब तक होंगे ?
उत्तर : आवेदन प्रक्रिया 01 सितंबर 2026 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 21 सितंबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

Q2. IBPS RRB CRP-XV Vacancy में कौन-कौन से पद शामिल हैं ?
उत्तर : भर्ती में कार्यालय सहायक (क्लर्क), अधिकारी स्केल-I, स्केल-II और स्केल-III के कुल 13,706 पद शामिल हैं।

Q3. IBPS RRB CRP-XV भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
उत्तर : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री रखने वाले और 18–28 वर्ष के आयु सीमा वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

Q4. क्या IBPS RRB में दूसरे राज्य का उम्मीदवार आवेदन कर सकता है ?
उत्तर : हां, अभ्यार्थी दूसरे राज्य की संबंधित RRB की स्थानीय भाषा की अनिवार्यता और अन्य पात्रता शर्ते पूरा होने पर आवेदन कर सकता है।

Q5. IBPS RRB Vacancy 2026 में आवेदन शुल्क कितना है ?
उत्तर : निर्धारित आरक्षित श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क ₹175 और अन्य उम्मीदवारों के लिए ₹850 रूपये है।

Q6. RRB CRP-XV Recruitment 2026 में चयन कैसे होगा ?
उत्तर : इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन पद अनुसार एकल परीक्षा, प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू से होगा।

Prashant Shahi

"प्रशांत शाही" एक अनुभवी व विश्वसनीय हिंदी कंटेंट लेखक है, जो सरकारी नौकरी, योजना और शिक्षा के क्षेत्रो में सटीक जानकारी प्रदान करते है | इनका मुख्य उद्देश्य केवल पाठको को न्यूज़ अपडेट देना नहीं, बल्कि उनके सवालों का समाधान करना और उन्हें सही निर्णय लेने में मदद करना है।नौकरी, योजना और शिक्षा से जुड़े विषयों में 2+ वर्षो के व्यावहारिक अनुभव के साथ "प्रशांत शाही" हमेशा आधिकारिक नोटिफिकेशन, सरकारी स्रोतों और प्रामाणिक रिपोर्ट्स के आधार पर सरल और स्पस्ट भाषा में लेख लिखते है | जिससे पाठकों को सटीक और अपडेटेड जानकारी मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *